वेस्टर्न (Western) = Western
वॅस्टर्न (अंग्रेज़ी: Western), जिसका हिन्दी में अर्थ 'पश्चिमी' है,१कला की एक शैली या विधा है, जो अक्सर रेडियो, टेलीविज़न, सिनेमा, साहित्य सहित अनेक रूपों में अपनायी जाती है। वॅस्टर्न२ शैली की कहानियां अक्सर उन्नीसवीं सदी के अंतिम वर्षों में संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी भाग के माहौल पर आधारित होती हैं। उन दिनों पश्चिमी संयुक्त राज्य के कई क्षेत्रों में मूल अमेरिकी आदिवासी क़बीले, अभी भी बसे हुए थे और अन्य स्थानों पर गोरे अमेरिकी उपनिवेशी आ कर बस गए थे। अमेरिकी सरकार का नियंत्रण इन इलाक़ों पर न के बराबर था। इन कहानियों में अक्सर इन आदिवासियों, उपनिवेशियों और सरकार का टकराव दर्शाया जाता है। उस ज़माने में इस क्षेत्र में छोटे-छोटे शहर थे जिनमें, क़ानून की व्यवस्था कम थी, इसलिए बहुत से पुरुष अपनी और अपने परिवार की रक्षा के लिए पिस्तौलें और बंदूकें रखा करते थे। अक्सर हर शहर में नागरिकों द्वारा नियुक्त एक ही पुलिसवाला हुआ करता था, जिसके पद को 'शॅरिफ़' (sheriff) कहा जाता था। वॅस्टर्न कहानियों में ऐसे समाज का चित्रण किया जाता है जहाँ किसी क़ानूनी व्यवस्था के बजाय लोग स्वयं ही अपनी जान, माल और इज़्ज़त की रखवाली करते हैं। अक्सर इन कहानियों के कुछ विषय जो बार-बार देखे जाते हैं: -इन कहानियों का मुख्य नायक अक्सर अपने वफ़ादार घोड़े के साथ यहाँ-वहाँ फिरने वाला एक वीर पुरुष होता है। कई कथाओं में मुख्य नायिका एक अबला स्त्री होती है, जिसकी रक्षा या सहायता नायक करता है, जो अंतत: उस से प्रेम करने लगती है। वॅस्टर्न कहानियां और फ़िल्में उस दौर का पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका दिखातीं हैं, जब वहाँ बीहड़ वीराना था। यह भूभाग कई तरह के भौगोलिक तत्वों का मिश्रण है - पर्वत, चट्टानों से भरे रेगिस्तान और मीलों तक फैले खुले मैदान। वॅस्टर्न फ़िल्मों में इन्ही नज़ारों के बीच कथाचक्र चलता है। इन कहानियों के पात्रों को अक्सर इन क़ुदरती कठिनाइयों से जूझना पड़ता है। १९६६ में बनी प्रसिद्ध फ़िल्म "द गुड, द बैड एंड द अग्ली" (यानि "अच्छा, बुरा और बदसूरत") के कई दृश्यों में पात्रों को उनके दुश्मन रेगिस्तान में मीलों, अन्दर तक ले जाकर उनका घोड़ा ले लेते हैं और उनको अपने नसीब और हौसले के अनुसार जीने या मरने के लिए छोड़ देते हैं। वॅस्टर्न शैली का अध्ययन करने वालों ने अक्सर उसमे और जापानी सामुर
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
ईस्ट इंडिया कंपनी की प्रारंभिक दौर में वेस्टर्न प्रेसिडेंसी कहां थी
कर्नल जेम्स टॉड ने अपना यात्रा वृतांत ट्रेवल्स इन वेस्टर्न इंडिया किसे समर्पित किया
ट्रेवल्स इन वेस्टर्न इण्डिया
Western meaning in Gujarati: પશ્ચિમી
Translate પશ્ચિમી
Western meaning in Marathi: पश्चिम
Translate पश्चिम
Western meaning in Bengali: পশ্চিমী
Translate পশ্চিমী
Western meaning in Telugu: పశ్చిమ
Translate పశ్చిమ
Western meaning in Tamil: மேற்கு
Translate மேற்கு