फिरोजाबाद (Firozabaad) = Firozabad
Category: place
फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश का एक शहर एवं जिला मुख्यालय है। यह शहर चूड़ियों के निर्माण के लिये प्रसिद्ध है। यह आगरा से 40 किलोमीटर और राजधानी दिल्ली से 250 किलोमीटर की दूरी पर पूर्व की तरफ स्थित है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ यहाँ से लगभग 250 किमी पूर्व की तरफ है। फिरोज़ाबाद ज़िले के अन्तर्गत दो कस्बे टुंडला और शिकोहाबाद आते हैं। टुंडला पश्चिम तथा शिकोहाबाद शहर के पूर्व में स्थित है। इस शहर को फीरोज़शाह तुग़लक़ ने बसाया था। फिरोज़ाबाद में मुख्यतः चूडियों का कारोबार होता है। यहाँ पर आप रंग बिरंगी चूडियों को अपने चारों ओर देख सकते हैं। लेकिन अब यहाँ पर गैस का कारोबार होता है। यहाँ पर काँच का अन्य सामान (जैसे काँच के झूमर) भी बनते हैं। इस शहर की आबो हवा गरम है। यहाँ की आबादी बहुत घनी है। यहाँ के ज्यादातर लोग कोरोबार से जुडे हैं। घरों के अन्दर महिलाएं भी चूडियों पर पालिश और हिल लगाकर रोजगार अर्जित कर लेती हैं। बाल मज़दूरी यहाँ आम है। सरकार तमाम प्रयासों के बावजूद उन पर अंकुश नहीं लगा सकी है। जबकि पंडित तोताराम सनाढय द्वारा बंधुआ मजदूरी/गिरमिटिया प्रथा को फिजी में समाप्त किया। जिनकी जन्म स्थली फीरोजाबाद से लगभग 8 किलो मीटर दूर गाओं हिरन गाओं में है !फ़िरोज़ाबाद का इतिहास चंद्रवार के उजड़ते जाने और फ़िरोज़ाबाद के बसते जाने की कहानी एक ही सिक्के के दो पहलू है फ़िरोज़बाद की स्थापना सुल्तान फ़िरोज़शाह तुग़लक ने (1351-1388 ई.)की थी और अपनी राजधानी को दिल्ली से दस मील की दूरी पर बसाया था। यही नाम सुल्तान ने 1353-1354 ई. में बंगाल की चढ़ाई के दौरान वहाँ के 'पहुँचा नगर' को भी दिया था। सुल्तान फ़िरोज़ कट्टर मुसलमान था और उसने देश का प्रशासन इस्लाम के सिद्धान्तों के अनुरूप चलाने का प्रयास किया। फलस्वरूप हिन्दुओं को, जो बहुमत में थे, भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। उनके धार्मिक उत्सवों, सार्वजनिक सभाओं और पूजा पाठ पर प्रतिबंध लगाया गया। यहाँ क़े ज़मींदार मनिहार और पठान ही थे। [कृपया उद्धरण जोड़ें]इस धार्मिक कट्टरता के बावजूद फ़िरोज़ उदार शासक था। [कृपया उद्धरण जोड़ें] उसने अनेक कष्टदायी और अनुचित करों को समाप्त किया, यद्यपि ब्राह्मणों पर भी जजिया कर थोपा गया, जो कि अभी तक इससे मुक्त थे। उसने सिंचाई के कार्य को प्रोत्साहन दिया, जौनपुर सहित कई नगरों की स्थापना
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
फिरोजाबाद किसके लिए प्रसिद्ध है -
Firozabaad meaning in Gujarati: ફિરોઝાબાદ
Translate ફિરોઝાબાદ
Firozabaad meaning in Marathi: फिरोजाबाद
Translate फिरोजाबाद
Firozabaad meaning in Bengali: ফিরোজাবাদ
Translate ফিরোজাবাদ
Firozabaad meaning in Telugu: ఫిరోజాబాద్
Translate ఫిరోజాబాద్
Firozabaad meaning in Tamil: ஃபிரோசாபாத்
Translate ஃபிரோசாபாத்