सेब (Seb) = Apple
Category: fruit
सेब पु॰सेब संज्ञा पुं॰ [फ़ा॰] नाशपाती की जाति का मझोले आकार का एक पेड़ जिसका फल मेवों में गिना जाता है । विशेष—यह पेड़ पश्चिम का है; पर बहुत दिनों से भारतवर्ष में भी हिमालय प्रदेश (काश्मीर, कुमाऊँ, गढ़वाल, काँगड़ा आदि); पंजाब आदि में लगाया जाता है; और अब सिंध, मध्य- भारत और दक्षिण तक फैल गया है । काश्मीर में कहीं कहीं यह जंगली भी देखा जाता है । इसके पत्ते कुछ कुछ गोल और पीछे की ओर कुछ सफेदी लिए और रोई दार होते हैं । फूल सफेद रंग के होते हैं जिन पर लाल लाल छींटे से होते हैं । फल गोल और पकने पर हलके हरे रंग के होते हैं; पर किसी किसी का कुछ भाग बहुत सुंदर लाल रंग का होता है जिससे देखने में बड़ा सुंदर लगता है । गूदा इसका बहुत मुलायम और मीठा होता है । मध्यम श्रेणी के फलों में कुछ खटास भी होती है । सेब फागुन से वैशाख के अंत तक फूलता है और जेठ से फल लगने लगते हैं । भादों में फल अच्छी तरह पक जाते हैं । ये फल बड़े पाचक माने जाते हैं । भावप्रकाश के अनुसार सेब वात-पित्त-नाशक, पुष्टिकारक, कफकारक, भारी, पाक में मधुर, शीतल तथा शुक्रकारक है । भावप्रकाश के अतिरिक्त किसी प्राचीन ग्रंथ में सेब का उल्लेख नहीं मिलता । भावप्रकाश ने सेब, सिंचितिका फल आदि इसके कुछ नाम दिए हैं ।
सेब पु॰
सेब पु॰
सेब एक फल है। सेब का रंग लाल या हरा होता है। वैज्ञानिक भाषा में इसे मलुस डोमेस्टिका (Malus domestica) कहते हैं। इसका मुख्यतः स्थान मध्य एशिया है। इसके अलावा बाद में यह यूरोप में भी उगाया जाने लगा। यह हजारों वर्षों से एशिया और यूरोप में उगाया जाता रहा है। इसे एशिया और यूरोप से उत्तरी अमेरिका बेचा जाता है। इसका ग्रीक और यूरोप में धार्मिक महत्व है। यह भारत के उत्तरी प्रदेश हिमाचल में पैदा होता है, इसमे विटामिन होते हैं। इसके बारे में पता लगाने का श्रेय सिकंदर महान को दिया जाता है। वह मध्य एशिया में जब आया तब उसने इस फल के बारे में जाना और उसी के कारण यूरोप में भी सेब के कई प्रजातियाँ मौजूद है। नॉर्स, इंग्लैंड में इस फल को देवताओं द्वारा दिया गया उपहार मानते हैं। यह इंग्लैंड में जर्मन लोगों के शुरुआती समय में बने कब्र में पाया गया। जो एक प्रतीक के रूप में बनाया जाता था।
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
एप्प्ल, सेव,
ँ Atithi Seva vartman