शाल्व (Shalv) = Shalav
शाल्व संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. शौभ राज्य के एक राजा का नाम । विशेष—महाभारत में लिखा है कि काशिराज की कन्याओं के हरणा के समय भीष्म के साथ इनका युद्ध हुआ था जिसमें ये हार गए थे । काशिराज की कन्या अंबा इन्हीं से विवाह करना चाहती थी, इसीलिये भीष्म ने अंबा को इनके पास भेज दिया पर इन्होंने अँबा को ग्रहण नहीं किया । ये शिशुपाल के बड़े मित्र थे । जब श्रीकृष्ण ने शिशुपाल को मार डाला, तब इन्होंने श्रीकृष्ण की हत्या करने के लिये द्वारका पर घेरा डाला था । इसी अवसर पर ये श्रीकृष्ण द्वार युद्ध में मारे गए थे ।
२. एक प्राचीन देश का नाम ।
शाल्व, वृषपर्वा के छोटे भाई अजक के अंश से उत्पन्न मार्तिकावत का क्षत्रिय नरेश था। काशिराज की पुत्री अंबा ने इसे मन ही मन अपना पति चुन लिया था। स्वयंवर के समय यह भीष्म से पराजित हुआ। भीष्म से आज्ञा लेकर आई हुई अंबा का इसने परित्याग किया। यह जरासंध का पक्षपाती और कृष्ण का विरोधी था। यादवों से शत्रुता के क्रम में इसने 'सौभ' विमान प्राप्त किया, प्रद्युम्न को युद्ध में हराया। शल्य के वधोपरांत शाल्व ने पांडवों से युद्ध किया था। उसका हाथी अत्यंत बलशाली था। धृष्टद्युम्न से युद्ध करते हुए पहले तो उसका हाथी थोड़ा पीछे हटा, फिर क्रुद्ध होकर उसने धृष्टद्युम्न के रथ को सारथि सहित कुचल डाला, फिर सूंड़ से उठाकर पटक दिया। उसका क्रोध देखकर ही धृष्टद्युम्न रथ से नीचे कूद गया तथा अपनी गदा उठाकर मारी, जिससे हाथी का मस्तक विदीर्ण हो गया, तभी सात्यकि ने एक तीखे मल्ल से शाल्व का सिर काट दिया। इस नाम के अनेक पौराणिक व्यक्तियों, राजाओं और दैत्यों का उल्लेख प्राप्त होता है।
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
Shalv meaning in Gujarati: શાલ્વ
Translate શાલ્વ
Shalv meaning in Marathi: शाल्व
Translate शाल्व
Shalv meaning in Bengali: শালভা
Translate শালভা
Shalv meaning in Telugu: శాల్వా
Translate శాల్వా
Shalv meaning in Tamil: சால்வா
Translate சால்வா