सोमेश्वर (Someshwar) = Someshwar
Category: place
सोमेश्वर संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. एक शिवलिंग जो काशी में स्थापित है । कहते हैं, भगवान् सोम ने यह शिवलिंग प्रतिष्ठित किया था ।
२. दे॰ 'सोमनाथ'—१ ।
३. श्रीकृष्ण का एक नाम ।
४. राजतरंगिणी में वर्णित एक देवता का नाम ।
५. संगीत शास्त्र के एक आचार्य का नाम ।
६. चौहान नरेश पृथ्वीराज के पिता का नाम जो नागौर के नरेश थे ।
सोमेश्वर अजमेर के स्वामी अर्णोराज का कनिष्ठ पुत्र था। पिता की मृत्यु के बाद उसने अपने जीवन का कुछ भाग चौलुक्य राजा कुमारपाल के दरबार में व्यतीत किया। उसके नाना सिद्धराज जयसिंह के समय गुजरात में ही उसका जन्म हुआ था और वहीं पर चेदि राजकुमारी कर्पूरदेवी से उसका विवाह हुआ। जब कुमारपाल ने कोंकण देश के स्वामी मल्लिकार्जुन पर आक्रमण किया, जो चौहान वीर था, सोमेश्वर ने शत्रु के हाथी पर कूदकर उसका वध किया। उधर अजमेर में एक के बाद दूसरे राजा की मृत्यु हुई। अपने पिता अर्णोराज की हत्या करनेवाले जगद्देव को बीसलदेव ने हराया। बीसलदेव की मृत्यु के बाद उसके पुत्र को हटाकर जगद्देव का पुत्र गद्दी पर बैठा किंतु दो वर्षों के अंदर ही सिंहासन फिर शून्य हो गया और चौहान सामंत और मंत्रियों ने गुजरात से लाकर सोमेश्वर को गद्दी पर बैठाया। सोमेश्वर ने लगभग आठ वर्ष (वि. सं. 1226-1234) तक राज्य किया। सोमेश्वर का राज्य प्राय: सुख और शांति का था। उसने अर्णोराज के नाम से एक नगर बसाया और अनेक मंदिर बनवाए जिनमें से एक भगवान् त्रिपुरुष देव का और दूसरा वैद्यनाथ देव का था। ब्राह्मण और अब्राह्मणों सभी संप्रदायों को उसकी संरक्षा प्राप्त थी। सोमेश्वरीय द्रम्मों का प्रचलन भी इसके राज्य के ऐश्वर्य को द्योतित करता है। सोमेश्वर ने प्रतापलंकेश्वर की पदवी धारण की। पृथ्वीराजरासो के अनुसार उसका विवाह दिल्ली के तंवर राजा अनंगपाल की पुत्री से हुआ और पृथ्वीराज इसका पुत्र था। इसी काव्य में गुजरात के राजा भीम के हाथों उसकी मृत्यु का उल्लेख है। ये दोनों बातें असत्य हैं। पृथ्वीराज चेदि राजकुमारी कुमारदेवी का पुत्र था और सोमेश्वर की मृत्यु के समय भीम गुजरात का राजा नहीं बना था। किंतु गुजरात से उसकी कुछ अनबन अवश्य हुई थी। उसकी मृत्यु के समय पृथ्वीराज केवल दस साल का था।
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
सोमेश्वर मंदिर राजस्थान
सोमेश्वर मंदिर पुणे
बिहार की सोमेश्वर श्रेणी है
राज्य में सोमेश्वर की पहाड़ियाँ निम्नलिखित में से किस जिले में पाई जाती हैं ?
बिहार को सोमेश्वर श्रेणी है
Someshwar meaning in Gujarati: સોમેશ્વર
Translate સોમેશ્વર
Someshwar meaning in Marathi: सोमेश्वर
Translate सोमेश्वर
Someshwar meaning in Bengali: সোমেশ্বর
Translate সোমেশ্বর
Someshwar meaning in Telugu: సోమేశ్వరుడు
Translate సోమేశ్వరుడు
Someshwar meaning in Tamil: சோமேஷ்வர்
Translate சோமேஷ்வர்