पहर (Pahar) = Time
पहर संज्ञा पुं॰ [सं॰ प्रहर]
१. एक दिन का चतुर्थाश । अहोरात्र का आठवाँ भाग । तीन घंटे का समय ।
२. समय । जमाना । युग । जैसे,—(क) कलिकाल का पहर न है ? (ख) किसी का क्या दोष, पहर ही ऐसा चढ़ा है । क्रि॰ प्र॰—चढ़ना । —लगना ।
पहर भारत, पाकिस्तान, नेपाल और बंगलादेश में इस्तेमाल होने वाली समय की एक ईकाई है। भारत में यह उत्तर भारत के क्षेत्र में अधिक प्रयोग होती है। एक २४ घंटे के दिन में ८ पहर होते हैं, यानि एक पहर औसतन ३ घंटों के बराबर होता है। 'पहर' हिन्दी-उर्दू का शब्द है जो 'पहरा देने' और 'पहरेदारी' से सम्बंधित है। एक पहर किसी ज़माने में संतरियों के लिए एक बार का कार्य-काल होता था (यानि हर पहर में संतरी बदला जाता था)। परम्परागत रूप से भारतीय उपमहाद्वीप में दिन के चार और रात के चार पहर होते हैं। रात का पहला पहर सूरज ढलते ही शुरू होता था और दिन का पहला पहर पौ फटते ही आरम्भ होता था। क्योंकि मौसमों के साथ दिन और रातों की लम्बाई बदलती है, इसलिए पहरों की लम्बाई भी बदलती है। सर्दियों में रातें लम्बी होने से उत्तर भारत में एक रात का पहर लगभग ३.५ घंटे और दिन का पहर लगभग २.५ घंटे का होता था। गर्मियों में इसके विपरीत रात का पहर लगभग २.५ घंटे और दिन का पहर लगभग ३.५ घंटे का होता था। विषुव (इक्विनॉक्स) के दिनों में दिन और रात बराबर होते हैं और इसमें दिन और रात के पहर दोनों ३ घंटे के होते थे। दिन का पहले पहर सूर्योदय होते ही शुरू होता था। उसके बाद दूसरा पहर शुरू होता था जिसका नाम आजतक हिन्दी-उर्दू और अन्य उत्तर भारतीय भाषाओँ में 'दोपहर' है। इसके बाद शाम के पहर का परम्परागत नाम 'सेपेहेर' हुआ करता था (फ़ारसी में 'तीन' को 'सेह' कहते हैं), हालांकि यह शब्द अब कम इस्तेमाल होता है और इसकी जगह फ़ारसी का 'शाम' शब्द अधिक आम हो गया है।
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
निम्नलिखित तिथियों में से किसमें दोपहर को आपकी छाया सबसे छोटी होती है ?
सुबह का सूरज इतना गरम नहीं होता है जितना दोपहर का , क्योंकि . . . . .
एक त्रुटीहीन घड़ी में सुबह के 8 बजे हैं। घंटे की सुई के कितने डिग्री घूमने के बाद इस घड़ी में दोपहर का 2 बजेगा ?
दो घड़ियों को रविवार दोपहर 12 बजे सही समय का मिलान किया गया। एक घड़ी 24 घंटे में 2 मिनट आगे और दूसरी घड़ी 3 मिनट पीछे हो जाती है। सही समय क्या होगा जब प्रथम घड़ी बुधवार को 3 p.m. इंगित कर रहा है?
एक महल जिसका निर्माण किले की भांति किया गया है जहां मजबूत बाहरी दीवारों पर अस्त व्यस्त बुर्ज एवं गुम्बद , खुली छतें , मौखे सहित पहरा चौकियां , परकोटे में तीरंदाजों के लिये झिरियां जिसमें सैनिकों के घिर जाने का प्रतिकार किया जा सके वह है
Pahar meaning in Gujarati: સમય
Translate સમય
Pahar meaning in Marathi: वेळ
Translate वेळ
Pahar meaning in Bengali: সময়
Translate সময়
Pahar meaning in Telugu: సమయం
Translate సమయం
Pahar meaning in Tamil: நேரம்
Translate நேரம்