वर्णमण्डल (Varnmandal) = Chromosphere
सूर्य के वायुमंडल का निम्नस्तर, जो प्रकाशमंडल (photosphere) के ठीक ऊपर स्थित है उत्क्रमण मंडल (Reversing layer) कहलाता है। इस उत्क्रमण मंडल से ऊपर लगभग 11,200 किलोमीटर तक फैले हुए गोलीय मंडल को वर्णमंडल कहते हैं। पूर्ण सूर्यग्रहण के समय इस मंडल का वर्ण सिंदूरी (scarlet) होता है। यह वर्ण हाइड्रोजन के परमाणुओं द्वारा किए गए विकिरण की अधिकता के कारण उत्पन्न होता है। वर्णमंडल तीक्ष्ण पट्टियों का बना होता है, जिन्हें कंटिकाएँ (spicules) कहते हैं। कंटिका घास के फलकों की भाँति एक दूसरे से लिपटी हुई दिखाई देती हैं। कंटिकाओं का अर्धव्यास कई सौ मील का होता है और ऊँचाई 800 किलोमीटर से 16,000 किलोमीटर तक होती है। विषुवतीय प्रदेशों में कंटिकाओं की दिशाएँ प्रकाशमंडल की त्रिज्याओं का अनुसरण नहीं करती हैं। इसके विपरीत ध्रुवप्रदेश की अधिकांश कंटिकाएँ त्रिज्याओं की दिशा में ऊपर उठती हैं। ये कंटिकाएँ वर्णमंडल को सूर्य के साधारण चुंबकीय क्षेत्र से संबंधित करती हैं। यदि यह कल्पना की जाए कि सूर्य का चुंबकीय क्षेत्र द्विध्रुवी चुंबक के कारण है, जिसका अक्ष सूर्य के परिक्रामी अक्ष की दिशा में है, तो चुंबकीय क्षेत्र की रेखाएँ विषुवतीय प्रदेशों में त्रिज्याओं के साथ अधिक कोण बनाएँगी तथा ध्रुवीय प्रदेशों में वे त्रिज्याओं की दिशाओं का लगभग अनुसरण करेंगी। विषुवतीय एवं ध्रुवी प्रदेशों की कंटिकाओं की रचनाओं में एक और भी महत्वपूर्ण अंतर है। ध्रुवीय कंटिकाएँ विषुवतीय कंटिकाओं की अपेक्षा अधिक शीघ्रता से उत्पन्न होती हैं। ध्रुवीय कंटिकाएँ प्रकाश मंडल पर एक फफोले के रूप में प्रकट होती हैं, जिसका विस्तार शीघ्रता से बढ़ता जाता है और अंत में वह फट जाता है। इस समय कंटिका के शिखर से एक गैसीय धारा प्रचंड वेग से ऊपर की ओर उठती हैं, ज्यों ज्यों यह धारा ऊपर की ओर बढ़ती जाती है, त्यों त्यों उसकी ज्योति घटती जाती है और साथ ही फफोला भी संकुचित होता हुआ विलीन हो जाता है। कंटिकाओं का औसत जीवन काल चार से पाँच मिनट होता है। कंटिकाओं के अवशेष पदार्थ पुन: वर्णमंडल में नहीं लौटते, वे किरीट में मिल जाते हैं। वर्णमंडल का पदार्थ कभी-कभी तीव्र गति से ऊपर उठता हुआ, कभी कभी घने मेघों के सदृश वर्णमंडल के ऊपर छाया हुआ और कभी कभी वर्णमंडल की ओर गिरता हुआ दृष्टिगत होता है। वर्णमंडल के ऊपर उठी हुई गैसों की ये लप
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
Varnmandal meaning in Gujarati: રંગમંડળ
Translate રંગમંડળ
Varnmandal meaning in Marathi: क्रोमोस्फियर
Translate क्रोमोस्फियर
Varnmandal meaning in Bengali: ক্রোমোস্ফিয়ার
Translate ক্রোমোস্ফিয়ার
Varnmandal meaning in Telugu: క్రోమోస్పియర్
Translate క్రోమోస్పియర్
Varnmandal meaning in Tamil: குரோமோஸ்பியர்
Translate குரோமோஸ்பியர்