ठोस (Thos) = Solid
ठोस वि॰ [हिं॰ ठस] जिसके भीतर खाली स्थान न हो । जो भीतर से खाली न हो । जो पोला या खोखला न हो । जो भीतर से भरापूरा हो । जैसे, ठोस कड़ा । उ॰—यह मूर्ति ठोस सोने की है । —(शब्द॰) । विशेष—'ठस' और 'ठोस' में अंतर यह है कि 'ठस' का प्रयोग या तो चद्दर के रुप की बिना मोटाई की वस्तुओं का घनत्व सूचित करने के लिये अथवा गीले या मुलायम के विरुद्ध कड़ेपन का भाव प्रकट करने के लिये होता है । जैसे, ठस बुनावट, ठस कपड़ा, गीली मिट्टी का सूखकर ठस होना । और, 'ठोस' शब्द का प्रयोग 'पोले' या 'खोखले' के विरुद्ध भाव प्रकट करने के लिये अतः लंबाई, चौड़ाई, मोटाईवाली (घनात्मक) वस्तुओं के संबंध में होता है ।
2. दृढ़ । मजबूत । ठोस ^2 संज्ञा पुं॰ [देश॰] धमक । कुढ़न । डाह । उ॰—इक हरि के दरसन बिनु मरियत अरु कुबजा के ठोसनि । —सूर (शब्द॰) ।
ठोस वि॰ [हिं॰ ठस] जिसके भीतर खाली स्थान न हो । जो भीतर से खाली न हो । जो पोला या खोखला न हो । जो भीतर से भरापूरा हो । जैसे, ठोस कड़ा । उ॰—यह मूर्ति ठोस सोने की है । —(शब्द॰) । विशेष—'ठस' और 'ठोस' में अंतर यह है कि 'ठस' का प्रयोग या तो चद्दर के रुप की बिना मोटाई की वस्तुओं का घनत्व सूचित करने के लिये अथवा गीले या मुलायम के विरुद्ध कड़ेपन का भाव प्रकट करने के लिये होता है । जैसे, ठस बुनावट, ठस कपड़ा, गीली मिट्टी का सूखकर ठस होना । और, 'ठोस' शब्द का प्रयोग 'पोले' या 'खोखले' के विरुद्ध भाव प्रकट करने के लिये अतः लंबाई, चौड़ाई, मोटाईवाली (घनात्मक) वस्तुओं के संबंध में होता है ।
2. दृढ़ । मजबूत ।
ठोस (solid) पदार्थ की एक अवस्था है, जिसकी पहचान पदार्थ की संरचनात्मक दृढ़ता और विकृति (आकार, आयतन और स्वरूप में परिवर्तन) के प्रति प्रत्यक्ष अवरोध के गुण के आधार पर की जाती है। ठोस पदार्थों में उच्च यंग मापांक और अपरूपता मापांक होते है। इसके विपरीत, ज्यादातर तरल पदार्थ निम्न अपरूपता मापांक वाले होते हैं और श्यानता का प्रदर्शन करते हैं। भौतिक विज्ञान की जिस शाखा में ठोस का अध्ययन करते हैं, उसे ठोस-अवस्था भौतिकी कहते हैं। पदार्थ विज्ञान में ठोस पदार्थों के भौतिक और रासायनिक गुणों और उनके अनुप्रयोग का अध्ययन करते हैं। ठोस-अवस्था रसायन में पदार्थों के संश्लेषण, उनकी पहचान और रासायनिक संघटन का अध्ययन किया जाता है। ठोस अवस्था के अभिलक्षणिक गुणधर्म न
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
ठोस, कड़ा, कठोर, दृढ़, ठोस, मज़बूत,