श्रीकृष्ण (Shrikrishna) = Sri Krishna
Category: god
Sub Category: male name
श्रीकृष्ण संज्ञा पुं॰ दे॰ 'कृष्ण'—1 । यौ॰—श्रीकृष्णस्मरण=पुष्टिमार्गीय जनों का नमस्कार । उ॰— तब उन वैष्णन कों श्रीकृष्णस्मरण करि बोहोत आदर करि बैठारि । —दो सौ बावन॰, भा॰ 2, पृ॰ 77 ।
कृष्ण हिन्दू धर्म में विष्णु के अवतार हैं। सनातन धर्म के अनुसार भगवान विष्णु सर्वपापहारी पवित्र और समस्त मनुष्यों को भोग तथा मोक्ष प्रदान करने वाले प्रमुख देवता हैं। जब-जब इस पृथ्वी पर असुर एवं राक्षसों के पापों का आतंक व्याप्त होता है तब-तब भगवान विष्णु किसी न किसी रूप में अवतरित होकर पृथ्वी के भार को कम करते हैं। वैसे तो भगवान विष्णु ने अभी तक तेईस अवतारों को धारण किया। इन अवतारों में उनके सबसे महत्वपूर्ण अवतार श्रीराम और श्रीकृष्ण के ही माने जाते हैं। श्री कृष्ण का जन्म चन्द्रवंश के यदुकुल में हुआ थायह अवतार उन्होंने वैवस्वत मन्वन्तर के अट्ठाईसवें द्वापर में श्रीकृष्ण के रूप में देवकी के गर्भ से मथुरा के कारागर में लिया था। वास्तविकता तो यह थी इस समय चारों ओर पाप कृत्य हो रहे थे। धर्म नाम की कोई भी चीज नहीं रह गई थी। अतः धर्म को स्थापित करने के लिए श्रीकृष्ण अवतरित हुए थे। ब्रह्मा तथा शिव -प्रभृत्ति देवता जिनके चरणकमलों का ध्यान करते थे, ऐसे श्रीकृष्ण का गुणानुवाद अत्यंत पवित्र है। श्रीकृष्ण से ही प्रकृति उत्पन्न हुई। सम्पूर्ण प्राकृतिक पदार्थ, संपूर्ण प्रकृति का सृजन किया और उसे अपना महत्वपूर्ण कर्म समझा, अपने कार्य की सिद्धि के लिए उन्होंने साम-दाम-दंड-भेद सभी का उपयोग किया, क्योंकि उनके अवतीर्ण होने का मात्र एक उद्देश्य था कि इस पृथ्वी को पापियों से मुक्त किया जाए। अपने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए धर्मानुसार एवं कर्मानुसार, उन्होंने जो भी उचित समझा वही किया। उन्होंने कर्मव्यवस्था को सर्वोपरि माना, कुरुक्षेत्र की रणभूमि में अर्जुन को कर्मोज्ञान का उपदेश देते हुए उन्होंने गीता की रचना की जो कलिकाल में धर्म में सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथ माना जाता है। संपूर्ण पृथ्वी दुष्टों एवं पतितों के भार से पीड़ित थी। उस भार को नष्ट करने के लिए भगवान विष्णु ने एक प्रमुख अवतार ग्रहण किया जो कृष्णावतार के नाम से संपूर्ण संसार में प्रसिद्ध हुआ। उस समय धर्म, यज्ञ, दया पर राक्षसों एवं दानवों द्वारा आघात पहुँचाया जा रहा था। "यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
कौनसे संत श्रीकृष्ण के निष्कलंकी अवतार के रूप में प्रतिष्ठापित हुए ?
महाभारत में हरियाणा के किस क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गीता का उपदेश दिया गया था ?
श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र की स्थापना कब की गई ?
श्रीकृष्ण सिंह का जन्म कहाँ हुआ था ?
भगवान श्रीकृष्ण द्वारा विश्वप्रसिद्ध गीता का उपदेश हरियाणा में किस स्थान पर दिया गया था ?
Shrikrishna meaning in Gujarati: શ્રી કૃષ્ણ
Translate શ્રી કૃષ્ણ
Shrikrishna meaning in Marathi: श्रीकृष्ण
Translate श्रीकृष्ण
Shrikrishna meaning in Bengali: শ্রী কৃষ্ণ
Translate শ্রী কৃষ্ণ
Shrikrishna meaning in Telugu: శ్రీ కృష్ణుడు
Translate శ్రీ కృష్ణుడు
Shrikrishna meaning in Tamil: ஸ்ரீ கிருஷ்ணர்
Translate ஸ்ரீ கிருஷ்ணர்