चित्रशाला (Chitrashala) = The gallery
चित्रशाला संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. वह घर जहाँ चित्र बनते हों या विक्रयार्थ रखे जाते हों ।
२. वह घर जहाँ चित्र हों । वह घर जिसमें बहुत सी तसवीरें टँगी हों ।
३. वह स्थान जहाँ चित्रकारी सिखाई जाती हो ।
४. वह घर या भवन जहाँ भिति पर चित्र बने हों (को॰) ।
चित्रशाला उस विशेष भवन को कहते हैं जिसमें विभिन्न कलाकृतियाँ (चित्र तथा मूर्तियाँ आदि) संरक्षित तथा प्रदर्शित की जाती हैं। प्राय: कलासंग्रहालय (अंग्रेजी: म्यूजियम) का प्रयोग चित्रशाला के लिये होता रहा है किंतु इसके लिये चित्र संग्रहालय अथवा चित्रशाला (आर्ट म्यूजियम या आर्ट गैलरी) अधिक उपयुक्त शब्द है और यही अधिक प्रचलित है। चित्रशालाएँ दो प्रकार की हो सकती हैं- सार्वजनिक और व्यक्तिगत। चित्रशाला प्राय: कलाकारों की अपनी कृतियों का प्रदर्शनकक्ष होता है। आधुनिक काल के पूर्व राजमहलों में भी चित्रशालाएँ होती थीं। मंदिर तथा गिरजाघरों में भी धार्मिक चित्र तथा मूर्तियाँ प्रदर्शित की जाती थीं। अजंता, ऐलोरा, बाघ, सीग्रिया इत्यादि तथा मिस्र, चीन, लंका और यूरोप में तमाम धार्मिक भवन तथा गिरजाघर धार्मिक चित्रशालाएँ हैं। प्राचीन काल में प्रसिद्ध कलाकार मंदिर, गिरजाघर, धार्मिक भवन की दीवारों तथा छतों पर चित्र बनाया करते थे। भारत में अजंता ऐसी ही एक अति प्राचीन चित्रशाला है। मध्ययुगीन भारतीय मंदिरों की दीवारों पर पौराणिक या धार्मिक चित्रावलियाँ पाई जाती हैं। उस समय के राजप्रासादों के दीवारों पर बने चित्र देखे जा सकते हैं। आज भी मंदिरों की दीवारों पर चित्रांकन किया जाता है और चित्र लगाए जाते हैं। वर्तमाल काल में धनी मानी व्यक्तियों और सुरुचिसंपन्न नागरिकों द्वारा प्रसिद्ध कलाकारों के चित्र संग्रहीत किए जाते हैं। कला संग्रहालय अधिकांशत: ऐसे हैं जिनमें चित्रशालाएँ भी होती हैं पर ऐसे भी हैं जिनमें चित्र नहीं भी हो सकते। यह मात्र ऐतिहासिक महत्व की, दुर्लभ और विलक्षण वस्तुओं का पुरातत्व संग्रहालय भी हो सकता है। अब तो विज्ञान, इतिहास, भूगोल, यहाँ तक कि साहित्य आदि विषयों के भी संग्रहालय बनने लगे हैं जिनमें तत्संबंधी विषयों को ऐतिहासिक ज्ञानवर्धक, विचित्र, विरल और उपयोगी वस्तुओं का संग्रह होता है। पहले यूरोप तथा अन्य पाश्चात्य देशों के अधिकतर संग्रहालयों में चित्रशालाएँ भी होती थीं। आज भी संसार भर में अधिकतर चित्
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
बूंदी में भित्ति चित्रों के लिए प्रसिद्ध चित्रशाला का निर्माण किसने करवाया ?
महाराजा उम्मेद सिंह की अंतिम समय की निवास स्थली चित्रशाला कहां स्थित है
Chitrashala meaning in Gujarati: ચિત્રશાળા
Translate ચિત્રશાળા
Chitrashala meaning in Marathi: चित्रशाळा
Translate चित्रशाळा
Chitrashala meaning in Bengali: চিত্রশালা
Translate চিত্রশালা
Chitrashala meaning in Telugu: చిత్రశాల
Translate చిత్రశాల
Chitrashala meaning in Tamil: சித்ரசாலா
Translate சித்ரசாலா