गाथा (Gatha) = sonnet
गाथा संज्ञा स्त्रीलिंग
1. स्तुति ।
2. वह श्लोक जिसमें स्वर का नियम न हो ।
3. प्राचीन काल की एक प्रकार की ऐतिहासिक रचना जिसमें लोगों के दान, यज्ञादि का वर्णन होता था ।
4. आर्या नाम का वृत्ति ।
5. एक प्रकार की प्राचीन भाषा जिसमें संस्कृत के साथ कहीं कहीं पाली भाषा के विकृत शब्द भी मिले रहते हैं ।
6. श्लोक ।
7. गीत ।
8. कथा । वृत्तात । हाल ।
9. बारह प्रकार के बौद्ध शास्त्रों में चौथा ।
10. पारसियों के कारण धर्मग्रंथ का एक भेद । जैसे,—गाथा अह्रवैति गाथा उष्टवैति इत्यादि ।
वैदिक साहित्य का यह महत्वपूर्ण शब्द ऋग्वेद की संहिता में गीत या मंत्र के अर्थ में प्रयुक्त हुआ है (ऋग्वेद 8. 32.1, 8.71.14)। 'गै' (गाना) धातु से निष्पन्न होने के कारण गीत ही इसका व्युत्पत्तिलभ्य तथा प्राचीनतम अर्थ प्रतीत होता है। गाथ शब्द की उपलब्धि होने पर भी आकारांत शब्द का ही प्रयोग लोकप्रिय है (ऋग्. 9। 99। 4)। गाथा शब्द से बने हुए शब्दों की सत्ता इसके बहुल प्रयोग की सूचिका है। गाथानी एक गीत का नायकत्व करनेवाले व्यक्ति के लिये प्रयुक्त है (ऋग्0 1। 43। 14)। ऋजुगाथ शुद्ध रूप से मंत्रों के गायन करनेवाले के लिये (ऋग. 8। 9। 212) तथा गाथिन केवल गायक के अर्थ में व्यवहृत किया गया है (ऋग्. 5। 44। 5)। यद्यपि इसका पूर्वोक्त सामान्य अर्थ ही बहुश: अभीष्ट है, तथापि ऋग्वेद के इस मंत्र में इसका अपेक्षाकृत अधिक विशिष्ट आशय है, क्योंकि यहाँ यह नाराशंसी तथा रैभी के साथ वर्गीकृत किया गया है:यह सहवर्गीकरण ऋक संहिता के बाद अन्य वैदिक ग्रंथों में भी बहुश: उपलब्ध होता है (तैत्तिरीय संहिता 7। 5। 11। 2; काठक संहिता 5। 2; ऐतरेय ब्राह्मण 6। 32; कौषीतकि ब्राह्मण 30। 5; शतपथ ब्राह्मण) 11। 5। 6। 8, जहां रैभी नहीं आता तथा गोपथ ब्राह्मण 2। 6। 12) इन तीनों शब्दों के अर्थ के विषय में विद्वानों में मतभेद है। भाष्यकार सायण ने इन तीनों शब्दों को अथर्ववेद के कतिपय मंत्रों के साथ समीकृत किया है। अथर्ववेद के 20वें कांड, 127वें सूक्त का 12वाँ मंत्र गाथा; इसी सूक्त का 1-3 मंत्र नाराशंसी तथा 4-6 मंत्र रैभी बतलाया गया है। इसी समीकरण को डाक्टर ओल्डेनबर्ग ऋग्वेद की दृष्टि में दोषपूर्ण मानते हैं, परंतु डाक्टर ब्लूमफील्ड की दृष्टि में यह समीकरण ऋक संहिता में स्वीकृत किया ग
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
कथा, कहानी, सार, सारांश,
राज्य में वीरगाथा की सर्वप्रथम रचना कौनसी है ?
वीरगाथा काल के सर्वश्रेष्ट कवि माने जाते है
विरूद्ध छहतरी में कवि दुरसा आढ़ा ने किसकी शौर्य गाथा का वर्णन किया है ?
आदिकाल या वीरगाथा काल
राजा नल और दमयन्ती की प्रणय गाथा से कौन-सा किला जुड़ा है ?
Gatha meaning in Gujarati: ગાથા
Translate ગાથા
Gatha meaning in Marathi: सॉनेट
Translate सॉनेट
Gatha meaning in Bengali: সনেট
Translate সনেট
Gatha meaning in Telugu: సాగా
Translate సాగా
Gatha meaning in Tamil: சொனட்
Translate சொனட்