अन्वेषण (Anveshann) = exploration
अन्वेषण संज्ञा पुं॰ [स्त्रीलिंग अन्वेषण, वि॰ अन्वोषइत, अन्वेषी, अन्वेष्टा] अनुसंधान । खोज । ढूँढ़ । तलाश ।
व्यापक अर्थ में अनुसंधान (Research) किसी भी क्षेत्र में 'ज्ञान की खोज करना' या 'विधिवत गवेषणा' करना होता है। वैज्ञानिक अनुसंधान में वैज्ञानिक विधि का सहारा लेते हुए जिज्ञासा का समाधान करने की कोशिश की जाती है। नवीन वस्तुओं की खोज और पुराने वस्तुओं एवं सिद्धान्तों का पुन: परीक्षण करना, जिससे की नए तथ्य प्राप्त हो सके, उसे शोध कहते है। वैश्वीकरण के वर्तमान दौर में उच्च शिक्षा की सहज उपलब्धता और उच्च शिक्षा संस्थानों को शोध से अनिवार्य रूप से जोड़ने की नीति ने शोध की महत्ता को बढ़ा दिया है। आज शैक्षिक शोध का क्षेत्र विस्तृत और सघन हुआ है। व्यक्ति का शिक्षा से दो रूपों में संबंध बनता है। एक वह शिक्षा से अपने बोध को विस्तृत करता है, दूसरे वह अपने अध्ययन से दीक्षित होकर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हुए शिक्षा में या अपने शैक्षिक विषय में कुछ जोड़ता है। इस प्रकार प्रथम सोपान शिक्षा से ज्ञान प्राप्त करना है, दूसरा ज्ञान में कुछ नया जोड़ना है। शोध का संबंध इस दूसरे सोपान से है। पी-एच.डी./ डी. फिल या डी.लिट्/डी.एस-सी. जैसी शोध उपाधियाँ इसी अपेक्षा से जुड़ी हैं कि इनमें अध्येता अपने शोध से ज्ञान के कुछ नए आयाम उद्घाटित करेगा। स्नातक-स्नातकोत्तर स्तर का ज्ञान छात्र के बोधात्मक स्तर तक सीमित होता है। वह उस विषय के समस्त सर्वमान्य सिद्धान्तों, अवधारणाओं, मतों, नियमों, उपकरणों से परिचय प्राप्त करता है। प्रकारान्तर से ज्ञान का यह स्तर शिक्षार्थी के बोध का विस्तार है। इससे ऊपर का स्तर मात्र स्वयं के बोध का विस्तार नहीं है अपितु उस ज्ञान की सीमा का विस्तार है। अर्थात् जब हम किसी विषय के शास्त्र से पूर्ण परिचित होकर और अध्ययन-मननशील होते हैं तो हम ज्ञान के आलोक में अपने को विकसित करने के उपरान्त, अब ज्ञान को विकसित करने की प्रक्रिया में होते हैं। शोध के स्तर पर रिसर्च, 'पुनः खोज' नहीं है अपितु 'गहन खोज' है। इसके द्वारा हम कुछ नया अविष्कृत कर उस ज्ञान परंपरा में कुछ नए अध्याय जोड़ते हैं। शोध समस्यामूलक होते हैं। हमारे सामने कोई आगत बौद्धिक समस्या या जिज्ञासा कुछ अन्वेषित करने को प्रेरित करती है। पफलतः हम अनुसंधान के कार्य में आगे बढ़ते हैं। किसी विशेष
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
अनुसंधान, जांच, खोज,
अन्वेषण : खोज : …? … : …? …
अन्वेषण की परिभाषा
अन्वेषण का अर्थ
अन्वेषण के गुण
अन्वेषण विधि
Anveshann meaning in Gujarati: તપાસ
Translate તપાસ
Anveshann meaning in Marathi: तपास
Translate तपास
Anveshann meaning in Bengali: তদন্ত
Translate তদন্ত
Anveshann meaning in Telugu: విచారణ
Translate విచారణ
Anveshann meaning in Tamil: விசாரணை
Translate விசாரணை