poetry
= पद्य() (Pady)
पद्य ^१ वि॰ [सं॰]
१. पद या पैर संबंधी । जिसका संबंध पैरों सें हो
२. जिसमें कविता के पद या चरण हों । पद्य ^२ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. पिंगल के नियमों के अनुसार नियमित मात्रा वा वर्ण का चार चरणोंवाला छंद । कविता । गद्य का उलटा ।
२. शुद्र, जिनकी उत्पत्ति ब्रह्मा के चरणों से मानी जाती है ।
३. शठता ।
४. नातिशुष्क कर्दम । कीचड़ जो एकदम सूखा न हो (को॰) ।
पद्य ^१ वि॰ [सं॰]
१. पद या पैर संबंधी । जिसका संबंध पैरों सें हो
२. जिसमें कविता के पद या चरण हों ।
काव्य, कविता या पद्य, साहित्य की वह विधा है जिसमें किसी कहानी या मनोभाव को कलात्मक रूप से किसी भाषा के द्वारा अभिव्यक्त किया जाता है। भारत में कविता का इतिहास और कविता का दर्शन बहुत पुराना है। इसका प्रारंभ भरतमुनि से समझा जा सकता है। कविता का शाब्दिक अर्थ है काव्यात्मक रचना या कवि की कृति, जो छन्दों की शृंखलाओं में विधिवत बांधी जाती है। काव्य वह वाक्य रचना है जिससे चित्त किसी रस या मनोवेग से पूर्ण हो। अर्थात् वह कला जिसमें चुने हुए शब्दों के द्वारा कल्पना और मनोवेगों का प्रभाव डाला जाता है। रसगंगाधर में 'रमणीय' अर्थ के प्रतिपादक शब्द को 'काव्य' कहा है। 'अर्थ की रमणीयता' के अंतर्गत शब्द की रमणीयता (शब्दलंकार) भी समझकर लोग इस लक्षण को स्वीकार करते हैं। पर 'अर्थ' की 'रमणीयता' कई प्रकार की हो सकती है। इससे यह लक्षण बहुत स्पष्ट नहीं है। साहित्य दर्पणाकार विश्वनाथ का लक्षण ही सबसे ठीक जँचता है। उसके अनुसार 'रसात्मक वाक्य ही काव्य है'। रस अर्थात् मनोवेगों का सुखद संचार की काव्य की आत्मा है। काव्यप्रकाश में काव्य तीन प्रकार के कहे गए हैं, ध्वनि, गुणीभूत व्यंग्य और चित्र। ध्वनि वह है जिस, में शब्दों से निकले हुए अर्थ (वाच्य) की अपेक्षा छिपा हुआ अभिप्राय (व्यंग्य) प्रधान हो। गुणीभूत ब्यंग्य वह है जिसमें गौण हो। चित्र या अलंकार वह है जिसमें बिना ब्यंग्य के चमत्कार हो। इन तीनों को क्रमशः उत्तम, मध्यम और अधम भी कहते हैं। काव्यप्रकाशकार का जोर छिपे हुए भाव पर अधिक जान पड़ता है, रस के उद्रेक पर नहीं। काव्य के दो और भेद किए गए हैं, महाकाव्य और खंड काव्य। महाकाव्य सर्गबद्ध और उसका नायक कोई देवता, राजा या धीरोदात्त गुंण संपन्न क्षत्रिय होना चाहिए। उसमें शृंगार, वीर या शांत रसों में से कोई
पद्य meaning in english
मुबईयान पद्य शैली क्या है
गद्य - पद्य मय रचना की राजस्थानी साहित्य की एक विधि क्या है ?
किसके समय में मलिक मोहम्मद जायसी ने पद्यावत की रचना की ?
poetry
meaning in Gujarati: શ્લોક
Translate શ્લોક
poetry
meaning in Marathi: श्लोक
Translate श्लोक
poetry
meaning in Bengali: শ্লোক
Translate শ্লোক
poetry
meaning in Telugu: పద్యం
Translate పద్యం
poetry
meaning in Tamil: வசனம்
Translate வசனம்