Iliad (Iliad ) Meaning In Hindi

Iliad meaning in Hindi

Iliad = इलियड() (Iliad)

Category: name



ईलियद (प्राच. यून. Ἰλιάς Iliás) — प्राचीन यूनानी शास्त्रीय महाकाव्य, जो कवि होमर की मानी जाती है। ईलियद यूरोप के आदिकवि होमर द्वारा रचित महाकाव्य। इसका नामकरण ईलियन नगर (ट्राय) के युद्ध के वर्णन के कारण हुआ है। समग्र रचना 24 पुस्तकों में विभक्त है और इसमें 15,693 पंक्तियाँ हैं। इलियाड ई.पू. तीसरी तथा दूसरी शताब्दियों में प्राचीन यूनानी वीरों के बहुसंख्यक इतिवृत्तों के आधार पर रची गयी है। इलियड में ट्राय राज्य के साथ ग्रीक लोंगो के युद्ध का वर्णन है। इस महाकाव्य में ट्राय के विजय और ध्वंस की कहानी तथा युनानी वीर एकलिस के वीरत्व की गाथाएं हैं। संक्षेप में इस महाकाव्य की कथावस्तु इस प्रकार है : ईलियन के राजा प्रियम के पुत्र पेरिस ने स्पार्टा के राजा मेनेलाउस की पत्नी परम सुंदरी हेलेन का उसके पति की अनुपस्थिति में अपहरण कर लिया था। हेलेन को पुन: प्राप्त करने तथा ईलियन को दंड देने के लिए मेनेलाउस और उसके भाई आगामेम्नन ने समस्त ग्रीक राजाओं और सामंतों की सेना एकत्र करके ईलियन के विरुद्ध अभियान आरंभ किया। परंतु इस अभियान के उपर्युक्त कारण और उसके अंतिम परिणाम, अर्थात् ईलियन के विध्वंस का प्रत्यक्ष वर्णन इस काव्य में नहीं है। इसका आरंभ तो ग्रीक शिविर में काव्य के नायक एकिलीज के रोष से होता है। अगामेम्नन ने सूर्यदेव अपोलो के पुजारी की पुत्री को बलात्कारपूर्वक अपने पास रख छोड़ा है। परिणामत: ग्रीक शिविर में महामारी फैली हुई है। भविष्यद्रष्टा काल्कस ने बतलाया कि जब तक पुजारी की पुत्री को नहीं लौटाया जाएगा तब तक महामारी नहीं रुकेगी। अगामेम्नन बड़ी कठिनाई से इसके लिए प्रस्तुत होता है पर इसके साथ ही वह बदले में एकिलीज़ के पास से एक दूसरी बेटी ब्रिसेइस को छीन लेता है। एकिलीज़ इस अपमान से क्षुब्ध और रुष्ट होकर युद्ध में न लड़ने की प्रतिज्ञा करता है। वह अपनी मीरमिदन (पिपीलिका) सेना और अपने मित्र पात्रोक्लस के साथ अपने डेरों में चला जाता है और किसी भी मनुहार को नहीं सुनता। परिणामत: युद्ध में अगामेम्नन के पक्ष की किरकिरी होने लगती है। ग्रीक सेना भागकर अपने शिविर में शरण लेती है। परिस्थितियों से विवश होकर अगामेम्नन एकिलीज़ के पास अपने दूत भेजता है और उसके रोष के निवारण के लिए बहुत कुछ करने को तैयार हो जाता है। परंतु एकिलीज़ का रोष दूर नहीं होता और वह दूसरे दिन अपन
इलियड meaning in english

Synonyms of Iliad

Tags: Iliad meaning in Hindi. Iliad meaning in hindi. Iliad in hindi language. What is meaning of Iliad in Hindi dictionary? Iliad ka matalab hindi me kya hai (Iliad का हिन्दी में मतलब ). Iliad in hindi. Hindi meaning of Iliad , Iliad ka matalab hindi me, Iliad का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Iliad ? Who is Iliad ? Where is Iliad English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Iliad(इलियड),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

इलियड से सम्बंधित प्रश्न


‘ इलियड ‘ एवं ‘ ओडिसी ‘ ‘ ग्रन्थों , जिनमें कि प्राचीन भौगोलिक जानकारियों का समावेश हैं किस विद्वान की रचना है -


Iliad meaning in Gujarati: ઇલિયડ
Translate ઇલિયડ
Iliad meaning in Marathi: इलियड
Translate इलियड
Iliad meaning in Bengali: ইলিয়াড
Translate ইলিয়াড
Iliad meaning in Telugu: ఇలియడ్
Translate ఇలియడ్
Iliad meaning in Tamil: இலியட்
Translate இலியட்

Comments।