Punjab = पंजाब() (Punjab)
Category: state
पंजाब संज्ञा पुं॰ [फारसी] [वि॰ पंजाबी] भारत के उत्तरपश्चिम का प्रदेश जहाँ सतलज, व्यास, रावी, चनाब और झेलम नाम की पाँच नदियाँ बहती हैं । विशेष—प्रचानी ग्रंथों में इसका नाम पंचनद आया है । विद्वानों की धारणा है कि ऋग्वेद में जिस सप्तसिधु का उल्लेख है वह यदी प्रदेश है । उसमें अंशुमती, अंजसी, अनितभा, अशमन्वती असिक्नी, ककुभा (काबुल नदी), क्रमु, शुतुद्री, वितस्ता, शिफा, शर्यणावती, सरस्वती, सुवास्तु (स्वात) इत्यादि जिन बहुत सी नदियों का उल्लेख है वे प्रायः सब पंजाव की ही हैं । सरस्वती के किनारे का सारस्वती प्रदेश वैदिक काल में बहुत पुनीत माना जाता था और वहाँ अनेक बड़े बड़े यज्ञ हुए हैं । मनुसंहिता का ब्रह्मर्षि देश भी पंजाब के दी अंतर्गत था । महाभारत में आए हुए मद्र, आरट्ट, सिंधु, गंधार आदि देश पंजाब में पड़ते थे । महाभारत में मद्र देश के वासियों का आचार व्यवहार निंदित कहा गया है ।
पंजाब दक्षिण एशिया का क्षेत्र है जिसका फ़ारसी में मतलब पांच नदियों का क्षेत्र है। पंजाब ने भारतीय इतिहास को कई मोड़ दिये हैं। अतीत में शकों, हूणों, पठानों व मुगलों ने इसी पंजाब के रास्ते भारत में प्रवेश किया था। आर्यो का आगमन भी हिन्दुकुश पार कर इसी पंजाब के रास्ते ही हुआ था। पंजाब की सिन्धु नदी की घाटी में आर्यो की सभ्यता का विकास हुआ। उस समय इस भूख़ड का नाम सप्त सिन्धु अर्थात सात सागरों का देश था। समय के साथ सरस्वती जलस्रोत सूख् गया। अब रह गयीं पाँच नदियाँ-झेलम, चेनाब, राबी, व्यास और सतलज इन्हीं पाँच नदियों का प्रांत पंजाब हुआ। पंजाब का नामाकरण फारसी के दो शब्दों से हुआ है। पंज का अर्थ है पाँच और आब का अर्थ होता है जल।
पंजाब meaning in english
पंजाब के राजा रणजीतसिंह की राजधानी कहां थी -
बैसाखी इन पंजाबी लैंग्वेज
पंजाब में राष्ट्रपति शासन
किसके प्रयासों के कारण ब्रह्म समाज की शाखाएं उत्तर प्रदेश , पंजाब व मद्रास में खोली गयी -
बाबा फरीद जी हिस्ट्री इन पंजाबी
Punjab meaning in Gujarati: પંજાબ
Translate પંજાબ
Punjab meaning in Marathi: पंजाब
Translate पंजाब
Punjab meaning in Bengali: পাঞ্জাব
Translate পাঞ্জাব
Punjab meaning in Telugu: పంజాబ్
Translate పంజాబ్
Punjab meaning in Tamil: பஞ்சாப்
Translate பஞ்சாப்
Rakaan