Tantalum (tantalum ) Meaning In Hindi

tantalum meaning in Hindi

tantalum = टैंटलम() (Tantalum)

Category: element



टैंटेलम (Tantalum) आवर्त सारणी के पंचम संक्रमण समूह का तत्व है। इसका केवल एक स्थिर समस्थानिक, द्रवमानसंख्या 181, प्राप्त है। इसके चार कृत्रिम रेडियधर्मी समस्थानिक भी ज्ञात हैं, जिनकी द्रव्यमान संख्या 176, 177, 180 और 182 है। इस तत्व की खोज 1872 ई. में एकबर्ग (Ekeberg) नामक वैज्ञानिक ने की थी। टैंटेलम सदैव नियोबियम के साथ मिश्रित पाया जाता है। टैंटेलाइट, [Fe (Ta O3)2], इस तत्व का मुख्य खनिज है। यह कोलंबाइट, Fe (Nb O3)2 के साथ मिश्रित रहता है। यह आस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य अमरीका, ब्राजिल एवं कांगो में मुख्य रूप से पाया जाता है। टैंटेलम तत्व को नियोबियम से अलग करने की विधि डी मौरिग्नैक (De Morignac) ने सन् 1866 में पूरी की। अब भी यही विधि इस कार्य के लिये उपयोग में आती है। इस विधि में अयस्क को सर्वप्रथम सोडियम हाइड्रॉक्साइड के साथ गलाते हैं। इसे जल से धोकर गरम हाइड्रोक्लोरिक अम्ल से पाचित करने पर, ट्रैंटेलिक एवं नियोबिक अम्ल का मिश्रण मिलता है। इसे हाइड्रोफ्लोरिक अम्ल, (H F), में घुलाकर पोटासियम क्लोराइड के साथ मिश्रित करने पर टैंटेलम नियोबियम की डाइफ्लोराइड, (K2 Ta F7. K2 Nb O F5 H2 O), बनेगी। इस मिश्रण के संतृप्त विलयन से मणिभीकरण करने पर टैंटेलम लवण के मणिभ अलग जो जाते हैं और नियोबियम का यौगिक विलयन में रहता है। टैंटेलम के डाइफ्लोराइड को सोडियम धातु के साथ निर्वात नलिका में गरम करने पर टैंटेलम धातु बच जाती है। नई विधि के अनुसार द्रवित डाइफ्लोराइड का लौह के बरतन में कार्बन धनाग्र (anode) द्वारा विद्युद्विच्छेदन करते हैं। इससे चूर्ण अवस्था में टैंटेलम धातु मिलती है। चूर्ण को उच्च ताप पर दबाव के साथ गरम कर धातु के तार बनाए जाते हैं। टैंटेलम श्वेत-रंग की धातु है। उसके कुछ भैतिक गुणधर्म ये हैं: संकेत (Ta), परमाणुसंख्या 73, परमाणुभार 180.95, परमाणुव्यास 2.94 ऐंग्स्ट्रॉम, गलनांक 2,995 डिग्री सें0, घनत्व 16.6 ग्राम प्रति घन सेंमी0। टैंटेलम सामान्यत: अम्ल तथा अन्य संक्षारक यौगिकों से प्रभावित नहीं होता। केबल भास्विकाम्ल (H F), सांद्र सलफ्यूरिक अम्ल और गरम फॉस्फोरिक अम्ल इससे किया करते हैं। टैंटेलम प्राय: पंचसंयोजी यौगिक बनाता है, परंतु 2, 3 और 4 संयोजकता के भी यौगिक ज्ञात हैं। टैंटेलम पञ्चजारेय (पञ्चॉक्साइड), (Ta2O5); सहिकाम्ल (टैंटलिक अम्ल), (HTaO3 H
टैंटलम meaning in english

Synonyms of tantalum

Tags: Tantalum meaning in Hindi. tantalum meaning in hindi. tantalum in hindi language. What is meaning of tantalum in Hindi dictionary? tantalum ka matalab hindi me kya hai (tantalum का हिन्दी में मतलब ). Tantalum in hindi. Hindi meaning of tantalum , tantalum ka matalab hindi me, tantalum का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is tantalum ? Who is tantalum ? Where is tantalum English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Tantalum(टैंटलम),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

टैंटलम से सम्बंधित प्रश्न



tantalum meaning in Gujarati: ટેન્ટેલમ
Translate ટેન્ટેલમ
tantalum meaning in Marathi: टॅंटलम
Translate टॅंटलम
tantalum meaning in Bengali: ট্যান্টালাম
Translate ট্যান্টালাম
tantalum meaning in Telugu: టాంటాలమ్
Translate టాంటాలమ్
tantalum meaning in Tamil: டான்டாலம்
Translate டான்டாலம்

Comments।