Sukaraat (Socrates ) Meaning In Hindi

Socrates meaning in Hindi

Socrates = सुकरात() (Sukaraat)

Category: person


सुकरात संज्ञा पुं॰ [अ॰] यूनान का एक प्रसिद्ध दार्शनिक जिसका शिष्य प्लेटो (अफलातून) था ।
सुकरात को सूफियों की भाँति मौलिक शिक्षा और आचार द्वारा उदाहरण देना ही पसंद था। वस्तुत: उसके समसामयिक भी उसे सूफी समझते थे। सूफियों की भाँति साधारण शिक्षा तथा मानव सदाचार पर वह जोर देता था और उन्हीं की तरह पुरानी रूढ़ियों पर प्रहार करता था। वह कहता था, ""सच्चा ज्ञान संभव है बशर्ते उसके लिए ठीक तौर पर प्रयत्न किया जाए; जो बातें हमारी समझ में आती हैं या हमारे सामने आई हैं, उन्हें तत्संबंधी घटनाओं पर हम परखें, इस तरह अनेक परखों के बाद हम एक सचाई पर पहुँच सकते हैं। ज्ञान के समान पवित्रतम कोई वस्तु नहीं हैं। 'बुद्ध की भाँति सुकरात ने कोई ग्रंथ नहीं लिखा। बुद्ध के शिष्यों ने उनके जीवनकाल में ही उपदेशों को कंठस्थ करना शुरु किया था जिससे हम उनके उपदेशों को बहुत कुछ सीधे तौर पर जान सकते हैं; किंतु सुकरात के उपदेशों के बारे में यह भी सुविधा नहीं। सुकरात का क्या जीवनदर्शन था यह उसके आचरण से ही मालूम होता है, लेकिन उसकी व्याख्या भिन्न-भिन्न लेखक भिन्न-भिन्न ढंग से करते हैं। कुछ लेखक सुक्रात की प्रसन्नमुखता और मर्यादित जीवनयोपभोग को दिखलाकर कहते हैं कि वह भोगी था। दूसरे लेखक शारीरिक कष्टों की ओर से उसकी बेपर्वाही तथा आवश्यकता पड़ने पर जीवनसुख को भी छोड़ने के लिए तैयार रहने को दिखलाकर उसे सादा जीवन का पक्षपाती बतलाते हैं। सुकरात को हवाई बहस पसंद न थी। वह अथेन्स के बहुत ही गरीब घर में पैदा हुआ था। गंभीर विद्वान् और ख्यातिप्राप्त हो जाने पर भी उसने वैवाहिक जीवन की लालसा नहीं रखी। ज्ञान का संग्रह और प्रसार, ये ही उसके जीवन के मुख्य लक्ष्य थे। उसके अधूरे कार्य को उसके शिष्य अफलातून और अरस्तू ने पूरा किया। इसके दर्शन को दो भागों में बाँटा जा सकता है, पहला सुक्रात का गुरु-शिष्य-यथार्थवाद और दूसरा अरस्तू का प्रयोगवाद। तरुणों को बिगाड़ने, देवनिंदा और नास्तिक होने का झूठा दोष उसपर लगाया गया था और उसके लिए उसे जहर देकर मारने का दंड मिला था। सुकरात ने जहर का प्याला खुशी-खुशी पिया और जान दे दी। उसे कारागार से भाग जाने का आग्रह उसे शिष्यों तथा स्नेहियों ने किया किंतु उसने कहा-भाइयो, तुम्हारे इस प्रस्ताव का मैं आदर करता हूँ कि मैं यहाँ से भाग जाऊँ। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन और प्राण के प्र
सुकरात meaning in english

Synonyms of Socrates

Tags: Sukaraat meaning in Hindi. Socrates meaning in hindi. Socrates in hindi language. What is meaning of Socrates in Hindi dictionary? Socrates ka matalab hindi me kya hai (Socrates का हिन्दी में मतलब ). Sukaraat in hindi. Hindi meaning of Socrates , Socrates ka matalab hindi me, Socrates का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Socrates ? Who is Socrates ? Where is Socrates English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Sukaraat(सुकरात), SanKranti(संक्रांति),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

सुकरात से सम्बंधित प्रश्न



Socrates meaning in Gujarati: સોક્રેટીસ
Translate સોક્રેટીસ
Socrates meaning in Marathi: सॉक्रेटिस
Translate सॉक्रेटिस
Socrates meaning in Bengali: সক্রেটিস
Translate সক্রেটিস
Socrates meaning in Telugu: సోక్రటీస్
Translate సోక్రటీస్
Socrates meaning in Tamil: சாக்ரடீஸ்
Translate சாக்ரடீஸ்

Comments।