Khilafat (caliphate ) Meaning In Hindi

caliphate meaning in Hindi

caliphate = खिलाफत() (Khilafat)



खिलाफत संज्ञा स्त्री॰ [अ॰ खिलाफत]
१. प्रतिनिधित्व । स्थानाप- न्नता ।
२. खलीफा का पद ।
३. मुहम्मद साहब के बाद उनका प्रतिनिधित्व ।
४. विरोध । यौ॰—खिलाफत आंदोलन = सन् १९१८-२१ के बीच भारत में ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध छेडा गया एक आंदोलन जो खलीफा की गद्दीनशीनी के प्रश्न पर हुआ था ।
मुहम्मद साहब की मृत्यु के बाद इस्लाम के प्रमुख को खलीफ़ा कहते थे। इस विचारधारा को खिलाफ़त कहा जाता है। प्रथम चार खलीफाओं को राशिदुन कहते हैं। उम्मयद, अब्बासी और फ़ातिमी खलीफा क्रमशः दमिश्क, बग़दाद और काहिरा से शासन करते थे। इसके बाद उस्मानी (ऑटोमन तुर्क) खिलाफ़त आया। मुहम्मद साहब के नेतृत्व में अरब बहुत शक्तिशाली हो गए थे। उन्होंने एक बड़े साम्राज्य पर अधिकार कर लिया था जो इससे पहले अरबी इतिहास में शायद ही किसी ने किया हो। खलीफ़ा बनने का अर्थ था - इतने बड़े साम्राज्य का मालिक। अतः इस पद को लेकर विवाद होना स्वाभाविक था। प्रथम चार खलीफ़ाओं को राशिदुन (सही राह पर चर) खलीफ़ा भी कहते हैं। पहल॓ खलीफ़ा अबु बकर थ॓ जो मुहम्म्द साहब के सबसे आरंभ के अनुयायियों में से एक थ॓। इसके बाद उमर (उमर इब्न अल-खतब) खलीफा बने जिसके बाद उस्मान के बाद अली खलीफा बने पर उनकी हत्या भी पिछले दो खलीफ़ाओं की तरह कर दी गई। अली ने अपनी राजधानी मदीना से हटाकर कुफ़ा में स्थापित की थी। उम्मयद पहला खलीफा वंश था। इसके खलीफ़ा वंशानुगत रूप से बने। इस समय इस्लामी साम्राज्य पूर्व की दिशा में सिन्ध और बलूचिस्तान तक फैल गया। ये सांसारिक और विलासी थे और मुहम्मद साहब (और क़ोर'आन) द्वारा बताए गए रास्तों से अलग रहे। इसके बाद अब्बासियों का शासन आया। अब्बासियों ने बग़दाद से शासन किया। नौंवी सदी के अन्त तक उनकी शक्ति स्थानीय शासकों या अमीरों का हाथ चली गई थी। ग्यारहवीं सदी में उन्हीं के द्वारा निर्मित ग़ुलाम प्रथा (मामलुक) ने साम्राज्य को सैनिक रूप से कई भागों में बाँट लिया था। 1258 में मंगोलों के आक्रमण के कारण बगदाद का पतन हो गया पर उनकी एक शाखा ने काहिरा से अपना प्रभुत्व 1517 तक बनाया। पन्द्रवीं सदी से लेकर 1924 तक इस्लामी जगत पर उस्मानों (ऑटोमन तुर्क) का दबदबा बना रहा। मक्का पर उस्मानों का अधिकार हो गया। 1924 में तुर्की के शासक कमाल पाशा ने खिलाफ़त का अन्त कर दिया और तुर्की को एक गणराज्य घोषित कर दिया।
खिलाफत meaning in english

Synonyms of caliphate

Tags: Khilafat meaning in Hindi. caliphate meaning in hindi. caliphate in hindi language. What is meaning of caliphate in Hindi dictionary? caliphate ka matalab hindi me kya hai (caliphate का हिन्दी में मतलब ). Khilafat in hindi. Hindi meaning of caliphate , caliphate ka matalab hindi me, caliphate का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is caliphate ? Who is caliphate ? Where is caliphate English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Khilafat(खिलाफत),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

खिलाफत से सम्बंधित प्रश्न


1920 में अखिल भारतीय खिलाफत कमेटी की बैठक कहाँ पर हुई ?

खिलाफत आन्दोलन के नेता

खिलाफत आंदोलन दिवस

खिलाफत आंदोलन किसने शुरू किया

खिलाफत आंदोलन के प्रमुख नेता थे


caliphate meaning in Gujarati: ખિલાફત
Translate ખિલાફત
caliphate meaning in Marathi: खलिफत
Translate खलिफत
caliphate meaning in Bengali: খেলাফত
Translate খেলাফত
caliphate meaning in Telugu: కాలిఫేట్
Translate కాలిఫేట్
caliphate meaning in Tamil: கலிபா
Translate கலிபா

Comments।