Sarnath
= सारनाथ() (Saranath)
Category: place
सारनाथ संज्ञा पुं॰ [सं॰ सारङ्गनाथ] बनारस से उत्तरपश्चिम चार मील पर एक प्रसिद्ध स्थान । विशेष—यह स्थान हिंदुओं, जैनियों और बौद्धों का एक प्रसिद्ध तीर्थ है । यही प्राचीन मृगदाव है जहाँसे भगवान् बुद्ध ने अपना उपदेश आरंभ (धर्मचक्र प्रवर्तन) किया था । यहाँ खुदाई होने पर कई बौद्धस्तूप, बौद्ध मंदिरों का ध्वंसावशेष तथा कितनी ही हिंदू, बौद्ध और जन मूर्तियाँ पाई गई हैं । इसके अतिरिक्त अशोक का एक स्तंभ भी यहाँ पाया गया है ।
सारनाथ, काशी अथवा वाराणसी के १० किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित प्रमुख बौद्ध तीर्थस्थल है। ज्ञान प्राप्ति के पश्चात भगवान बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश यहीं दिया था जिसे "धर्म चक्र प्रवर्तन" का नाम दिया जाता है और जो बौद्ध मत के प्रचार-प्रसार का आरंभ था। यह स्थान बौद्ध धर्म के चार प्रमुख तीर्थों में से एक है (अन्य तीन हैं: लुम्बिनी, बोधगया और कुशीनगर)। इसके साथ ही सारनाथ को जैन धर्म एवं हिन्दू धर्म में भी महत्व प्राप्त है। जैन ग्रन्थों में इसे 'सिंहपुर' कहा गया है और माना जाता है कि जैन धर्म के ग्यारहवें तीर्थंकर श्रेयांसनाथ का जन्म यहाँ से थोड़ी दूर पर हुआ था। यहां पर सारंगनाथ महादेव का मन्दिर भी है जहां सावन के महीने में हिन्दुओं का मेला लगता है। निर्देशांक: 25°22′52″N 83°01′17″E / 25.3811°N 83.0214°E / 25.3811; 83.0214सारनाथ में अशोक का चतुर्मुख सिंहस्तम्भ, भगवान बुद्ध का मन्दिर, धामेख स्तूप, चौखन्डी स्तूप, राजकीय संग्राहलय, जैन मन्दिर, चीनी मन्दिर, मूलंगधकुटी और नवीन विहार इत्यादि दर्शनीय हैं। भारत का राष्ट्रीय चिह्न यहीं के अशोक स्तंभ के मुकुट की द्विविमीय अनुकृति है। मुहम्मद गोरी ने सारनाथ के पूजा स्थलों को नष्ट कर दिया था। सन १९०५ में पुरातत्व विभाग ने यहां खुदाई का काम प्रारम्भ किया। उसी समय बौद्ध धर्म के अनुयायों और इतिहास के विद्वानों का ध्यान इधर गया। वर्तमान में सारनाथ एक तीर्थ स्थल और पर्यटन स्थल के रूप में लगातार वृद्धि की ओर अग्रसर है। पहले यहाँ घना वन था और मृग-विहार किया करते थे। उस समय इसका नाम 'ऋषिपत्तन' और 'मृगदाय' था। ज्ञान प्राप्त करने के बाद गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश यहीं पर दिया था। सम्राट अशोक के समय में यहाँ बहुत से निर्माण-कार्य हुए। सिंहों की मूर्ति वाला भारत का राजचिह्न सारनाथ के अशोक के स्तंभ के शीर्ष से
सारनाथ meaning in english
सारनाथ किस राज्य में है
सारनाथ स्तम्भ में पशुओं का क्रम
सारनाथ में बुद्ध का प्रथम प्रवचन कहलाता है -
Sarnath
meaning in Gujarati: સારનાથ
Translate સારનાથ
Sarnath
meaning in Marathi: सारनाथ
Translate सारनाथ
Sarnath
meaning in Bengali: সারনাথ
Translate সারনাথ
Sarnath
meaning in Telugu: సారనాథ్
Translate సారనాథ్
Sarnath
meaning in Tamil: சாரநாத்
Translate சாரநாத்