Besanagar (besanagara ) Meaning In Hindi

besanagara meaning in Hindi

besanagara = बेसनगर() (Besanagar)




बेसनगर मध्य भारत का एक प्राचीन नगर है, जिसे पाली बौद्ध ग्रंथों में वेस्सागर तथा संस्कृत साहित्य में विदिशा के नाम से पुकारा गया है। भिलसा रेलवे स्टेशन से पश्चिम की तरफ करीब २ मील की दूरी पर स्थित, यह स्थान पुरातत्वेत्ताओं की सांस्कृतिक भूमि कही जा सकती है। यह वेत्रवती और बेस नदी से घिरा हुआ है तथा शेष दो तरफ की भूमि पर प्राचीर बनाकर नगर को एक किले का रूप दे दिया था। प्राचीन काल का वैभव संपन्न यह नगर, अब टूटी- फूटी मूर्तियाँ व कलायुक्त भवनों का खंडहर मात्र रह गया है। यहाँ पाये जाने वाले भग्नावशेष ईसा पूर्व तीसरी शताब्दी से ११ वीं शताब्दी तक की कहानी कहते हैं। अब भी इस स्थान पर ही एक तरफ "बेस' नामक ग्राम बचा हुआ है। बेसनगर का राजनीतिक महत्व मौर्यकाल में अशोक के समय से बढ़ा। शुंग- काल में यह बहुत ही प्रसिद्ध धार्मिक केंद्र था। यह स्थान हिंदू व बौद्ध दोनों के लिए महत्वपूर्ण थे। गुप्तकाल तक इसकी समृद्धि कायम रही। उसके पश्चात इसके कृत्रिम इतिहास का स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिलता। बेसनगर में भगवान वासुदेव के सम्मान में तक्षशिला के राजा एंटिआल्किडस के राजदूत हेलियोडोरस ने लगभग 135 ई. पू. में एक गरुड़ध्वज स्थापित कराया गया था। १० वीं शताब्दी में नदी के दूसरी तरफ स्थित "भिलसा' अस्तित्व में आ चुका था। बेसनगर के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए पुरातत्व विभाग द्वारा उत्खनन कार्य किये गये। उत्खनन में मिले कुछ अवशेष ईसवी काल के प्रारंभ के सामाजिक जीवन पर प्रकाश डालते हैं। पुराणों के अनुसार यहाँ पुष्यमित्र शुंग ने यज्ञ किया था। खुदाई में बड़े- बड़े यज्ञों की कार्यस्थली के विशेष चिंह मिले हैं। विद्धानों द्वारा शास्रार्थ किये जाने वाले कक्ष एवं भोजनशाला का प्रमाण मिलता है। इसके अलावा विभिन्न कार्यों से संबद्ध कई तरह की मुद्राएँ तथा मिट्टी की पकाई हुई वस्तुओं से उनके जीवन की झांकी प्रतिबिंबित होती है। कई साहित्यिक तथा पुरातात्विक प्रमाण, इस स्थान का यवनों से संबंध को स्पष्ट करते हैं। अभिलेखों में मिला शब्द "द्विमित्रिय' को सिकंदर कालीन युनानी शासक के रूप में माना जाता है। खाम बाबा का निर्माण भी यवन राजदूत अंकलितस ने ही करवाया था। कहा जाता है कि वर्त्तमान दुर्जनपुरा वही स्थान है, जहाँ यवनों का वास हुआ करता है। पहले यह दुमितपुरा के नाम से जाना जाता था।
बेसनगर meaning in english

Synonyms of besanagara

Tags: Besanagar meaning in Hindi. besanagara meaning in hindi. besanagara in hindi language. What is meaning of besanagara in Hindi dictionary? besanagara ka matalab hindi me kya hai (besanagara का हिन्दी में मतलब ). Besanagar in hindi. Hindi meaning of besanagara , besanagara ka matalab hindi me, besanagara का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is besanagara ? Who is besanagara ? Where is besanagara English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Besanagar(बेसनगर),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

बेसनगर से सम्बंधित प्रश्न


हेलियोडोरस का बेसनगर अभिलेख संदर्भित है -

बेसनगर अभिलेख

बेसनगर का गरुड़ स्तम्भ किस धर्म से संबंधित माना जाता है ?


besanagara meaning in Gujarati: બેસનગર
Translate બેસનગર
besanagara meaning in Marathi: बेसनगर
Translate बेसनगर
besanagara meaning in Bengali: বেসনগর
Translate বেসনগর
besanagara meaning in Telugu: బెస్‌నగర్
Translate బెస్‌నగర్
besanagara meaning in Tamil: பெஸ்நகர்
Translate பெஸ்நகர்

Comments।