Taipei (Taipei ) Meaning In Hindi

Taipei meaning in Hindi

Taipei = ताइपे() (Taipei)




ताइपे, चीन गणराज्य (जिसे ताइवान के नाम से ज्यादा जाना जाता है) की राजधानी है। ताइपे ताइवान द्वीप के सबसे बड़े मेट्रोपोलिटन क्षेत्र का केंद्रीय शहर है। यह द्वीप के उत्तरी छोर पर, तम्सुई नदी के किनारे पर स्थित है। ताइपे शहर की आबादी २६,१८,७७२ है। ताइपे, नया ताइपे और कीलूंग मिलकर "ताइपे मेट्रोपोलिटन क्षेत्र" बनाते हैं, जिसकी कुल आबादी ६९,००,२७३ है। केवल "ताइपे" शब्द का प्रयोग मुख्यतः मेट्रोपोलिटन क्षेत्र के लिए और "ताइपे शहर" शब्द का प्रयोग सिर्फ शहर के लिए किया जाता है। ताइपे शहर चारों और से नया ताइपे से घिरा हुआ है। ताइपे ताइवान की राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्रबिंदु है। यह शहर मध्य-पूर्वी एशिया के प्रमुख शहरों में से एक है। यहाँ दुनिया की दूसरी सबसे ऊँची इमारत है, जिसका नाम ताइपे १०१ है। ताइपे बेसिन के नाम से जाना जाने वाला क्षेत्र, अट्ठारहवीं शताब्दी में केतागालान जनजाति का घर था। १७९० में, हान चीनी मुख्यतः चीन के फ़ूज्यान प्रान्त से आकार ताइपे बेसिन में बसने लगे। १९ वीं शताब्दी के अंत में, ताइपे क्षेत्र, जहाँ उत्तरी ताइवान के मुख्य हान चीनी बसाहट और विदेशी व्यापार बंदरगाहों में से एक तम्सुई स्थित थे, तेजी से बढ़ते विदेशी व्यापार की वजह से, विशेष रूप से चाय के निर्यात, आर्थिक रूप से महत्तवपूर्ण हो गया। १८७५ में, ताइवान का उत्तरी हिस्से को ताइवान प्रशासनिक क्षेत्र से अलग कर दिया गया और चीनी सरकार के नये प्रशासनिक ईकाई के रूप में नया ताइपे प्रशासनिक क्षेत्र में शामिल कर दिया गया। १८७५ से १८९५ में जापानी शासन की शुरुआत तक ताइपे शहर, ताइपे प्रशासनिक विभाग के तम्सुई काउंटी का हिस्सा और इसकी राजधानी रहा। १८८६ में, जब ताइवान चीन का प्रान्त घोषित किया गया, तब ताइपे शहर को प्रान्तीय राजधानी बना दिया गया। १८९४ में, आधिकारिक रूप से घोषणा होने तक ताइपे शहर अस्थाई प्रान्तीय राजधानी बना रहा। प्रथम चीन-जापान युद्ध में हारने के बाद चीन ने समझौता करके जापान साम्राज्य को १८९५ में ताइवान द्वीप सौंप दिया। जापानी नियंत्रण में जाने के बाद ताइपे (जापानी में ताइहोकू) जापानी औपनिवेशिक सरकार के राजनीतिक केंद्र के रूप में उभरा। उस समय के दौरान शहर में कई नए सार्वजनिक भवन, सिविल सेवकों के लिए आवास आदि बने और इस तरह शहर ने एक प्रशासनिक केंद्र की विशेषता
ताइपे meaning in english

Synonyms of Taipei

Tags: Taipei meaning in Hindi. Taipei meaning in hindi. Taipei in hindi language. What is meaning of Taipei in Hindi dictionary? Taipei ka matalab hindi me kya hai (Taipei का हिन्दी में मतलब ). Taipei in hindi. Hindi meaning of Taipei , Taipei ka matalab hindi me, Taipei का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Taipei ? Who is Taipei ? Where is Taipei English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Taipei(ताइपे),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

ताइपे से सम्बंधित प्रश्न








Comments।