Kanpur (Kanpur ) Meaning In Hindi

Kanpur meaning in Hindi

Kanpur = कानपुर() (Kanpur)

Category: place



कानपुर भारतवर्ष के उत्तरी राज्य उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक नगर है। यह नगर गंगा नदी के दक्षिण तट पर बसा हुआ है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ से ८० किलोमीटर पश्चिम स्थित यहाँ नगर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। ऐतिहासिक और पौराणिक मान्यताओं के लिए चर्चित ब्रह्मावर्त (बिठूर) के उत्तर मध्य में स्थित ध्रुवटीला त्याग और तपस्या का संदेश दे रहा है। यहाँ की आबादी लगभग २७ लाख है। माना जाता है कि इस शहर की स्थापना सचेन्दी राज्य के राजा हिन्दू सिंह ने की थी। कानपुर का मूल नाम 'कान्हपुर' था। नगर की उत्पत्ति का सचेंदी के राजा हिंदूसिंह से, अथवा महाभारत काल के वीर कर्ण से संबद्ध होना चाहे संदेहात्मक हो पर इतना प्रमाणित है कि अवध के नवाबों में शासनकाल के अंतिम चरण में यह नगर पुराना कानपुर, पटकापुर, कुरसवाँ, जुही तथा सीमामऊ गाँवों के मिलने से बना था। पड़ोस के प्रदेश के साथ इस नगर का शासन भी कन्नौज तथा कालपी के शासकों के हाथों में रहा और बाद में मुसलमान शासकों के। १७७३ से १८०१ तक अवध के नवाब अलमास अली का यहाँ सुयोग्य शासन रहा। १७७३ की संधि के बाद यह नगर अंग्रेजों के शासन में आया, फलस्वरूप १७७८ ई. में यहाँ अंग्रेज छावनी बनी। गंगा के तट पर स्थित होने के कारण यहाँ यातायात तथा उद्योग धंधों की सुविधा थी। अतएव अंग्रेजों ने यहाँ उद्योग धंधों को जन्म दिया तथा नगर के विकास का प्रारंभ हुआ। सबसे पहले ईस्ट इंडिया कंपनी ने यहाँ नील का व्यवसाय प्रारंभ किया। १८३२ में ग्रैंड ट्रंक सड़क के बन जाने पर यह नगर इलाहाबाद से जुड़ गया। १८६४ ई. में लखनऊ, कालपी आदि मुख्य स्थानों से सड़कों द्वारा जोड़ दिया गया। ऊपरी गंगा नहर का निर्माण भी हो गया। यातायात के इस विकास से नगर का व्यापार पुन: तेजी से बढ़ा। विद्रोह के पहले नगर तीन ओर से छावनी से घिरा हुआ था। नगर में जनसंख्या के विकास के लिए केवल दक्षिण की निम्नस्थली ही अवशिष्ट थी। फलस्वरूप नगर का पुराना भाग अपनी सँकरी गलियों, घनी आबादी और अव्यवस्थित रूप के कारण एक समस्या बना हुआ है। १८५७ के विद्रोह के बाद छावनी की सीमा नहर तथा जाजमऊ के बीच में सीमित कर दी गई; फलस्वरूप छावनी की सारी उत्तरी-पश्चिमी भूमि नागरिकों तथा शासकीय कार्य के निमित्त छोड़ दी गई। १८५७ के स्वतंत्रता संग्राम में मेरठ के साथ-साथ कानुपर भी अग्रणी रहा।
कानपुर meaning in english

Synonyms of Kanpur

Tags: Kanpur meaning in Hindi. Kanpur meaning in hindi. Kanpur in hindi language. What is meaning of Kanpur in Hindi dictionary? Kanpur ka matalab hindi me kya hai (Kanpur का हिन्दी में मतलब ). Kanpur in hindi. Hindi meaning of Kanpur , Kanpur ka matalab hindi me, Kanpur का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Kanpur ? Who is Kanpur ? Where is Kanpur English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Kanpur(कानपुर), kanpoor(कानपूर),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

कानपुर से सम्बंधित प्रश्न


बैंकिंग लोकपाल कानपुर का मोबाइल नंबर

कानपुर से प्रकाशित किस समाचारपत्र के माध्यम से विजयसिंह पथिक ने बिजोलिया आंदोलन को समूचे भारत में चर्चा का विषय बना दिया -

1857 की क्रांति के दौरान किसे कानपुर का पेशवा घोषित कर दिया गया ?

कानपुर से गणेश शंकर विद्यार्थी द्वारा प्रकाशित वह समाचार पत्र जिसने बिजौलिया किसान आंदोलन को अखिल भारतीय स्तर पर उजागर किया ?

राजस्थान का कानपुर कहलाने वाला शहर है -


Kanpur meaning in Gujarati: કાનપુર
Translate કાનપુર
Kanpur meaning in Marathi: कानपूर
Translate कानपूर
Kanpur meaning in Bengali: কানপুর
Translate কানপুর
Kanpur meaning in Telugu: కాన్పూర్
Translate కాన్పూర్
Kanpur meaning in Tamil: கான்பூர்
Translate கான்பூர்

Comments।