The cabinet
= कैबिनेट() (Cabinet)
कैबिनेट संज्ञा स्त्री॰ [अ॰]
१. वह कमरा जिसमें राजा महाराज आदि अपने विश्वासपात्र मंत्रियों के साथ प्रबंध संबंधी सलाह करते हैं ।
२. मुख्य मंत्रियों की वह विशेष सामिति जो किसी एकांत स्थान में बैठकर राज्यप्रबंध पर विचार करे । मत्रिसमाज । मंत्रिमंडल ।
३. लकड़ी का बना हुआ सामान । जैसे, मेज, आलमारी, दराज इत्यादि ।
४. फोटो का एक आकार जो काई साइज से दूना होता है ।
किसी सरकार के उच्चस्तरीय नेताओं के समूह को कैबिनेट (cabinet) कहते हैं। प्रायः उन्हें 'मंत्री' (मिनिस्टर) कहा जाता है किन्तु कहीं-कहीं उन्हें 'सेक्रेटरी' भी कहा जाता है। कैबिनेट, इंग्लैंड की शासन व्यवस्था से विकसित शासन-व्यवस्था का प्रमुख एवं महत्वपूर्ण अंग है। इसका प्रचलन प्राय: उनसभी देशों में है जो ब्रिटिश कामनवेल्थ के सदस्य हैं। कुछ अन्य देशों में भी यह व्यवस्था प्रचलित है। भारत के केंद्रीय एवं प्रादेशिक शासन का भी यह अंग है। सामान्य रूप में संसद की लोकसभा (अथवा प्रादेशिक शासन में विधानसभा) में जिस दल का बहुमत हो या जो बहुमत प्राप्त कर सकता हो, उस दल या दलों के समूह के सदस्यों में से चुने हुए राजनीतिज्ञों का यह एक निकाय है। इसको सदन नहीं चुनता, बल्कि वे प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री द्वारा मनोनीत होते हैं। लोकसभा (अथवा विधानसभा) के द्वारा जनमत सरकार पर नियंत्रण रखता है और अपने बहुमत द्वारा लोकसभा (अथवा विधानसभा) सरकार पर नियंत्रण रखती है। किन्तु सरकार, कैबिनेट से बड़ा शासन निकाय है। सरकार में मंत्री, पार्लामेंटरी सचिव आदि वे सब सम्मिलित हैं जिनकी कार्यावधि राजनीतिक है। कैबिनेट अपेक्षाकृत महत्वपूर्ण मंत्रियों का अधिक छोटा समुदाय है जो देश (अथवा प्रदेश) के शासन के संबंध में सारे महत्वपूर्ण मामलों में नीति का निर्धारण और निर्णय करता है। इसका आकार सरकार के विविध विभागों के कार्यभार के अनुसार घटता बढ़ता और देश-देश में बदलता रहता है। कैबिनेट के सभी सदस्य संसद् (व्यवस्थापिका सभा) के सदस्य होते हैं या नियुक्ति के थोड़े समय के बाद ही उन्हें सदस्य निर्वाचित हो जाना अनिवार्य होता है। भारत में कभी-कभी विधान परिषद् में सरकार द्वारा मनोनीत सदस्यों को भी मंत्रीमंडल में ले लिया जाता है पर यह अपवाद स्वरूप ही। सरकार तब तक ही पदस्थ रह सकती है जबतक लोकसभा (अथवा विधानसभा) में उसे बहुमत का बल प्राप्त
कैबिनेट meaning in english
कैबिनेट मंत्री क्या होता है
छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री
क्या कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री के बीच अंतर है
कैबिनेट मंत्री किसे कहते है
1946 का कैबिनेट मिशन तीन मंत्रियों से गठित था . निम्नलिखित में से कौन इसका सदस्य नहीं था -
The cabinet
meaning in Gujarati: કેબિનેટ
Translate કેબિનેટ
The cabinet
meaning in Marathi: कपाट
Translate कपाट
The cabinet
meaning in Bengali: মন্ত্রিসভা
Translate মন্ত্রিসভা
The cabinet
meaning in Telugu: క్యాబినెట్
Translate క్యాబినెట్
The cabinet
meaning in Tamil: மந்திரி சபை
Translate மந்திரி சபை