Ramanujan (Ramanujan ) Meaning In Hindi

Ramanujan meaning in Hindi

Ramanujan = रामानुजन() (Ramanujan)




श्रीनिवास रामानुजन् इयंगर (तमिल ஸ்ரீனிவாஸ ராமானுஜன் ஐயங்கார்) (22 दिसम्बर 1887 – 26 अप्रैल 1920) एक महान भारतीय गणितज्ञ थे। इन्हें आधुनिक काल के महानतम गणित विचारकों में गिना जाता है। इन्हें गणित में कोई विशेष प्रशिक्षण नहीं मिला, फिर भी इन्होंने विश्लेषण एवं संख्या सिद्धांत के क्षेत्रों में गहन योगदान दिए। इन्होंने अपने प्रतिभा और लगन से न केवल गणित के क्षेत्र में अद्भुत अविष्कार किए वरन भारत को अतुलनीय गौरव भी प्रदान किया। लैंडॉ-रामानुजन् स्थिरांकरामानुजन्-सोल्डनर स्थिरांकरामानुजन् थीटा फलनरॉजर्स-रामानुजन् तत्समकरामानुजन् अभाज्यकृत्रिम थीटा फलनsये बचपन से ही विलक्षण प्रतिभावान थे। इन्होंने खुद से गणित सीखा और अपने जीवनभर में गणित के 3,884 प्रमेयों का संकलन किया। इनमें से अधिकांश प्रमेय सही सिद्ध किये जा चुके हैं। इन्होंने गणित के सहज ज्ञान और बीजगणित प्रकलन की अद्वितीय प्रतिभा के बल पर बहुत से मौलिक और अपारम्परिक परिणाम निकाले जिनसे प्रेरित शोध आज तक हो रहा है, यद्यपि इनकी कुछ खोजों को गणित मुख्यधारा में अब तक नहीं अपनाया गया है। हाल में इनके सूत्रों को क्रिस्टल-विज्ञान में प्रयुक्त किया गया है। इनके कार्य से प्रभावित गणित के क्षेत्रों में हो रहे काम के लिये रामानुजन जर्नल की स्थापना की गई है। रामानुजन का जन्म 22 दिसम्बर1887 को भारत के दक्षिणी भूभाग में स्थित कोयंबटूर के ईरोड नामके गांव में हुआ था। वह पारंपरिक ब्राह्मण परिवार में जन्मे थे। इनकी की माता का नाम कोमलताम्मल और इनके पिता का नाम श्रीनिवास अय्यंगर था। इनका बचपन मुख्यतः कुंभकोणम में बीता था जो कि अपने प्राचीन मंदिरों के लिए जाना जाता है। बचपन में रामानुजन का बौद्धिक विकास सामान्य बालकों जैसा नहीं था। यह तीन वर्ष की आयु तक बोलना भी नहीं सीख पाए थे। जब इतनी बड़ी आयु तक जब रामानुजन ने बोलना आरंभ नहीं किया तो सबको चिंता हुई कि कहीं यह गूंगे तो नहीं हैं। बाद के वर्षों में जब उन्होंने विद्यालय में प्रवेश लिया तो भी पारंपरिक शिक्षा में इनका कभी भी मन नहीं लगा। रामानुजन ने दस वर्षों की आयु में प्राइमरी परीक्षा में पूरे जिले में सबसे अधिक अंक प्राप्त किया और आगे की शिक्षा के लिए टाउन हाईस्कूल पहुंचे। रामानुजन को प्रश्न पूछना बहुत पसंद था। उनके प्रश्न अध्यापकों को कभी-कभी बहुत अटपटे लगते थे।
रामानुजन meaning in english

Synonyms of Ramanujan

Tags: Ramanujan meaning in Hindi. Ramanujan meaning in hindi. Ramanujan in hindi language. What is meaning of Ramanujan in Hindi dictionary? Ramanujan ka matalab hindi me kya hai (Ramanujan का हिन्दी में मतलब ). Ramanujan in hindi. Hindi meaning of Ramanujan , Ramanujan ka matalab hindi me, Ramanujan का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Ramanujan ? Who is Ramanujan ? Where is Ramanujan English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Ramanujan(रामानुजन),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

रामानुजन से सम्बंधित प्रश्न



Ramanujan meaning in Gujarati: રામાનુજન
Translate રામાનુજન
Ramanujan meaning in Marathi: रामानुजन
Translate रामानुजन
Ramanujan meaning in Bengali: রামানুজন
Translate রামানুজন
Ramanujan meaning in Telugu: రామానుజన్
Translate రామానుజన్
Ramanujan meaning in Tamil: ராமானுஜன்
Translate ராமானுஜன்

Comments।