Baatik (Batik ) Meaning In Hindi

Batik meaning in Hindi

Batik = बाटिक() (Baatik)




बाटिक भारत की प्रमुख लोककलाओं में से एक है। यह वस्त्रों की छपाई की अत्यंत प्राचीन कला है और आज भी यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि श्रीलंका, बांग्लादेश, चीन, ईरान, द फिलीपींस, मलेशिया एवं थाइलैंड सहित पूरी दुनिया में बेहद लोकप्रिय है। दरअसल इंडोनेशियाई भाषा में बाटिक शब्द का सही उच्चारण बतीक है, जिसका अर्थ है-मोम से लिखना या चित्र बनाना। बाटिक कला में मोम से चित्र बनाने के लिए सबसे पहले ट्रेसिंग पेपर से कपडे के ऊपर मनचाही आकृति उकेरी जाती है। उसके बाद बी-वैक्स और पैराफिन वैक्स को मिलाकर गरम किया जाता है और एक पोर्सीलिन डिश में आधा कप उबला हुआ पानी रखकर, उसमें टर्की ऑयल की दो-तीन बूंदें और 10 ग्राम नेप्थॉल, एस.एस.जी., 5 ग्राम कॉस्टिक सोडा मिला कर घोल तैयार किया जाता है। उसके बाद कपडे के जिस हिस्से को सफेद रखना होता है, उसे ब्रश की सहायता से वैक्स से ढक दिया जाता है। जब वैक्स सूख जाता है तो कपडे को रंगने से पहले उसे पानी की बाल्टी में डुबोकर निकाला जाता है, इसके बाद इसे बिना सुखाए रंग भरी बाल्टी में डुबो कर बीस मिनट तक रखा जाता है और इस बात का पूरा ध्यान रखा जाता है कि कपडे के जिस हिस्से को सफेद रखना है उसे वैक्स से अच्छी तरह ढक दिया जाए। कपडे को सुखाने के बाद उसे सादे पानी से धोया जाता है। जब यह सूख जाता है तो इसे खौलते हुए पानी से धोया जाता है, इससे कपडे पर लगा फालतू वैक्स निकल आता है, अगर थोडा-बहुत वैक्स रह जाता है तो उसके ऊपर पुराना सफेद कपडा रख कर उस कपडे पर प्रेस चलाया जाता है, इस तरह कपडे का पूरा वैक्स बाहर निकल जाता है और आकृति के चारों और बारीक धागे जैसी रेखाएं उभर आती हैं, यही इस कला की खूबसूरती है। कपडे पर जितनी ज्यादा बारीक रेखाएं होती हैं, यह कलाकृति उतनी ही सुंदर मानी जाती है। यह छपाई सूती और सिल्क दोनों ही तरह के कपडों पर की जाती है। इसके लिए पहले वेजटेबल कलर्स का इस्तेमाल किया जाता था लेकिन आजकल केमिकलयुक्त रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। बाटिक कला की उत्पत्ति के इतिहास के संबंध में काफी मतभेद है। इंडोनेशिया के जावा द्वीप में इसके सबसे प्राचीन नमूने पाए गए हैं, जो कि बारहवीं शताब्दी के हैं। मध्य पूर्व के देशों, मिस्त्र, टर्की, चीन, जापान और पश्चिमी अफ्रीका में भी प्राचीन बाटिक कला के नमूने मिले हैं, किंतु ये भारतीय और इंडोनेशियाई वस्त्रों जै
बाटिक meaning in english

Synonyms of Batik

Tags: Baatik meaning in Hindi. Batik meaning in hindi. Batik in hindi language. What is meaning of Batik in Hindi dictionary? Batik ka matalab hindi me kya hai (Batik का हिन्दी में मतलब ). Baatik in hindi. Hindi meaning of Batik , Batik ka matalab hindi me, Batik का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Batik ? Who is Batik ? Where is Batik English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Bantic(बैंटिक), Bentik(बेंटिक), bentinck(बैंटिंक), Bentick(बैंटिंंक), Baatik(बाटिक), Batuk(बटुक), BTech(बीटेक), Boutique(बुटीक),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

बाटिक से सम्बंधित प्रश्न



Batik meaning in Gujarati: બાટિક
Translate બાટિક
Batik meaning in Marathi: बटिक
Translate बटिक
Batik meaning in Bengali: বাটিক
Translate বাটিক
Batik meaning in Telugu: బాటిక్
Translate బాటిక్
Batik meaning in Tamil: பாடிக்
Translate பாடிக்

Comments।