Firdausi (Ferdowsi ) Meaning In Hindi

Ferdowsi meaning in Hindi

Ferdowsi = फिरदौसी() (Firdausi)



फिरदौसी संज्ञा पुं॰ [अ॰ फ़िरदौसी] ईरान का एक प्राचीन कवि जिसका नाम अबुल कासिम तूसी था और जिसने फारसी का प्रख्यात महाकाव्य 'शाहनामा' लिखा था ।
हकीम अबुल कासिम फिरदौसी तुसी (फारसी-حکیم ابوالقاسم فردوسی توسی) फारसी कवि थे। उन्होने शाहनामा की रचना की जो बाद में फारस (ईरान) की राष्ट्रीय महाकाव्य बन गई। इसमें उन्होने सातवीं सदी में फारस पर अरबी फतह के पहले के ईरान के बारे में लिखा है। फ़िरदौसी का जन्म 920 ई. में खुरासान के तूस नामक कस्बे में हुआ। असदी नामक कवि ने उसे शिक्षा दी और कविता की ओर प्रेरित किया। उसने ईरान के पौराणिक राजाओं के संबंध में उसे एक ग्रंथ दिया जिसके आधार पर फ़िरदौसी ने शाहनामे की रचना की। इसमें 60,000 शेर हैं। वह 35 वर्ष तक इस महान कार्य में व्यस्त रहा और 25 फ़रवरी 1010 ई. को इसे पूरा किया। इस समय वह 85 वर्ष का हो चुका था। उसने यह काव्य सुल्तान महमूद ग़ज़नवी को समर्पित किया जिसने 999 ई. में खुरासान विजय कर लिया था। उसे केवल 20 हजार दिरहम प्रदान किए गए। फ़िरदौसी के तन बदन में आग लग गई। वह अपने देश से हिरात की ओर भागा किंतु भागने से पूर्व एक कविता शाहनामे में जोड़ गया, जिसमें सुल्तान महमूद की घोर निंदा की गई है। शाहनामे में फ़िरदौसी ने ईरान के पौराणिक बादशाहों की, जिनके कारनामों से वह अत्यधिक प्रभावित था, बड़ी की प्रशंसा की है। उसकी कविता से प्राचीन ईरान के प्रति उसका प्रेम एवं अरबों के प्रति घृणा का पूरा आभास मिलता है। सभवत: कट्टर मुसलमानों को संतुष्ट करने के लिए उसने बाद में युसुफ़ जुलैखा नामक मसनवी लिखी जिसे बवहिद शासक बहाउद्दौला तथा उसके पुत्र सुल्तानुद्दौला को समर्पित किया। तदुपरांत वह अपनी मातृभूमि तूस लौट आया और वहीं उसकी मृत्यु हुई (1020-21 ई.)। उसकी क़ब्र ईरान के दर्शनीय स्थानों में है। कहा जाता है, जब उसका जनाज़ा पास के एक गाँव के फाटक से निकल रहा था, एक कारवाँ सुल्तान महमूद के भेजे हुए 60,000 दीनार लेकर पहुँचा जिनकी कवि को आशा थी। फ़िरदौसी की पुत्री ने समस्त धन, दान पुण्य में लगा दिया। शाहनामा की बड़ी ही सुंदर सचित्र हस्तलिपियाँ संसार के बड़े बड़े संग्रहालयों में सुरक्षित हैं। 1811 ई. में कलकत्ते में 1878 ई. में पेरिस से और 1877-1885 ई. के बीच लाइडेन से इसके संस्करण प्रकाशित हुए। तदुपरांत भारत और ईरान से अनेक संस्करण प्
फिरदौसी meaning in english

Synonyms of Ferdowsi

Tags: Firdausi meaning in Hindi. Ferdowsi meaning in hindi. Ferdowsi in hindi language. What is meaning of Ferdowsi in Hindi dictionary? Ferdowsi ka matalab hindi me kya hai (Ferdowsi का हिन्दी में मतलब ). Firdausi in hindi. Hindi meaning of Ferdowsi , Ferdowsi ka matalab hindi me, Ferdowsi का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Ferdowsi ? Who is Ferdowsi ? Where is Ferdowsi English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Firdausi(फिरदौसी),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

फिरदौसी से सम्बंधित प्रश्न


बिहार के फिरदौसी सिलसिले के संत मखदूम शर्फुद्दीन मनेरी के आदेशों की जानकारी मिलती है

फिरदौसी सिलसिले के सर्वप्रथम सूफी थे -


Ferdowsi meaning in Gujarati: ફિરદૌસી
Translate ફિરદૌસી
Ferdowsi meaning in Marathi: फिरदौसी
Translate फिरदौसी
Ferdowsi meaning in Bengali: ফিরদৌসী
Translate ফিরদৌসী
Ferdowsi meaning in Telugu: ఫిరదౌసి
Translate ఫిరదౌసి
Ferdowsi meaning in Tamil: ஃபிர்தௌசி
Translate ஃபிர்தௌசி

Comments।