AmarNath (Amarnath ) Meaning In Hindi

Amarnath meaning in Hindi

Amarnath = अमरनाथ() (AmarNath)



अमरनाथ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. इंद्र ।
२. काश्मीर की राजधानी श्रीनगर से सात दिन के मार्ग पर हिंदुओं का एक तीर्थ । यहाँ श्रावण की पूर्णिमा को बर्फ के बने हुए शिवलिंग का दर्शन होता है ।
३. जैन लोगों के १८ वें तीर्थंकर ।
अमरनाथ हिन्दुओं का एक प्रमुख तीर्थस्थल है। यह कश्मीर राज्य के श्रीनगर शहर के उत्तर-पूर्व में १३५ सहस्त्रमीटर दूर समुद्रतल से १३,६०० फुट की ऊँचाई पर स्थित है। इस गुफा की लंबाई (भीतर की ओर गहराई) १९ मीटर और चौड़ाई १६ मीटर है। गुफा ११ मीटर ऊँची है। अमरनाथ गुफा भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। अमरनाथ को तीर्थों का तीर्थ कहा जाता है क्यों कि यहीं पर भगवान शिव ने माँ पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया था। यहाँ की प्रमुख विशेषता पवित्र गुफा में बर्फ से प्राकृतिक शिवलिंग का निर्मित होना है। प्राकृतिक हिम से निर्मित होने के कारण इसे स्वयंभू हिमानी शिवलिंग भी कहते हैं। आषाढ़ पूर्णिमा से शुरू होकर रक्षाबंधन तक पूरे सावन महीने में होने वाले पवित्र हिमलिंग दर्शन के लिए लाखों लोग यहां आते हैं। गुफा की परिधि लगभग डेढ़ सौ फुट है और इसमें ऊपर से बर्फ के पानी की बूँदें जगह-जगह टपकती रहती हैं। यहीं पर एक ऐसी जगह है, जिसमें टपकने वाली हिम बूँदों से लगभग दस फुट लंबा शिवलिंग बनता है। चन्द्रमा के घटने-बढ़ने के साथ-साथ इस बर्फ का आकार भी घटता-बढ़ता रहता है। श्रावण पूर्णिमा को यह अपने पूरे आकार में आ जाता है और अमावस्या तक धीरे-धीरे छोटा होता जाता है। आश्चर्य की बात यही है कि यह शिवलिंग ठोस बर्फ का बना होता है, जबकि गुफा में आमतौर पर कच्ची बर्फ ही होती है जो हाथ में लेते ही भुरभुरा जाए। मूल अमरनाथ शिवलिंग से कई फुट दूर गणेश, भैरव और पार्वती के वैसे ही अलग अलग हिमखंड हैं। जनश्रुति प्रचलित है कि इसी गुफा में माता पार्वती को भगवान शिव ने अमरकथा सुनाई थी, जिसे सुनकर सद्योजात शुक-शिशु शुकदेव ऋषि के रूप में अमर हो गये थे। गुफा में आज भी श्रद्धालुओं को कबूतरों का एक जोड़ा दिखाई दे जाता है, जिन्हें श्रद्धालु अमर पक्षी बताते हैं। वे भी अमरकथा सुनकर अमर हुए हैं। ऐसी मान्यता भी है कि जिन श्रद्धालुओं को कबूतरों को जोड़ा दिखाई देता है, उन्हें शिव पार्वती अपने प्रत्यक्ष दर्शनों से निहाल करके उस प्राणी को मुक्ति प्रदान करते हैं। यह भी माना जाता है
अमरनाथ meaning in english

Synonyms of Amarnath

Tags: AmarNath meaning in Hindi. Amarnath meaning in hindi. Amarnath in hindi language. What is meaning of Amarnath in Hindi dictionary? Amarnath ka matalab hindi me kya hai (Amarnath का हिन्दी में मतलब ). AmarNath in hindi. Hindi meaning of Amarnath , Amarnath ka matalab hindi me, Amarnath का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Amarnath ? Who is Amarnath ? Where is Amarnath English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: AmarNath(अमरनाथ),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

अमरनाथ से सम्बंधित प्रश्न


अमरनाथ झा पुरस्कार का सम्बन्ध किस क्षेत्र से है ?


Amarnath meaning in Gujarati: અમરનાથ
Translate અમરનાથ
Amarnath meaning in Marathi: अमरनाथ
Translate अमरनाथ
Amarnath meaning in Bengali: অমরনাথ
Translate অমরনাথ
Amarnath meaning in Telugu: అమర్నాథ్
Translate అమర్నాథ్
Amarnath meaning in Tamil: அமர்நாத்
Translate அமர்நாத்

Comments।