Samrat (Emperor ) Meaning In Hindi

Emperor meaning in Hindi

Emperor = सम्राट्() (Samrat)



सम्राट् संज्ञा पुं॰ [सं॰ सम्राज्] वह बहुत बड़ा राजा जिसके अधीन बहुत से राजा महाराज आदि हों और जिसने राजसूय यज्ञ भी किया हो । महाराजाधिराज । शाहंशाह ।
सम्राट् (या, सम्राज्) प्राचीन भारतीय राजाओं का एक पद था। स्त्री के लिए संगत पद सम्राज्ञी था। यह शब्द विभिन्न वैदिक देवताओं के विशेषण के रूप में भी प्रयुक्त हुआ है। वैदिक युग के उत्तरार्ध से प्रत्येक शक्तिशाली राज्य 'सम्राट्' पद पाने का प्रयत्न करने लगा। ऐतरेय ब्राह्मण (अष्टम, १४.२.३) में विभिन्न भारतीय क्षेत्रों में भिन्न भिन्न प्रकार के राज्यों का वर्णन आया है और कहा गया है कि प्राची दिशा के राजा सम्राट् पद के लिए अभिषिक्त होते थे। मगध में प्रथम भारतीय साम्राज्य का विकास इतिहास से भी ज्ञात है। आगे चलकर सम्राट् के लिए 'चक्रवर्ती', 'सार्वभौम' और 'एकराट्' आदि विरुदों का भी प्रयोग होने लगा। वास्तव में ये सभी शब्द उस शासक के बोधक होते थे, जिसे स्वयं पूर्ण प्रभुसत्तात्मक शक्ति प्राप्त हो और जो अपने से बड़े किसी दूसरे राजा की अधिसत्ता न स्वीकार करता हो। अमरकोश (क्षत्रिय वर्ग ८) में सम्राट् उसे कहा गया है जो राजसूय का कर्ता, अन्य राजाओं का नियंत्रक और मंडलेश्वर अर्थात् द्वादश राजमंडल का केंद्र (विजिगीषु) हो। कुछ काल बाद लिखी जानेवाली शुक्रनीति में (१.१८२ और आगे) अनेक प्रकार के शासकों का वर्गीकरण उनकी आय के आधार पर किया गया है। उस क्रम में सामंत, मांडलिक, राजा, महाराजा और स्वराट् से बड़ा सम्राट् होता था जिसकी आय १ से १० करोड़ कार्षापण के बीच होती। सम्राट् के ऊपर 'विराट्' और 'सार्वभौम' रखे गए हैं। परंतु सम्राट् पद और साम्राज्य का आधार आर्थिक था, यह स्वीकार्य नहीं प्रतीत होता। वास्तव में उसका आधार राजनीतिक शक्ति थी। राजशेखर ने काव्यमीमांसा में (गा. ओ. सीरीज, पृष्ठ ९२) सम्राट् उस विजेता को कहा है जो दक्षिण समुद्र से हिमालय तक की सारी भूमि का विजय कर ले। किंतु वहीं वह स्थल चक्रवर्ती क्षेत्र भी कहा गया है। स्पष्ट है कि सम्राट् और चक्रवर्ती पर्यायवाची पद के रूप में व्यवहृत होते थे। कई शताब्दियों पूर्व कौटिल्य ने भी आसेतु हिमालय क्षेत्र को चक्रवर्ती क्षेत्र माना था (अर्थ., नवम, १)। वायुपुराण (४५, ८०-८७) और मत्स्यपुराण (११३.९-१५) में भी साम्राज्य क्षेत्र का यही विस्तार मिलता है। किंतु यह आदर्श मात्र था, जिसे चंद
सम्राट् meaning in english

Synonyms of Emperor

Tags: Samrat meaning in Hindi. Emperor meaning in hindi. Emperor in hindi language. What is meaning of Emperor in Hindi dictionary? Emperor ka matalab hindi me kya hai (Emperor का हिन्दी में मतलब ). Samrat in hindi. Hindi meaning of Emperor , Emperor ka matalab hindi me, Emperor का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Emperor ? Who is Emperor ? Where is Emperor English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Samraton(सम्राटों), Samrat(सम्राट्), Samrat(सम्राट),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

सम्राट् से सम्बंधित प्रश्न


निम्नलिखित में सम्राट् अशोक की वह पत्नी कौन थी जिसने उसको प्रभावित किया था -

भक्त तुकाराम कौन - से मुगल सम्राट् के समकालीन थे -

कौन इंगलैण्ड के सम्राट् जेम्स प्रथम का राजदूत बनकर 1615 ई . में मुगल बादशाह जहांगीर के दरबार में अजमेर पहुचा -

इतावली यात्री निकोलो द कोण्टी ( 1420 - 21 ) ने किस विजयनगर सम्राट् के शासनकाल में विजयनगर की यात्रा की ?

फारस के सुल्तान मिर्जा शाहरूख के राजदूत अब्दुर्रज्जाक ( 1443 - 44 ) ने किस विजयनगर सम्राट् के शासनकाल में विजयनगर की यात्रा की ?


Emperor meaning in Gujarati: સમ્રાટ
Translate સમ્રાટ
Emperor meaning in Marathi: सम्राट
Translate सम्राट
Emperor meaning in Bengali: সম্রাট
Translate সম্রাট
Emperor meaning in Telugu: చక్రవర్తి
Translate చక్రవర్తి
Emperor meaning in Tamil: பேரரசர்
Translate பேரரசர்

Vi saroj on 16-06-2022

Samrat me halant lagega

Comments।