NagPanchami (Nagapanchami ) Meaning In Hindi

Nagapanchami meaning in Hindi

Nagapanchami = नागपंचमी() (NagPanchami)



नागपंचमी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ नागपंचमी] सावन सुदी पंचमी । विशेष— इस तिथि को नागदेवता की पूजा होती है । पुराण में लिखा है कि इस पंचमी तिथि को ही नागों को ब्रह्मा ने शाप और वर दिया था । इससे यह उन्हें अत्यंत प्रिय है । इस तिथि को नाग की पूजा भारत में स्त्रियाँ प्रायः सर्वत्र करती हैं ।
नाग पंचमी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन माह की शुक्ल पक्ष के पंचमी को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता या सर्प की पूजा की जाती है और उन्हें दूध से स्नान कराया जाता है। लेकिन कहीं-कहीं दूध पिलाने की परम्परा चल पड़ी है। नाग को दूध पिलाने से पाचन नहीं हो पाने या प्रत्यूर्जता से उनकी मृत्यु हो जाती है। शास्त्रों में नागों को दूध पिलाने को नहीं बल्कि दूध से स्नान कराने को कहा गया है। नागपंचमी के ही दिन अनेकों गांव व कस्बों में कुश्ती का आयोजन होता है जिसमें आसपास के पहलवान भाग लेते हैं। गाय, बैल आदि पशुओं को इस दिन नदी, तालाब में ले जाकर नहलाया जाता है। इस दिन अष्टनागों की पूजा की जाती है। -हिन्दू संस्कृति ने पशु-पक्षी, वृक्ष-वनस्पति सबके साथ आत्मीय संबंध जोड़ने का प्रयत्न किया है। हमारे यहां गाय की पूजा होती है। कई बहनें कोकिला-व्रत करती हैं। कोयल के दर्शन हो अथवा उसका स्वर कान पर पड़े तब ही भोजन लेना, ऐसा यह व्रत है। हमारे यहाँ वृषभोत्सव के दिन बैल का पूजन किया जाता है। वट-सावित्री जैसे व्रत में बरगद की पूजा होती है, परन्तु नाग पंचमी जैसे दिन नाग का पूजन जब हम करते हैं, तब तो हमारी संस्कृति की विशिष्टता पराकाष्टा पर पहुंच जाती है। गाय, बैल, कोयल इत्यादि का पूजन करके उनके साथ आत्मीयता साधने का हम प्रयत्न करते हैं, क्योंकि वे उपयोगी हैं। लेकिन नाग हमारे किस उपयोग में आता है, उल्टे यदि काटे तो जान लिए बिना न रहे। हम सब उससे डरते हैं। नाग के इस डर से नागपूजा शुरू हुई होगी, ऐसा कई लोग मानते हैं, परन्तु यह मान्यता हमारी संस्कृति से सुसंगत नहीं लगती। नाग को देव के रूप में स्वीकार करने में आर्यों के हृदय की विशालता का हमें दर्शन होता है। 'कृण्वन्तो विश्वमार्यम्‌' इस गर्जना के साथ आगे बढ़ते हुए आर्यों को भिन्न-भिन्न उपासना करते हुए अनेक समूहों के संपर्क में आना पड़ा। वेदों के प्रभावी विचार उनके पास पहुँचाने के लिए आर्यों क
नागपंचमी meaning in english

Synonyms of Nagapanchami

Tags: NagPanchami meaning in Hindi. Nagapanchami meaning in hindi. Nagapanchami in hindi language. What is meaning of Nagapanchami in Hindi dictionary? Nagapanchami ka matalab hindi me kya hai (Nagapanchami का हिन्दी में मतलब ). NagPanchami in hindi. Hindi meaning of Nagapanchami , Nagapanchami ka matalab hindi me, Nagapanchami का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Nagapanchami ? Who is Nagapanchami ? Where is Nagapanchami English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: NagPanchami(नागपंचमी),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

नागपंचमी से सम्बंधित प्रश्न


नागपंचमी पर्व किस महीने में मनाया जाता है ?


Nagapanchami meaning in Gujarati: નાગપંચમી
Translate નાગપંચમી
Nagapanchami meaning in Marathi: नागपंचमी
Translate नागपंचमी
Nagapanchami meaning in Bengali: নাগপঞ্চমী
Translate নাগপঞ্চমী
Nagapanchami meaning in Telugu: నాగపంచమి
Translate నాగపంచమి
Nagapanchami meaning in Tamil: நாகபஞ்சமி
Translate நாகபஞ்சமி

Comments।