Stalin (Stalin ) Meaning In Hindi

Stalin meaning in Hindi

Stalin = स्टालिन() (Stalin)




जोज़ेफ विसारिओनोविच स्टालिन (रूसी : Ио́сиф Виссарио́нович Джугашвили) (1878-1953) सोवियत संघ का १९२२ से १९५३ तक नेता था। स्टालिन का जन्म गोरी जॉर्जिया में हुआ था। स्टालिन का जन्म जॉर्जिया में गोरी नामक स्थान पर हुआ था। उसके माता पिता निर्धन थे। जोज़फ़ गिर्जाघर के स्कूल में पढ़ने की अपेक्षा अपने सहपाठियों के साथ लड़ने और घूमने में अधिक रुचि रखता था। जब जॉर्जिया में नए प्रकार के जूते बनने लगे तो जोज़फ़ का पिता तिफ्लिस चला गया। यहाँ जोज़फ़ को संगीत और साहित्य में अभिरुचि हो गई। इस समय तिफ्लिस में बहुत सा क्रांतिकारी साहित्य चोरी से बाँटा जाता था। जोज़फ़ इन पुस्तकों को बड़े चाव से पढ़ने लगा। 19 वर्ष की अवस्था में वह मार्क्स के सिद्धांतों पर आधारित एक गुप्त संस्था का सदस्य बना। 1899 ई. में इसके दल से प्रेरणा प्राप्त कर काकेशिया के मजदूरों ने हड़ताल की। सरकार ने इन मज़दूरों का दमन किया। 1900 ई. में तिफ्लिस के दल ने फिर क्रांति का आयोजन किया। इसके फलस्वरूप जोज़फ़ को तिफ्लिस छोड़कर बातूम भाग जाना पड़ा। 1902 ई. में जोज़फ़ को बंदीगृह में डाल दिया गया। 1903 से 1913 के बीच उसे छह बार साइबेरिया भेजा गया। मार्च 1917 में सब क्रांतिकारियों को मुक्त कर दिया गया। स्टालिन ने जर्मन सेनाओं को हराकर दो बार खार्कोव को स्वतंत्र किया और उन्हें लेनिनग्रेड से खदेड़ दिया। 1922 में सोवियत समाजवादी गणराज्यों का संघ बनाया गया और स्टालिन उसकी केंद्रीय उपसमिति में सम्मिलित किया गया। लेनिन और ट्रॉट्स्की विश्वक्रांति के समर्थक थे। स्टालिन उनसे सहमत न था। जब उसी वर्ष लेनिन को लकवा मार गया तो सत्ता के लिए ट्रॉट्स्की और स्टालिन में संघर्ष प्रारंभ हो गया। 1924 में लेनिन की मृत्यु के पश्चात् स्टालिन ने अपने को उसका शिष्य बतलाया। चार वर्ष के संघर्ष के पश्चात् ट्रॉट्स्की को पराजित करके वह रूस का नेता बन बैठा। 1928 ई. में स्टालिन ने प्रथम पंचवर्षीय योजना की घोषणा की। इस योजना के तीन मुख्य उद्देश्य थे - सामूहिक कृषि, भारी उद्योगों की स्थापना और नए श्रमिक समाज का निर्माण। सरकार सामूहिक खेतों में उत्पन्न अन्न को एक निश्चित दर पर खरीदती थी और ट्रैक्टर किराए पर देती थी। निर्धन और मध्य वर्ग के कृषकों ने इस योजना का समर्थन किया। धनी कृषकों ने इसका विरोध किया किंतु उनका दमन कर दिया गया।
स्टालिन meaning in english

Synonyms of Stalin

Tags: Stalin meaning in Hindi. Stalin meaning in hindi. Stalin in hindi language. What is meaning of Stalin in Hindi dictionary? Stalin ka matalab hindi me kya hai (Stalin का हिन्दी में मतलब ). Stalin in hindi. Hindi meaning of Stalin , Stalin ka matalab hindi me, Stalin का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Stalin ? Who is Stalin ? Where is Stalin English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Stalin(स्टालिन),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

स्टालिन से सम्बंधित प्रश्न


स्टालिन संविधान कब लागू हुआ


Stalin meaning in Gujarati: સ્ટાલિન
Translate સ્ટાલિન
Stalin meaning in Marathi: स्टॅलिन
Translate स्टॅलिन
Stalin meaning in Bengali: স্ট্যালিন
Translate স্ট্যালিন
Stalin meaning in Telugu: స్టాలిన్
Translate స్టాలిన్
Stalin meaning in Tamil: ஸ்டாலின்
Translate ஸ்டாலின்

Comments।