Panchakarma
= पंचकर्म() (Panchkarm)
पंचकर्म संज्ञा पुं॰ [सं॰ पञ्चकर्मन्]
१. चिकित्सा की पाँच क्रियाएँ । वमन, विरेचन, नस्य, निरूहवस्ति और अनुवस्ति (अनुवासन) । कुछ लोग निरूहवस्ति और अनुवस्ति (अनुवासन) के स्थान में स्नेहन और वस्तिकरण मानते हैं ।
२. वैशेषिक के अनुसार पाँच प्रकार के कर्म—उत्क्षेपण, अवक्षेपण, आकुंचन, प्रसारण और गमन ।
पंचकर्म (अर्थात पाँच कर्म) आयुर्वेद की उत्कृष्ट चिकित्सा विधि है। पंचकर्म को आयुर्वेद की विशिष्ट चिकित्सा पद्धति कहते है। इस विधि से शरीर में होंनें वाले रोगों और रोग के कारणों को दूर करनें के लिये और तीनों दोषों (अर्थात त्रिदोष) वात, पित्त, कफ के असम रूप को समरूप में पुनः स्थापित करनें के लिये विभिन्न प्रकार की प्रक्रियायें प्रयोग मे लाई जाती हैं। लेकिन इन कई प्रक्रियायों में पांच कर्म मुख्य हैं, इसीलिये ‘’पंचकर्म’’ कहते हैं। ये पांच कर्मों की प्रक्रियायें इस प्रकार हैं-उपरोक्त पांच को मुख्य अथवा प्रधान कर्म कहते हैं। आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा पद्धति देश की प्राचीनतम चिकित्सा पद्धतियों में से एक है। देश के दक्षिणी भाग में यह बहुत लोकप्रिय है और सामान्यतौर पर लोक जीवन में स्वीकार्य है। उत्तर भारत में यह पद्धति हाल ही में उपयोग में लाई जा रही है। इस पद्धति में शरीर के विषों को बाहर निकालकर शुद्ध किया जाता है। इसी से रोग निवारण भी हो जाता है। पंचकर्म, आयुर्वेद शास्त्र में वर्णित एक विशेष चिकित्सा पद्धति है, जो दोषों को शरीर से बाहर निकाल कर रोगों को जड़ से समाप्त करती है। यह शरीर शोधन की प्रक्रिया है, जो स्वस्थ मनुष्य के लिए भी फायदेमंद है। इसमें पाँच प्रधान कर्म होते हैं तथा इनके पहले किए जाने वाले दो पूर्व कर्म। 1. वमन, 2. विरेचन, 3. आस्थापन वस्ति, 4. अनुवासन बस्ति, 5. नस्यशल्य चिकित्सानुसार आस्थापन तथा अनुवासन वस्ति को वस्ति शीर्षक के अंतर्गत लेकर तीसरा प्रधान कर्म माना गया है तथा पाँचवाँ प्रधान कर्म 'रक्त मोक्षण' को माना गया है। 1. स्नेहन- स्नेह शब्द का तात्पर्य शरीर को स्निग्ध करने से है। यह स्नेह क्रिया शरीर पर बाह्य रूप से तेल आदि स्निग्ध पदार्थों का अभ्यंग (मालिश) करके भी की जाती है तथा इन पदार्थों का मुख द्वारा प्रयोग करके भी की जाती है। कुछ रोगों की चिकित्सा में स्नेहन को प्रधान कर्म के रूप में भी किया जाता है। चार प्रमुख स्नेह(1) घृ
पंचकर्म meaning in english
राज्य के कितने पर्यटन स्थलों पर पंचकर्म चिकित्सा केन्द्र खोले जायेंगे -
Panchakarma
meaning in Gujarati: પંચકર્મ
Translate પંચકર્મ
Panchakarma
meaning in Marathi: पंचकर्म
Translate पंचकर्म
Panchakarma
meaning in Bengali: পঞ্চকর্ম
Translate পঞ্চকর্ম
Panchakarma
meaning in Telugu: పంచకర్మ
Translate పంచకర్మ
Panchakarma
meaning in Tamil: பஞ்சகர்மா
Translate பஞ்சகர்மா