Aaryawart (Aryavarta ) Meaning In Hindi

Aryavarta meaning in Hindi

Aryavarta = आर्यावर्त() (Aaryawart)



आर्यावर्त संज्ञा पुं॰ [सं॰] उत्तरी भारत जिसके उत्तर में हिमालय, दक्षिण में विंध्याचल, पूर्व में बंगाल की खाडी और पश्चिम में अरब सागर है । मनु ने इस देस को पवित्र कहा है ।
प्राचीन संस्कृत ग्रंथों में 'उत्तरी भारत' को आर्यावर्त (शाब्दिक अर्थ : आर्यों का निवासस्थान) कहा गया है। ऋग्वेद में आर्यों का निवासस्थल "सप्तसिंधु" प्रदेश के नाम से अभिहित किया जाता है। ऋग्वेद के नदीसूक्त (10/75) में आर्यनिवास में प्रवाहित होनेवाली नदियों का एकत्र वर्णन है जिसमें मुख्य ये हैं - कुभा (काबुल नदी), क्रुगु (कुर्रम), गोमती (गोमल), सिंधु, परुष्णी (रावी), शुतुद्री (सतलज), वितस्ता (झेलम), सरस्वती, यमुना तथा गंगा। यह वर्णन वैदिक आर्यों के निवासस्थल की सीमा का निर्देशक माना जा सकता है। ब्राह्मण ग्रंथों में कुरु पांचाल देश आर्य संस्कृति का केंद्र माना गया है जहाँ अनेक यज्ञयागों के विधान से यह भूभाग "प्रजापति की नाभि" कहा जाता था। शतपथ ब्राह्मण का कथन है कि कुरु पांचाल की भाषा ही सर्वोत्तम तथा प्रामाणिक है। उपनिषद्काल में आर्यसभ्यता की प्रगति काशी तथा विदेह जनपदों तक फैली। फलत: पंजाब से मिथिला तक का विस्तृत भूभाग आर्यों का पवित्र निवास उपनिषदों में माना गया। धर्मसूत्रों में आर्यावर्त की सीमा ने विषय में बड़ा मतभेद है। वशिष्ठधर्मसूत्र (1.8-9) में आर्यावर्त की यह प्रख्यात सीमा निर्धारित की गई है कि यह आदर्श (विनशन; सरस्वती के लोप होने का स्थान) के पूर्व, कालक वन (प्रयाग) के पश्चिम, पारियात्र तथा विंध्य के उत्तर और हिमालय के दक्षिण में है। अन्य दो मतों का भी यहां उल्लेख है कि (क) आर्यावर्त गंगा और यमुना के बीच का भूभाग है और (ख) उसमें कृष्ण मृग निर्बाध संचरण करता है। बौधायन (धर्मसूत्र 1.1.27), पतंजलि (महाभाष्य 2.4.10 पर) तथा मनु (मनुस्मृति 2.17) ने भी वसिष्ठोक्त मत को ही प्रामाणिक माना है। मनु की दृष्टि में आर्यावर्त मध्यदेश से बिलकुल मिलता है और उसके भीतर "ब्रह्मवर्त" नामक एक छोटा, परंतु पवित्रतम भूभाग है, जो सरस्वती और दृषद्वती नदियों द्वारा सीमित है और यहां का परंपरागत आचार सदाचार माना जाता है। आर्यावर्त की यही प्रामाणिक सीमा थी और इसके बाहर के देश म्लेच्छ देश माने जाते थे, जहां तीर्थयात्रा के अतिरिक्त जाने पर इष्टि या संस्कार करना आवश्यक होता था। बौधायनधर्मसूत्र (1.1.31) में अव
आर्यावर्त meaning in english

Synonyms of Aryavarta

aaryaavart
आर्यावर्त

Tags: Aaryawart meaning in Hindi. Aryavarta meaning in hindi. Aryavarta in hindi language. What is meaning of Aryavarta in Hindi dictionary? Aryavarta ka matalab hindi me kya hai (Aryavarta का हिन्दी में मतलब ). Aaryawart in hindi. Hindi meaning of Aryavarta , Aryavarta ka matalab hindi me, Aryavarta का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Aryavarta ? Who is Aryavarta ? Where is Aryavarta English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Aaryawart(आर्यावर्त),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

आर्यावर्त से सम्बंधित प्रश्न


‘आर्यावर्त’ का प्रकाशन किस वर्ष प्रारम्भ हुआ ?

ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त बैंक मित्र







Comments।