Honshu (Honshu ) Meaning In Hindi

Honshu meaning in Hindi

Honshu = होन्शू() (Honshu)




होन्शू (जापानी: 本州, अंग्रेज़ी: Honshu) जापान का सबसे बड़ा द्वीप है। यह त्सुगारु जलडमरू के पार होक्काइदो द्वीप से दक्षिण में, सेतो भीतरी सागर के पार शिकोकू द्वीप के उत्तर में और कानमोन जलडमरू के पार क्यूशू द्वीप से पूर्वोत्तर में स्थित है। होन्शू दुनिया का सातवा सबसे बड़ा द्वीप है और इंडोनीशिया के जावा द्वीप के बाद विश्व का दूसरा सर्वाधिक जनसँख्या वाला द्वीप भी है। जापान की राजधानी टोक्यो होन्शु के मध्य-पूर्व में स्थित है। होन्शू पर सन् २००५ में १०.३ करोड़ लोग रह रहे थे। इसका क्षेत्रफल २,२७,९६२ वर्ग किमी है, जो ब्रिटेन से ज़रा बड़ा है और भारत के उत्तर प्रदेश राज्य से ज़रा छोटा है। जापानी भाषा में 'होन शू' का अर्थ 'मुख्य प्रांत' होता है। होन्शू का अधिकतर भाग एक पहाड़ी इलाक़ा है जिसपर बहुत से ज्वालामुखी भी फैले हुए हैं। इस द्वीप पर अक्सर भूकंप आते रहते हैं और मार्च २०११ में आये ज़लज़ले ने पूरे द्वीप को अपनी जगह से २.४ मीटर हिला दिया था। जापान का सबसे ऊँचा पहाड़, ३,७७६ मीटर (१२,३८८ फ़ुट) लम्बा फ़ूजी पर्वत, होन्शू पर स्थित है और एक सक्रीय ज्वालामुखी है। इस पूरे द्वीप के मध्य में कुछ पर्वतीय श्रृंखलाएं चलती हैं जिन्हें सामूहिक रूप से 'जापानी आल्प्स' (日本アルプス, Japanese Alps) के नाम से जाना जाता है। होन्शू पर कई नदियाँ स्थित हैं, जिनमें जापान की सबसे लम्बी नदी, शिनानो नदी (信濃川, Shinano River) भी शामिल है। होन्शू के मध्य पूर्व में 'कान्तो मैदान' (Kanto plain) है, जहाँ भारी कृषि की परंपरा है और उद्योग बहुत विकसित है। टोक्यो शहर इसी मैदान में स्थित है। टोक्यो के अलावा ओसाका, कोबे, नागोया और हिरोशीमा जैसे कुछ अन्य महत्वपूर्ण नगर भी होन्शू पर ही स्थित हैं। कान्तो मैदान और नोबी मैदान नामक एक अन्य मैदानी क्षेत्र में चावल और सब्ज़ियों की भारी पैदावार होती है। इनके अतिरिक्त होन्शू पर सेब और अन्य फल भी उगाए जाते हैं। प्रशासनिक रूप से होन्शू को पांच क्षेत्रों और ३४ प्रान्तों (प्रीफ़ॅक्चरों) में बांटा जाता है। होन्शू के इर्द-गिर्द के कुछ छोटे द्वीप भी इन्ही प्रान्तों में शामिल किये जाते हैं। होन्शू के क्षेत्र और उनके प्रांत इस प्रकार हैं:
होन्शू meaning in english

Synonyms of Honshu

Tags: Honshu meaning in Hindi. Honshu meaning in hindi. Honshu in hindi language. What is meaning of Honshu in Hindi dictionary? Honshu ka matalab hindi me kya hai (Honshu का हिन्दी में मतलब ). Honshu in hindi. Hindi meaning of Honshu , Honshu ka matalab hindi me, Honshu का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Honshu ? Who is Honshu ? Where is Honshu English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Honshu(होन्शू),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

होन्शू से सम्बंधित प्रश्न



Honshu meaning in Gujarati: હોંશુ
Translate હોંશુ
Honshu meaning in Marathi: honshu
Translate honshu
Honshu meaning in Bengali: honshu
Translate honshu
Honshu meaning in Telugu: హోన్షు
Translate హోన్షు
Honshu meaning in Tamil: ஹொன்சு
Translate ஹொன்சு

Comments।