Tundra (Tundra ) Meaning In Hindi

Tundra meaning in Hindi

Tundra = टुण्ड्रा() (Tundra)



टुंड्रा संज्ञा पुं॰ [अं॰] साइबेरिया के उत्तर में स्थित एक हिमप्रदेश ।
भौतिक भूगोल में, टुण्ड्रा एक बायोम है जहां वृक्षों की वृद्धि कम तापमान और बढ़ने के अपेक्षाकृत छोटे मौसम के कारण प्रभावित होती है। टुंड्रा शब्द फिनिश भाषा से आया है जिसका अर्थ “ऊँची भूमि”, “वृक्षविहीन पर्वतीय रास्ता” होता है। टुंड्रा प्रदेशों के तीन प्रकार हैं: आर्कटिक टुंड्रा, अल्पाइन टुंड्रा और अंटार्कटिक टुंड्रा। टुंड्रा प्रदेशों की वनस्पति मुख्यत: बौनी झाड़ियां, दलदली पौधे, घास, काई और लाइकेन से मिलकर बनती है। कुछ टुंड्रा प्रदेशों में छितरे हुये वृक्ष उगते हैं। किसी टुंड्रा प्रदेश और जंगल के बीच की पारिस्थितिक सीमा वृक्ष रेखा कहलाती है। कनाडा तथा यूरेशिया के उत्तर में स्थित यह ध्रुवीय शीतमरुस्थल ऊँचे अक्षांशों में न्यून तापमान के कारण हिमाच्छादित रहता है। जाड़े में इसका ताप -13.90 सें. से -45.6 सें. तक रहता है। जाड़े में यहाँ बर्फीली आँधियां चलती हैं। उत्तरी ध्रुव से आनेवाली ये ठंडी हवाएँ "पुर्गा" कहलाती हैं। शीत ऋतु आठ मास और ग्रीष्म ऋतु चार मास की होती है। ग्रीष्म में यहाँ का तापमान 10 डिग्री सें. रहता है। यहाँ की वार्षिक औसत वर्षा 24 सेंमी. से 30 सेंमी. तक है। यहाँ काई, लाइकेन (Lichen), विलो (Willow), भुर्ज (Birch) तथा झरवेरी आदि वनस्पतियाँ प्राप्त होती हैं। रेनडीयर, कैरिबो, ध्रुवीय भालू, लोमड़ी, मस्क (Musk) बैल तथा खरगोश ये स्थलीय जीव तथा सील, ह्वेल, वालरस आदि जलचर यहाँ पाए जाते हैं। ग्रीष्म ऋतु में अनेक प्रकार के पक्षी भी पाए जाते हैं। यहाँ के निवासी लैप, सैमोयेद तथा एस्किमो भोजन में मछली के अतिरिक्त रेनडीयर के मांस तथा दूध का उपयोग करते हैं और रेनडीयर की खाल पहनते हैं। ठंडी हवा से बचने के लिए ये लोग बिना खिड़की के छोटे दरवाजेवाले मकान बनाते हैं। सील की चर्बी जलाकर ये लोग घर को गरम रखते हैं। रेनडीयर स्लेज गाड़ी खीचने के काम में आता है तथा उसकी हड्डियों और सींगों से हथियार बनाए जाते हैं। समूर और खाल के बदले में ये लोग श्वेत जातियों से चाय तथा तंबाकू प्राप्त करते हैं। रेनडीयर तथा मस्क बैल के मांस का निर्यात होता है, जो गोमांस से प्राय: तिगुने मूल्य पर बिकता है। उत्तरी अमरीका के टुंड्रा निवासियों को एस्किमो तथा यूरेशिया के टुंड्रा निवासियों को लैप्स, फिन या याकूत कहते ह
टुण्ड्रा meaning in english

Synonyms of Tundra

Tags: Tundra meaning in Hindi. Tundra meaning in hindi. Tundra in hindi language. What is meaning of Tundra in Hindi dictionary? Tundra ka matalab hindi me kya hai (Tundra का हिन्दी में मतलब ). Tundra in hindi. Hindi meaning of Tundra , Tundra ka matalab hindi me, Tundra का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Tundra ? Who is Tundra ? Where is Tundra English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Tundra(टुण्ड्रा),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

टुण्ड्रा से सम्बंधित प्रश्न


टुण्ड्रा वनस्पति का सर्वाधिक विस्तार पाया जाता है -

निम्नलिखित में से किन क्षेत्रों में टुण्ड्रा प्रदेश का विस्तार पाया जाता है -

एस्किमों लेागों द्वारा टुण्ड्रा क्षेत्र में बर्फ के टुकड़ो की सहायता से बनाये गये अर्द्ध गोलाकार आवासों को क्या कहा जाता है-


Tundra meaning in Gujarati: ટુંડ્ર
Translate ટુંડ્ર
Tundra meaning in Marathi: टुंड्रा
Translate टुंड्रा
Tundra meaning in Bengali: টুন্ড্রা
Translate টুন্ড্রা
Tundra meaning in Telugu: టండ్రా
Translate టండ్రా
Tundra meaning in Tamil: டன்ட்ரா
Translate டன்ட்ரா

Comments।