Brahmsootra (Brahmasutra ) Meaning In Hindi

Brahmasutra meaning in Hindi

Brahmasutra = ब्रह्मसूत्र() (Brahmsootra)



ब्रह्मसूत्र संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. जनेऊ । यज्ञोपवीत ।
२. व्यास का शारीरिक सूत्र जिसमें ब्रह्म का प्रतिपादन है ओर जो वेदांत दर्शन का आधार है ।
ब्रहमसूत्र, हिन्दुओं के छः दर्शनों में से एक है। इसके रचयिता बादरायण हैं। इसे वेदान्त सूत्र, उत्तर-मीमांसा सूत्र, शारीरिक सूत्र और भिक्षु सूत्र आदि के नाम से भी जाना जाता है। इस पर अनेक भाष्य भी लिखे गये हैं। वेदान्त के तीन मुख्य स्तम्भ माने जाते हैं - उपनिषद्, भगवदगीता एवं ब्रह्मसूत्र। इन तीनों को प्रस्थान त्रयी कहा जाता है। इसमें उपनिषदों को श्रुति प्रस्थान, गीता को स्मृति प्रस्थान और ब्रह्मसूत्रों को न्याय प्रस्थान कहते हैं। ब्रह्म सूत्रों को न्याय प्रस्थान कहने का अर्थ है कि ये वेदान्त को पूर्णतः तर्कपूर्ण ढंग से प्रस्तुत करता है। (न्याय = तर्क)प्राचीन परंपरा के अनुसार वेदांतसूत्र के लेखक बादरायण माने जाते हैं। पर इन सूत्रों में ही बादरायण का नामोल्लेख करके उनके मत का उद्धरण दिया गया है अत: कुछ लोग इसे बादरायण की कृति न मानकर किसी परवर्ती संग्राहक की कृति कहते हैं। बादरायण और व्यास की कभी-कभी एक माना जाता है। जैमिनि ने अपने पूर्वमीमांसासूत्र में बादरायण का तथा बादरायण ने वेदांतसूत्रों में जैमिनि का उल्लेख किया है। यदि बादरायण और व्यास एक ही हैं तो महाभारत की परंपरा के अनुसार जैमिनि व्यास के शिष्य थे। और गुरु अपनी कृति में शिष्य के मत का उल्लेख करे, यह विचित्र सा लगता है। इन सूत्रों में सांख्य, वैशेषिक, जैन और बौद्ध मतों की और संकेत मिलता है। गीता की ओर भी इशारा किया गया है। इन सूत्रों में बहुत से ऐसे आचार्यों और उनके मत का उल्लेख है जो श्रौत सूत्रों में भी उल्लिखित हैं। गरुड़पुराण, पद्मपुराण और मनुस्मृति वेदांत सूत्रों की चर्चा करते हैं। हापकिंस के अनुसार हरिवंश का रचनाकाल ईसा की दूसरी शताब्दी है और इसमें स्पष्ट रूप से वेदांतसूत्र का उल्लेख है। कीथ के अनुसार यह रचना २०० ई. के बाद की नहीं होगी। जाकोबी इसे २०० से ४५० ई. के बीच का मानते हैं। मैक्समूलर इसे भगवद्गीता के पहले की रचना मानते हैं क्योंकि उसमें ब्रह्मसूत्र शब्द आया है जो वेदांतसूत्र का पर्यायवाची है। भारतीय विद्वान् इसका रचनाकाल ई.पू. ५०० से २०० के बीच मानते हैं। जिस प्रकार मीमांसासूत्र में वेद के कर्मकांड भाग की व्यख्या प्रस्तुत की गई
ब्रह्मसूत्र meaning in english

Synonyms of Brahmasutra

Tags: Brahmsootra meaning in Hindi. Brahmasutra meaning in hindi. Brahmasutra in hindi language. What is meaning of Brahmasutra in Hindi dictionary? Brahmasutra ka matalab hindi me kya hai (Brahmasutra का हिन्दी में मतलब ). Brahmsootra in hindi. Hindi meaning of Brahmasutra , Brahmasutra ka matalab hindi me, Brahmasutra का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Brahmasutra ? Who is Brahmasutra ? Where is Brahmasutra English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Brahmsootra(ब्रह्मसूत्र),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

ब्रह्मसूत्र से सम्बंधित प्रश्न



Brahmasutra meaning in Gujarati: બ્રહ્મસૂત્ર
Translate બ્રહ્મસૂત્ર
Brahmasutra meaning in Marathi: ब्रह्मसूत्र
Translate ब्रह्मसूत्र
Brahmasutra meaning in Bengali: ব্রহ্মসূত্র
Translate ব্রহ্মসূত্র
Brahmasutra meaning in Telugu: బ్రహ్మసూత్రం
Translate బ్రహ్మసూత్రం
Brahmasutra meaning in Tamil: பிரம்மசூத்திரம்
Translate பிரம்மசூத்திரம்

Comments।