Samantwad (Feudalism ) Meaning In Hindi

Feudalism meaning in Hindi

Feudalism = सामंतवाद() (Samantwad)




सामंतवाद (Feudalism / फ्युडलिज्म) मध्यकालीन युग में इंग्लैंड और यूरोप की प्रथा थी। इन सामंतों की कई श्रेणियाँ थीं जिनके शीर्ष स्थान में राजा होता था। उसके नीचे विभिन्न कोटि के सामंत होते थे और सबसे निम्न स्तर में किसान या दास होते थे। यह रक्षक और अधीनस्थ लोगों का संगठन था। राजा समस्त भूमि का स्वामी माना जाता था। सामंतगण राजा के प्रति स्वामिभक्ति बरतते थे, उसकी रक्षा के लिए सेना सुसज्जित करते थे और बदले में राजा से भूमि पाते थे। सामंतगण भूमि के क्रय-विक्रय के अधिकारी नहीं थे। प्रारंभिक काल में सामंतवाद ने स्थानीय सुरक्षा, कृषि और न्याय की समुचित व्यवस्था करके समाज की प्रशंसनीय सेवा की। कालांतर में व्यक्तिगत युद्ध एवं व्यक्तिगत स्वार्थ ही सामंतों का उद्देश्य बन गया। साधन-संपन्न नए शहरों के उत्थान, बारूद के आविष्कार, तथा स्थानीय राजभक्ति के स्थान पर राष्ट्रभक्ति के उदय के कारण सामंतशाही का लोप हो गया। .यूरोप में सामंतवाद का विकास सामान्यतः इन परिस्थितियों में हुआ। रोमन साम्राज्य के टूटने के बाद उस पर पश्चिमी यूरोप की असभ्य जातियां-फ्रैंक लोम्बार्ड तथा गोथ इत्यादि ने अधिकार कर लिया। इन लुटेरी जातियों ने समाज और सरकार को सर्वथा नवीन रूप दिया। पांचवीं शताब्दी तक रोमन साम्राज्य अपनी रक्षा करने में असमर्थ हो चुके थे। जर्मन की बर्बर जातियों के आक्रमण के कारण इटली के गांव असुरक्षित से हो गए थे, क्योंकि सरकार सुरक्षा करने में समर्थ नहीं थी जिसके परिणामस्वरूप जनता ने अपनी सुरक्षा के लिए शक्तिशाली वर्ग से समझौता किया। यही शक्तिशाली वर्ग आगे चलकर सामंतवाद के आधार बने। इनसाइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका में भी सुरक्षा की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया है। उसके अनुसार ‘‘सामंतवाद के जन्म में सुरक्षा की भावना प्रधान थी। संभावित विदेशी आक्रमण तथा सरकारी अफसरों की अनियंत्रित मांगों से छुटकारे के लिए एक ऐसी सत्ता की आवश्यकता अनुभव की जा रही थी, जो उन्हें किसी भी कीमत पर सुरक्षा प्रदान कर सके। ’’यूरोप में सामंतवाद के उदय के पीछे एक और जबरदस्त कारण रहा हैं। साम्राज्य के दूरस्थ विस्तार के कारण सम्राट पूरे साम्राज्य का सुचारू रूप से संचालन करने में असमर्थ था। इसलिए सत्ता का विकेन्द्रीकरण हो गया जो आवश्यक कार्य होने के साथ लोकतंत्र की दिशा में एक कदम था। धीरे-धीरे जनता को सुरक्
सामंतवाद meaning in english

Synonyms of Feudalism

noun
feudality
सामंतवाद

feudalistic
सामंतवादी, सामंतवाद

Tags: Samantwad meaning in Hindi. Feudalism meaning in hindi. Feudalism in hindi language. What is meaning of Feudalism in Hindi dictionary? Feudalism ka matalab hindi me kya hai (Feudalism का हिन्दी में मतलब ). Samantwad in hindi. Hindi meaning of Feudalism , Feudalism ka matalab hindi me, Feudalism का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Feudalism ? Who is Feudalism ? Where is Feudalism English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Samantwadi(सामंतवादी), Samtawadi(समतावादी), Samantwad(सामंतवाद),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

सामंतवाद से सम्बंधित प्रश्न


यूरोप में सामंतवाद के पतन के कारण

सामंतवाद से आप क्या समझते है

भारत में सामंतवाद

सामंतवाद में नाइट्स

सामंतवाद की विशेषता


Feudalism meaning in Gujarati: સામંતવાદ
Translate સામંતવાદ
Feudalism meaning in Marathi: सरंजामशाही
Translate सरंजामशाही
Feudalism meaning in Bengali: সামন্তবাদ
Translate সামন্তবাদ
Feudalism meaning in Telugu: ఫ్యూడలిజం
Translate ఫ్యూడలిజం
Feudalism meaning in Tamil: நிலப்பிரபுத்துவம்
Translate நிலப்பிரபுத்துவம்

Comments।