Sauragar
= सूरसागर() (Soorsagar)
सूरसागर संज्ञा पुं॰ [हिं॰ सूर + सागर] हिंदी के महाकवि सूरदासकृत ग्रंथ का नाम जिसमें भागवत के आधार पर श्रीकृष्णलीला अनेक राग रागिनियों में वर्णित है ।
सूरसागर, ब्रजभाषा में महाकवि सूरदास द्वारा रचे गए कीर्तनों-पदों का एक सुंदर संकलन है जो शब्दार्थ की दृष्टि से उपयुक्त और आदरणीय है। इसमें प्रथम नौ अध्याय संक्षिप्त है, पर दशम स्कन्ध का बहुत विस्तार हो गया है। इसमें भक्ति की प्रधानता है। इसके दो प्रसंग "कृष्ण की बाल-लीला' और "भ्रमर-गीतसार' अत्यधिक महत्त्वपूर्ण हैं। सूरसागर में लगभग एक लाख पद होने की बात कही जाती है। किन्तु वर्तमान संस्करणों में लगभग पाँच हजार पद ही मिलते हैं। विभिन्न स्थानों पर इसकी सौ से भी अधिक प्रतिलिपियाँ प्राप्त हुई हैं, जिनका प्रतिलिपि काल संवत् १६५८ वि० से लेकर उन्नीसवीं शताब्दी तक है इनमें प्राचीनतम प्रतिलिपि नाथद्वारा (मेवाड़) के सरस्वती भण्डार में सुरक्षित पायी गई हैं। दार्शनिक विचारों की दृष्टि से "भागवत' और "सूरसागर' में पर्याप्त अन्तर है। सूरसागर की सराहना करते हुए डॉक्टर हजारी प्रसाद द्विवेदी ने लिखा है -पूरा हस्तलिखित रूप में "सूरसागर" के दो रूप मिलते हैं - "संग्रहात्मक" और संस्कृत भागवत अनुसार "द्वादश स्कंधात्मक"। संग्रहात्मक "सूरसागर" के भी दो रूप देखने में आते हैं। पहला, आपके-गौघाट (आगरा) पर श्रीवल्लभाचार्य के शिष्य होने पर प्रथम प्रथम रचे गए भगवल्लीलात्मक पद- "ब्रज भयौ मैहैर कें पूत, जब यै बात सुनी" से प्रारंभ होता है, दूसरा-"मथुरा-जन्म-लीला" से. ..। कहा जाता है, हिंदी साहित्येतिहास ग्रंथों से ओझल "सूरसागर" के उत्पत्ति विकास का एक अलग इतिहास है, जो अब तक प्रकाश में नहीं आया है और श्री सूर के समकालीन भक्त इतिहास रचयिताओं- "श्री गोकुलनाथ जी, श्रीहरिराय जी (सं.-1647 वि.) और श्री नाभादास जी (सं.-1642 वि.) प्रभृति में जिसका विशेष रूप से उल्लेख किया है। अत: इन पूर्वा पर के अनेक महत्वपूर्ण ग्रंथों से जाना जाता है कि श्री सूर ने सहस्रावधि पद किए, लक्षावधि पद रचे, कोई ग्रंथ नहीं रचा। बाद में अनंत-सूर-पदावली सागर कहलाई। वस्तुत: श्रीसूर, जैसा इन ऊपर लिए संदर्भ ग्रंथों से जाना जाता है, भगवल्लीला के भाव भरे उन्मुक्त गायक थे, सो नित्य नई-नई पद रचना कर, अपने प्रभु "गोवर्धननाथ जी" के सम्मुख गाया करते थे। रचना करने वाले थे, सो नित्य सव
सूरसागर meaning in english
Sauragar
meaning in Gujarati: સુરસાગર
Translate સુરસાગર
Sauragar
meaning in Marathi: सूरसागर
Translate सूरसागर
Sauragar
meaning in Bengali: সুরসাগর
Translate সুরসাগর
Sauragar
meaning in Telugu: సురసాగర్
Translate సురసాగర్
Sauragar
meaning in Tamil: சுர்சாகர்
Translate சுர்சாகர்