Chandigadh (Chandigarh) Meaning In Hindi

Chandigarh meaning in Hindi

Chandigarh = चंडीगढ़() (Chandigadh)

Category: Capital city
Sub Category: city in india



चण्डीगढ़, (पंजाबी: ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ), भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है, जो दो भारतीय राज्यों, पंजाब (भारत) और हरियाणा की राजधानी भी है। इसके नाम का अर्थ है चंडी का किला। यह हिन्दू देवी दुर्गा के एक रूप चंडिका या चंडी के एक मंदिर के कारण पड़ा है। यह मंदिर आज भी शहर में स्थित है। इसे सिटी ब्यूटीफुल भी कहा जाता है। चंडीगढ़ राजधानी क्षेत्र में मोहाली, पंचकुला और ज़ीरकपुर आते हैं, जिनकी 2001 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या 1165111 (1 करोड़ 16 लाख) है। भारत की लोकसभा में प्रतिनिधित्व हेतु चण्डीगढ़ के लिए एक सीट आवण्टित है। वर्तमान सोलहवीं लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी की श्रीमति किरण खेर यहाँ से साँसद हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शहरी योजनाबद्धता और वास्तु-स्थापत्य के लिए प्रसिद्ध यह शहर आधुनिक भारत का प्रथम योजनाबद्ध शहर है। चंडीगढ़ के मुख्य वास्तुकार फ्रांसीसी वास्तुकार ली कार्बूजियर हैं, लेकिन शहर में पियरे जिएन्नरेट, मैथ्यु नोविकी एवं अल्बर्ट मेयर के बहुत से अद्भुत वास्तु नमूने देखे जा सकते हैं। शहर का भारत के समृद्ध राज्यों और संघ शसित प्रदेशों की सूची में अग्रणी नाम आता है, जिसकी प्रति व्यक्ति आय 99,262 रु (वर्तमान मूल्य अनुसार) एवं स्थिर मूल्य अनुसार 70,361 (2006-07) रु है। ब्रिटिश भारत के विभाजन उपरांत 1947 में पंजाब राज्य को भारत और पाकिस्तान में दो भागों में बाँट दिया गया था। इसके साथ ही राज्य की पुरानी राजधानी लाहौर पाकिस्तान के भाग में चली गयी थी। अब भारतीय पंजाब को एक नयी राजधानी की आवश्यकता पड़ी। पूर्व स्थित शहरों को राजधानी बदलने में आने वाली बहुत सी कठिनाईयों के फलस्वरूप एक नये योजनाबद्ध राजधानी शहर की स्थापना का निश्चय किया गया तथा 1952 में इस शहर की नींव रखी गई। उस समय में भारत में चल रही बहुत सी नवीन शहर योजनाओं में चंडीगढ़ को प्राथमिकता मिली जिसका मुख्य कारण एक तो नगर की स्थिति और दूसरा कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु का निजी रुचि होना भी रहा। नये राष्ट्र के आधुनिक प्रगतिशील दृष्टिकोण के रूप में चंडीगढ़ को देखते हुए उन्होंने शहर को अतीत की परंपराओं से उन्मुक्त, राष्ट्र के भविष्य में विश्वास का प्रतीक बताया। शहर के बहुत से खाके व इमारतों की वास्तु रचना फ्रांस में जन्में स्विस वास्तुकार व नगर-नियोजक ली कार्बुज़िए ने 1950 के दशक में की
चंडीगढ़ meaning in english

Synonyms of Chandigarh

Tags: Chandigadh meaning in Hindi. Chandigarh meaning in hindi. Chandigarh in hindi language. What is meaning of Chandigarh in Hindi dictionary? Chandigarh ka matalab hindi me kya hai (Chandigarh का हिन्दी में मतलब ). Chandigadh in hindi. Hindi meaning of Chandigarh , Chandigarh ka matalab hindi me, Chandigarh का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Chandigarh? Who is Chandigarh? Where is Chandigarh English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Chandigadh(चंडीगढ़),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

चंडीगढ़ से सम्बंधित प्रश्न


चंडीगढ़ के दर्शनीय स्थल

चंडीगढ़ शहर किसने बनाया

चंडीगढ़ की राजधानी क्या है


Chandigarh meaning in Gujarati: ચંડીગઢ
Translate ચંડીગઢ
Chandigarh meaning in Marathi: चंदीगड
Translate चंदीगड
Chandigarh meaning in Bengali: চণ্ডীগড়
Translate চণ্ডীগড়
Chandigarh meaning in Telugu: చండీగఢ్
Translate చండీగఢ్
Chandigarh meaning in Tamil: சண்டிகர்
Translate சண்டிகர்

Comments।