Bismil
= बिस्मिल() (Bismil)
Category: person
भारतीय क्रान्तिकारी बिस्मिल के बारे में जानने के लिये कृपया रामप्रसाद 'बिस्मिल' देखें। बिस्मिल (तुर्क: Bismil) तुर्की के दियारबाकिर राज्य का एक जिला है। 2012 की जनगणना के मुताबिक इसकी कुल जनसंख्या (ग्रामीण व शहरी क्षेत्र को मिलाकर)1,11,746 है। यहाँ के अधिकांश निवासी कुर्द लोग हैं। इस जिले के मुख्यालय का नाम भी बिस्मिल के ही नाम पर रखा गया है। ठीक उसी तरह जैसे भारत में शाहजहाँपुर जिला व उसके मुख्यालय दोनों का ही नाम शाहजहाँपुर है। बिस्मिल शहर की जनसंख्या 60,150 है। इस शहर के मेयर केमिले एमिनोग्लू हैं जो पीस एण्ड डिमोक्रेसी पार्टी से ताल्लुक रखते हैं। सन् 1936 में कोन्या से भारी संख्या में तुर्की भागकर आये विस्थापित कुर्द लोगों को बसाने के लिये इस जिले को बनाया गया था। तुर्की के दक्षिणी-पूर्वी आनातोलिया क्षेत्र के दियारबाकिर प्रान्त के पूर्व में स्थित इस जिले का क्षेत्रफल 1,737.28 वर्ग किलोमीटर (670.77 वर्ग मील) है। भौगोलिक दृष्टि से यह समुद्र तल से 550 मीटर की ऊँचाई पर अवस्थित है। बिस्मिल जिले का मुख्यालय अपने खूबसूरत पार्कों के लिये भी जाना जाता है।
बिस्मिल meaning in english
राम प्रसाद बिस्मिल का पूरा नाम
राम प्रसाद बिस्मिल की शायरी
Bismil
meaning in Gujarati: બિસ્મિલ
Translate બિસ્મિલ
Bismil
meaning in Marathi: बिस्मिल
Translate बिस्मिल
Bismil
meaning in Bengali: বিসমিল
Translate বিসমিল
Bismil
meaning in Telugu: బిస్మిల్
Translate బిస్మిల్
Bismil
meaning in Tamil: பிஸ்மில்
Translate பிஸ்மில்