Monotheism
meaning in Hindi
एकेश्वरवाद संज्ञा पुं॰ [सं॰] जगत् की उत्पत्ति और नियमन करनेवाला ईश्वर एक ही है, यह सिंद्धात या मत । उ॰—'यह सामान्य भक्ति मार्ग एकेश्वरवाद का एक अनिश्चित स्वरूप लेकर खड़ा हुआ' । —इतिहास, पृ॰ ६६ ।
एकेश्वरवाद अथवा एकदेववाद वह सिद्धान्त है जो 'ईश्वर एक है' अथवा 'एक ईश्वर है' विचार को सर्वप्रमुख रूप में मान्यता देता है। एकेश्वरवादी एक ही ईश्वर में विश्वास करता है और केवल उसी की पूजा-उपासना करता है। इसके साथ ही वह किसी भी ऐसी अन्य अलौकिक शक्ति या देवता को नहीं मानता जो उस ईश्वर का समकक्ष हो सके अथवा उसका स्थान ले सके। इसी दृष्टि से बहुदेववाद, एकदेववाद का विलोम सिद्धान्त कहा जाता है। एकेश्वरवाद के विरोधी दार्शनिक मतवादों में दार्शनिक सर्वेश्वरवाद, दार्शनिक निरीश्वरवाद तथा दार्शनिक संदेहवाद की गणना की जाती है। सर्वेश्वरवाद, ईश्वर और जगत् में अभिन्नता मानता है। उसके सिद्धांतवाक्य हैं- 'सब ईश्वर हैं' तथा 'ईश्वर सब हैं'। एकेश्वरवाद केवल एक ईश्वर की सत्ता मानता है। सर्वेश्वरवाद ईश्वर और जगत् दोनों की सत्ता मानता है। यद्यपि जगत् की सत्ता के स्वरूप में वैमत्य है तथापि ईश्वर और जगत् की एकता अवश्य स्वीकार करता है। 'ईश्वर एक है' वाक्य की सूक्ष्म दार्शनिक मीमांसा करने पर यह कहा जा सकता है कि सर्वसत्ता ईश्वर है। यह निष्कर्ष सर्वेश्वरवाद के निकट है। इसीलिए ये वाक्य एक ही तथ्य को दो ढंग से प्रकट करते हैं। इनका तुलनात्मक अध्ययन करने से यह प्रकट होता है कि 'ईश्वर एक है' वाक्य जहाँ ईश्वर के सर्वातीतत्व की ओर संकेत करता है वहीं 'सब ईश्वर हैं' वाक्य ईश्वर के सर्वव्यापकत्व की ओर। देशकालगत प्रभाव की दृष्टि से विचार करने पर ईश्वर के तीन विषम रूपों के अनुसार तीन प्रकार के एकेश्वरवाद का भी उल्लेख मिलता है-इनमें से तीसरा एकेश्वरवाद सर्वाधिक व्यापक है और इसका सर्वेश्वरवाद से बहुत निकटता है। यह सिद्धांत केवल ईश्वर की ही पूर्ण सत्ता पर जोर नहीं देता, अपितु जगत् की असत्ता पर भी जोर देता है; किन्तु विभिन्न दार्शनिक दृष्टियों से वह जगत् की सत्ता और असत्ता दोनों का दो प्रकार के सत्यों के रूप में प्रतिपादन भी करता है। जगत् की असत्ता पर भी समान रूप से जोर देने के कारण कुछ लोग हिन्दू सर्वेश्वरवाद का एकेश्वरवाद के निकट देखते हुए उसके लिए 'एकास्मिज्म़' शब्द का प्रयोग अधिक संगत मानते हैं। Synonyms of Monotheism
Tags: Ekeshwarwad meaning in Hindi. Monotheism
meaning in hindi. Monotheism
in hindi language. What is meaning of Monotheism
in Hindi dictionary? Monotheism
ka matalab hindi me kya hai (Monotheism
का हिन्दी में मतलब ). Ekeshwarwad in hindi. Hindi meaning of Monotheism
, Monotheism
ka matalab hindi me, Monotheism
का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Monotheism
? Who is Monotheism
? Where is Monotheism
English to Hindi dictionary(शब्दकोश).