Shashank (Shashank ) Meaning In Hindi

Shashank meaning in Hindi

Shashank = शशांक() (Shashank)

Category: person


शशांक संज्ञा पुं॰ [सं॰ शशाङ्क]
१. चंद्रमा ।
२. कपूर ।
३. हर्षवर्धन का समकालीन गुप्तवंशीय एक प्रतापी राजा जो गौड़ देश का अधिपति था ।
शशांक, बंगाल का हिंदू राजा था जिसने सातवीं शताब्दी के अंतिम चरण में बंगाल पर शासन किया। वह बंगाल का पहला महान् राजा था। उसने गौड़ राज्य की स्थापना की। मालवा के राजा देवगुप्त से दुरभिसंधि करके हर्षवर्धन की वहन राज्यश्री के पति कन्नौज के मौखरी राजा ग्रहवर्मन को मारा। तदनंतर राज्यवर्धन को धोखे से मारकर अपना प्रभाव बढ़ाने का प्रयत्न किया। पर जब राज्यवर्धन के कनिष्ठ भ्राता ने उसका पीछा किया तो वह बंगाल भाग गया। अंतिम गुप्त सम्राटों की दुर्बलता के कारण जो स्वतंत्र राज्य हुए उनमें गौड़ या उत्तरी बंगाल भी था। जब महासेन गुप्त सम्राट् हुआ तो उसकी दुर्बलता से लाभ उठाकर शशांक ने गौड़ में स्वतंत्र राज्य स्थापित किया। उस समय शशांक महासेन गुप्त का सेनापिति था। उसने कर्णसुवर्ण को अनी राजधानी बनाई। आजकल कर्णसुवर्ण के अवशेष मुर्शिदाबाद जिले के गंगाभाटी नामक स्थान में पाए गए हैं। शशांक के जीवन के विषय में निश्चित रूप से इतना ही कहा जा सकता है कि वह महासेन गुप्त का सेनापति नरेंद्रगुप्त था- महासामंत और शशांक उसकी उपाधियाँ हैं। उसने समस्त बंगाल और बिहार को जीत लिया तथा समस्त उत्तरी भारत पर विजय करने की योजना बनाई। शशांक हिन्दू धर्म को मानता था और बौद्ध धर्म का कट्टर शत्रु था। इसकी प्रतिक्रिया यह हुई कि शशांक के बाद बंगाल और बिहार में पाल वंशीय राजाओं ने प्रजा की सम्मति से नया राज्य स्थापित किया और बौद्ध धर्म को एक बार फिर आश्रय मिला। 'शशांक' पर प्रसिद्ध इतिहावेत्ता राखालदास बंद्योपाध्याय ने एक बड़ा ऐतिहासिक उपन्यास लिखा है।
शशांक meaning in english

Synonyms of Shashank

shashaank
शशांक

Tags: Shashank meaning in Hindi. Shashank meaning in hindi. Shashank in hindi language. What is meaning of Shashank in Hindi dictionary? Shashank ka matalab hindi me kya hai (Shashank का हिन्दी में मतलब ). Shashank in hindi. Hindi meaning of Shashank , Shashank ka matalab hindi me, Shashank का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Shashank ? Who is Shashank ? Where is Shashank English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Shashank(शशांक), ShiShuk(शिशुक),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

शशांक से सम्बंधित प्रश्न



Shashank meaning in Gujarati: ચંદ્ર
Translate ચંદ્ર
Shashank meaning in Marathi: चंद्र
Translate चंद्र
Shashank meaning in Bengali: চাঁদ
Translate চাঁদ
Shashank meaning in Telugu: చంద్రుడు
Translate చంద్రుడు
Shashank meaning in Tamil: நிலா
Translate நிலா

Comments।