Pneumonia
= न्यूमोनिया() (Neumonia)
फुफ्फुसशोथ या फुफ्फुस प्रदाह (निमोनिया) फेफड़े में सूजन वाली एक परिस्थिति है—जो प्राथमिक रूप से अल्वियोली(कूपिका) कहे जाने वाले बेहद सूक्ष्म (माइक्रोस्कोपिक) वायु कूपों को प्रभावित करती है। यह मुख्य रूप से विषाणु या जीवाणु और कम आम तौर पर सूक्ष्मजीव, कुछ दवाओं और अन्य परिस्थितियों जैसे स्वप्रतिरक्षित रोगों द्वारा संक्रमण द्वारा होती है। आम लक्षणों में खांसी, सीने का दर्द, बुखार और सांस लेने में कठिनाई शामिल है। नैदानिक उपकरणों में, एक्स-रे और बलगम का कल्चर शामिल है। कुछ प्रकार के निमोनिया की रोकथाम के लिये टीके उपलब्ध हैं। उपचार, अंतर्निहित कारणों पर निर्भर करते हैं। प्रकल्पित बैक्टीरिया जनित निमोनिया का उपचार प्रतिजैविक द्वारा किया जाता है। यदि निमोनिया गंभीर हो तो प्रभावित व्यक्ति को आम तौर पर अस्पताल में भर्ती किया जाता है। वार्षिक रूप से, निमोनिया लगभग 450 मिलियन लोगों को प्रभावित करता है जो कि विश्व की जनसंख्या का सात प्रतिशत है और इसके कारण लगभग 4 मिलियन मृत्यु होती हैं। 19वीं शताब्दी में विलियम ओस्लर द्वारा निमोनिया को "मौत बांटने वाले पुरुषों का मुखिया" कहा गया था, लेकिन 20वीं शताब्दी में एंटीबायोटिक उपचार और टीकों के आने से बचने वाले लोगों की संख्या बेहतर हुई है। बावजूद इसके, विकासशील देशों में, बहुत बुज़ुर्गों, बहुत युवा उम्र के लोगों और जटिल रोगियों में निमोनिया अभी मृत्यु का प्रमुख कारण बना हुआ है। संक्रामक निमोनिया से पीड़ित लोगों में अक्सर बलगम वाली खांसी, बुखार के साथ कंपकपी वाली ठंड,सांस में तकलीफ, गहरी सांस लेने पर तीखा व चुभन वाला छाती का दर्द और बढ़ी श्वसन दरके लक्षण होते हैं। बुज़ुर्गों में, मतिभ्रम सबसे प्रमुख चिह्न हो सकता है। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बुखार, खांसी, तेज या सांस लेने में कठिनाई आम चिह्न हैं। बुखार बहुत विशिष्ट लक्षण नहीं है क्योंकि यह सामान्य बीमारियों में भी होता है क्योंकि कई गंभीर रोगों से या कुपोषण से पीड़ित लोगों में नहीं भी हो सकता है। इशके अतिरिक्त 2 माह से कम उम्र के बच्चों में खांसी अक्सर नहीं होती है। अधिक गंभीर चिह्नों और लक्षणों में त्वचा की नीली रंगत, प्यास में कमीं, बेहोशी और ऐंठन, बार-बार उल्टी या चेतना का घटा स्तरशामिल हो सकता है। निमोनिया के बैक्टीरिया तथा वायरस जनित मामलों में आम तौर पर स
न्यूमोनिया meaning in english
Pneumonia
meaning in Gujarati: ન્યુમોનિયા
Translate ન્યુમોનિયા
Pneumonia
meaning in Marathi: न्यूमोनिया
Translate न्यूमोनिया
Pneumonia
meaning in Bengali: নিউমোনিয়া
Translate নিউমোনিয়া
Pneumonia
meaning in Telugu: న్యుమోనియా
Translate న్యుమోనియా
Pneumonia
meaning in Tamil: நிமோனியா
Translate நிமோனியா