Bryophita (Bryophyta ) Meaning In Hindi

Bryophyta meaning in Hindi

Bryophyta = ब्रायोफाइटा() (Bryophita)




इस लेख में सामान्य हिन्दी और कुछ अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग किया गया है, कृपया इन शब्दों को विषय से संबंधित मानक हिन्दी शब्दों से बदल दें। आप इस मानकीकरण के द्वारा विकिपीडिया की मदद कर सकते है। ब्रायोफाइटा (Bryophyta) वनस्पति जगत् का एक बड़ा वर्ग है। इसके अन्तर्गत वे सभी पौधे आते हैं जिनमें वास्तविक संवहन ऊतक (vascular tissue) नहीं होते, जैसे मोसेस (mosses), हॉर्नवर्ट (hornworts) और लिवरवर्ट (liverworts) आदि। यह संसार के हर भूभाग में पाया जाता है, परंतु यह मनुष्य के लिए किसी विशेष उपयोग का नहीं है। वैज्ञानिक प्राय: इस एक मत के ही है कि वह वर्ग हरे शैवाल से उत्पन्न हुआ होगा। इस मत की पूरी तरह पुष्टि किसी फॉसिल से नहीं हो सकी है। पौधों के वर्गीकरण में ब्रायोफाइटा का स्थान शैवाल (Algae) और टेरिडोफाइटा (Pteridophyta) के बीच में आता है। इस वर्ग में लगभग 900 वंश और 23,000 जातियाँ हैं। ब्रायोफाइटा को आरंभ में दो भागों में बाँटा जाता था : (1) हिपैटिसी (Hepaticae) और (2) मसाइ (Musci); परंतु बीसवीं शताब्दी के शुरू से ही ऐंथोसिरोटेलीज़ (Anthocerotales) को हिपैटिसी से अलग एक स्वतंत्र उपवर्ग ऐंथोसिरोटी (Anthocerotae) में रखा जाने लगा है। अधिकांश वैज्ञानिक ब्रायोफाइटा को तीन उपवर्गो में बांटतें हैं। ये हैं :इसमें लगभग 225 वंश और 8,500 जातियाँ पाई जाती हैं। इस उपवर्ग में युग्मकोद्भिद (Gametophyte) चपटा और पृष्ठाधारी रूप से विभेदित (dorsiventrally differentiated) होता है या फिर तने और पत्तियों जैसे आकार धारण करता है। पौधे के चाप काटने से अंदर के ऊतक या तो एक ही प्रकार के होते हैं, या फिर ऊपर और नीचे के ऊतक भिन्न रूप के होते हैं और भिन्न कार्य करते हैं। चपटे हिपैटिसी में नीचे के भाग से, जो मिट्टी या चट्टान से लगा होता है, पतले बाल जैसे मूलाभास या मूलाभास (rhizoid) निकलते हैं, जो जल और लवण सोखते हैं। इनके अतिरिक्त बैंगनी रंग के शल्कपत्र (scales) निकलते हैं, जो पौधे को मिट्टी से जकड़कर रखते हैं। इस उपवर्ग को सामान्यत: चार गण (orders) में विभाजित किया जाता है। ये हैं :(1) स्फ़ीरोकॉर्पेलीज़ गण में दो कुल हैं :(2) मार्कैंल्शिएलीज़ - यह एक मुख्य गण है, जिसमें चपटे पौधे पृथ्वी पर उगते हैं और ऊपर के ऊतक हरे होते हैं। इनमें हवा रहने की जगह रहती है और ये मुख्यत: भोजन बनाते है
ब्रायोफाइटा meaning in english

Synonyms of Bryophyta

Tags: Bryophita meaning in Hindi. Bryophyta meaning in hindi. Bryophyta in hindi language. What is meaning of Bryophyta in Hindi dictionary? Bryophyta ka matalab hindi me kya hai (Bryophyta का हिन्दी में मतलब ). Bryophita in hindi. Hindi meaning of Bryophyta , Bryophyta ka matalab hindi me, Bryophyta का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Bryophyta ? Who is Bryophyta ? Where is Bryophyta English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Bryophita(ब्रायोफाइटा), Briophite(ब्रायोफाइट),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

ब्रायोफाइटा से सम्बंधित प्रश्न



Bryophyta meaning in Gujarati: બ્રાયોફાઇટા
Translate બ્રાયોફાઇટા
Bryophyta meaning in Marathi: ब्रायोफायटा
Translate ब्रायोफायटा
Bryophyta meaning in Bengali: ব্রায়োফাইটা
Translate ব্রায়োফাইটা
Bryophyta meaning in Telugu: బ్రయోఫైటా
Translate బ్రయోఫైటా
Bryophyta meaning in Tamil: பிரயோஃபைட்டா
Translate பிரயோஃபைட்டா

Comments।