Kushth (Leprosy) Meaning In Hindi

Leprosy meaning in Hindi

Leprosy = कुष्ठ(noun) (Kushth)

Category: disease


कुष्ठ संज्ञा पुं॰
1. कोढ़
2. कुट नामक ओषधि ।
3. कुड़ा नामक वृक्ष ।
4. नितंब का गड़ढ़ा (को॰) ।
कोढ या कुष्टरोग (लिप्रोसी) या हन्सेन रोग (Hansen's disease) एक जीर्ण रोग है जो माइकोबैक्टिरिअम लेप्राई (Mycobacterium leprae) नामक जीवाणु (बैक्टिरिया) के कारण होता है। यह मुख्‍य रूप से मानव त्‍वचा, ऊपरी श्‍वसन पथ की श्‍लेष्मिका, परिधीय तंत्रिकाओं, आंखों और शरीर के कुछ अन्‍य क्षेत्रों को प्रभावित करता है। यह न तो वंशागत है और न ही दैवीय प्रकोप बल्कि यह एक रोगाणु से होता है। समान्यत त्‍वचा पर पाये जाने वाले पीले या ताम्र रंग के धब्‍बे जो सुन्‍न हों या रंग तथा गठन में परिवर्तन दिखाई दे, तो यह कुष्‍ठ रोग के लक्षण हो सकते हैं। यह रोग छूत से नहीं फैलता। कुष्ट की गणना संसार के प्राचीनतम ज्ञात रोगों में की जाती है। इसका उल्लेख चरक और सुश्रुत ने अपने ग्रंथों में किया है। उत्तर साइबेरिया का छोड़कर संसार का कोई भाग ऐसा नहीं था जहाँ यह रोग न रहा हो। किंतु अब ठंडे जलवायु वाले प्राय: सभी देशों से इस रोग का उन्मूलन किया जा चुका है। यह अब अधिकाशंत: कर्क रेखा (Tropic of Cancer) से लगे गर्म देशों के उत्तरी और दक्षिणी पट्टी में ही सीमित है और उत्तरी भाग की अपेक्षा दक्षिणी भाग में अधिक है। भारत, अफ्रीका और दक्षिणी अमरीका में यह रोग अधिक व्यापक है। भारत में यह रोग उत्तर की अपेक्षा दक्षिण में अधिक है। उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और दक्षिण महाराष्ट्र में यह क्षेत्रीय रोग सरीखा है। उत्तर भारत में यह हिमालय की तराई में ही अधिक देखने में आता है। यह रोग संक्रामक है। यह रोग सामान्यत: गंदगी में रहनेवाले और समुचित भोजन के अभाव से ग्रस्त लोगों में ही होता है; किंतु इसका अर्थ यह नहीं है कि स्वच्छ और समृद्धिपूर्ण जीवन बितानेवाले वकील, व्यापारी, अध्यापक आदि इस रोग से सर्वथा मुक्त है। वे लोग भी इस रोग से ग्रसित पाए जाते हैं। इस रोग का कारण 'माइक्रो बैक्टीरयिम लेप्रे' नामक जीवाणु (बैक्टीरिया) का त्वचा में प्रवेश समझा जाता है। इन जीवाणुओं की खोज लगभग सौ वर्ष पूर्व हैनसेन नामक एक नार्वेजियन ने डेनमार्क के एक अनुसंधानशाला में की थी। इस अनुसंधान के फलस्वरूप आगे चलकर यह बात ज्ञात हुई कि ये जीवाणु क्षयरोग के जीवाणु की जाति के हैं और जो औषधियाँ क्षयरोग की चिकित्सा में सफल है
कुष्ठ meaning in english

Synonyms of Leprosy

noun
leper
कोढ़ी, कुष्ठरोगी, कुष्ठ, रोगी, कोढ़ रोग-संबंधी

leprous
कोढ़ी, कुष्ठरोगी, कुष्ठ, कोढ़ रोग-संबंधी

danielssen's disease
कुष्ठ, कोढ़

hansen's disease
कोढ़, कुष्ठ

Tags: Kushth meaning in Hindi. Leprosy meaning in hindi. Leprosy in hindi language. What is meaning of Leprosy in Hindi dictionary? Leprosy ka matalab hindi me kya hai (Leprosy का हिन्दी में मतलब ). Kushth in hindi. Hindi meaning of Leprosy , Leprosy ka matalab hindi me, Leprosy का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Leprosy? Who is Leprosy? Where is Leprosy English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Kashth(काष्ठ), Koshth(कोष्ठ), Kushth(कुष्ठ), Koshthi(कोष्ठी),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

कुष्ठ से सम्बंधित प्रश्न



Leprosy meaning in Gujarati: રક્તપિત્ત
Translate રક્તપિત્ત
Leprosy meaning in Marathi: कुष्ठरोग
Translate कुष्ठरोग
Leprosy meaning in Bengali: কুষ্ঠ
Translate কুষ্ঠ
Leprosy meaning in Telugu: కుష్ఠురోగము
Translate కుష్ఠురోగము
Leprosy meaning in Tamil: தொழுநோய்
Translate தொழுநோய்

Comments।