Takshshila (Takshshila) Meaning In Hindi

Takshshila meaning in Hindi

Takshshila = तक्षशिला() (Takshshila)

Category: place


तक्षशिला संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] एक बहुत प्राचीन नगरी का नाम जो भरत के पुत्र तक्ष की राजधानी थी । विशेष—विद्वानों का मत है कि प्राचीन काल में इसके आसपास के प्रेदश में तक्षक लोगों का राज्य था, इसलिये इस नगरी का नाम भी तक्षशिला पड़ा था । महाभारत में लिखा है कि यह स्थान गाँधार में हे । अभी हाल में यह नगर रावलपंडी के पास जमीन खोदकर निकाला गया है । वहाँपर बहुत से बोद्ध मंदिर और स्तूप भी पाए गए हैं । महाभारत में लिखा है कि जनजेजय ने यहीं सर्पयज्ञ किया था । सिकदंर जिस समय भारत में आया था, उस समय यहाँ के राजा ने उसे अपने यहाँ ठहराया था और उसका बहुत आदर सत्कार किया था । कुछ समय तक उसके आस पास का प्रदेश अशोक के शासन में था । अनेक यूनानी और चीनी यत्रियों ने तक्षशिला के वैभव और विस्तार आदि का बहुत अच्छा वर्णन किया है । बहुत दिनों तक यह नगरी पश्चिम भारत का प्रधान विद्यापीठ थी । दूर दूर से यहाँ विद्यार्थी आते थे । चाणक्य यहीं का था ।
तक्षशिला (पालि : तक्कसिला) प्राचीन भारत में गांधार देश की राजधानी और शिक्षा का प्रमुख केन्द्र था। यहाँ का विश्वविद्यालय विश्व के प्राचीनतम विश्वविद्यालयों में शामिल है। यह हिन्दू एवं बौद्ध दोनों के लिये महत्व का केन्द्र था। चाणक्य यहाँ पर आचार्य थे। ४०५ ई में फाह्यान यहाँ आया था। Rawalpindi district, Punjabऐतिहासिक रूप से यह तीन महान मार्गों के संगम पर स्थित था-(१) उत्तरापथ - वर्तमान ग्रैण्ड ट्रंक रोड, जो गंधार को मगध से जोड़ता था,(२) उत्तरपश्चिमी मार्ग - जो कापिश और पुष्कलावती आदि से होकर जाता था,(३) सिन्धु नदी मार्ग - श्रीनगर, मानसेरा, हरिपुर घाटी से होते हुए उत्तर में रेशम मार्ग और दक्षिण में हिन्द महासागर तक जाता था। वर्तमान समय में तक्षशिला, पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के रावलपिण्डी जिले की एक तहसील तथा महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल है जो इस्लामाबाद और रावलपिंडी से लगभग ३२ किमी उत्तर-पूर्व में स्थित है। ग्रैंड ट्रंक रोड इसके बहुत पास से होकर जाता है। यह स्थल १९८० से यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में सम्मिलित है। वर्ष २०१० की एक रिपोर्ट में विश्व विरासत फण्ड ने इसे उन १२ स्थलों में शामिल किया है जो अपूरणीय क्षति होने के कगार पर हैं। इस रिपोर्ट में इसका प्रमुख कारण अपर्याप्त प्रबन्धन, विकास का दबाव, लूट, युद्ध और संघर्ष आदि बताये
तक्षशिला meaning in english

Synonyms of Takshshila

Tags: Takshshila meaning in Hindi. Takshshila meaning in hindi. Takshshila in hindi language. What is meaning of Takshshila in Hindi dictionary? Takshshila ka matalab hindi me kya hai (Takshshila का हिन्दी में मतलब ). Takshshila in hindi. Hindi meaning of Takshshila , Takshshila ka matalab hindi me, Takshshila का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Takshshila? Who is Takshshila? Where is Takshshila English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Takshshila(तक्षशिला),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

तक्षशिला से सम्बंधित प्रश्न


तक्षशिला विश्वविद्यालय की स्थापना

तक्षशिला विश्वविद्यालय का इतिहास

तक्षशिला विश्वविद्यालय के संस्थापक कौन है

तक्षशिला विश्वविद्यालय संस्थापक

तक्षशिला विश्व विद्यालय स्थित है -


Takshshila meaning in Gujarati: તક્ષશિલા
Translate તક્ષશિલા
Takshshila meaning in Marathi: तक्षशिला
Translate तक्षशिला
Takshshila meaning in Bengali: তক্ষশীলা
Translate তক্ষশীলা
Takshshila meaning in Telugu: తక్షశిల
Translate తక్షశిల
Takshshila meaning in Tamil: தக்ஷிலா
Translate தக்ஷிலா

Comments।