Taarpeen (Tarpin ) Meaning In Hindi

Tarpin meaning in Hindi

Tarpin = तारपीन() (Taarpeen)



तारपीन संज्ञा पुं॰ [अं॰ टरपेंटाइन] चीड़ के पेड़ से निकाला हुआ तेल । विशेष—चीड़ के पेड़ में जमीन से कोई दो हाथ ऊपर एक खोखला गड्ढा काटकर बना देते हैं और उसे नीचे की ओर कुछ गहरा कर देते हैं । इसी गहरे किए हुए स्थान में चीड़ का पसेव निकलकर गोंद के रूप में इकट्ठा होता है जिसे गंदा- बिरोजा कहते हैं । इस गोंद से भबके द्वारा जो तेल निकाल लिया जाता है, उसे तारपीन का तेल कहते हैं । यह औषध के काम में आता हैं और दर्द के लिये उपकारी है ।
तारपीन (Turpentine) सगंध वाष्पशील तैल है। वाष्पशील तैलों में इसका स्थान सर्वोपरि है। इसे 'तारपीन का तेल' (oil of turpentine) भी कहते हैं। यह चीड़ आदि जीवित वृक्षों से प्राप्त रेजिन के आसवन से प्राप्त किया जाता है। इसमें टरपीन होते हैं। वनस्पति से प्राप्त तारपीन के स्थान पर खनिज तारपीन या अन्य पेट्रोलियम आसवों का उपयोग भी किया जाता है किन्तु ये तारपीन वनस्पति से प्राप्त तारपीन से रासायनिक रूप से सर्वथा भिन्न हैं। तारपीन के उपयोग का पहले पहल उल्लेख १६०५ ई० में मिलता है। तब से इसका उपयोग दिन दिन बढ़ता गया और पीछे व्यापक रूप से व्यापार शुरू हो गया। १६५० ई० में तो यह व्यापार की प्रमुख वस्तु बन गया था। धीरे धीरे अमरीका में भी इसका व्यापार चमका और १८०० ई० तक यह अमरीका में व्यापार के लिये महत्व की वस्तु बन गया था। अमरीका के अनेक राज्यों में भी इसका निर्माण शुरू हो गया। १९०० ई० में जॉर्जिया इसके उत्पादन का प्रधान केंद्र बन गया था। तारपीन अनेक कार्बनिक यौगिकों को मिश्रण है। यह कार्बनिक यौगिक टरपीन है। प्रधानतया इसमें ऐल्फा-पाइनिन रहता है। सल्फाइट तारपीन में प्रधानतया पैरा-साइमिन रहता है, जो रासायनिक संरचना में तारपीन सा ही होता है और वास्तविक तारपीन के स्थान में उद्योग धंधों में प्रयुक्त हो सकता है। लगभग ४० प्रतिशत तारपीन पेंट और वार्निश में, ४५ प्रतिशत रसायनों और औषधियों के निर्माण में, ६ प्रति शत जूता, स्याही और इसी प्रकार के अन्य पदार्थो में, ५ प्रतिशत रेलमार्गों और जहाजों में और अल्पमात्रा, लगभग ३ प्रतिशत, अन्य कामों में लगती है। यह मोम तथा अन्य पॉलिशों के और कृमिनाशकों के निर्माण में तथा घरेलू कामों में विलायक के रूप में प्रयुक्त होता है। इससे कपूर, टरपिनिऑल और अन्य बहुमूल्य औषधियाँ बनती है। औषधि के रूप में भी इसका उपयोग होता ह
तारपीन meaning in english

Synonyms of Tarpin

colophony
तारपीन, डामर, राल, उदायास

Tags: Taarpeen meaning in Hindi. Tarpin meaning in hindi. Tarpin in hindi language. What is meaning of Tarpin in Hindi dictionary? Tarpin ka matalab hindi me kya hai (Tarpin का हिन्दी में मतलब ). Taarpeen in hindi. Hindi meaning of Tarpin , Tarpin ka matalab hindi me, Tarpin का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Tarpin ? Who is Tarpin ? Where is Tarpin English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Taarpeen(तारपीन),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

तारपीन से सम्बंधित प्रश्न


तारपीन का तेल प्राप्त किया जाता है ?

तारपीन का तेल meaning in english

तारपीन का तेल मराठी


Tarpin meaning in Gujarati: ટર્પેન્ટાઇન
Translate ટર્પેન્ટાઇન
Tarpin meaning in Marathi: टर्पेन्टाइन
Translate टर्पेन्टाइन
Tarpin meaning in Bengali: টারপেনটাইন
Translate টারপেনটাইন
Tarpin meaning in Telugu: టర్పెంటైన్
Translate టర్పెంటైన్
Tarpin meaning in Tamil: டர்பெண்டைன்
Translate டர்பெண்டைன்

Comments।