Pratijaivik (Antibiotics ) Meaning In Hindi

Antibiotics meaning in Hindi

Antibiotics = प्रतिजैविक() (Pratijaivik)




जैवप्रतिरोधी (Antibiotic/एण्टीबायोटिक) सूक्ष्मजीवों के द्वितीयक उपापचय पदार्थ हैं, जो कि अन्य सूक्ष्म जीवों को नष्ट करने अथवा उनकी वृद्धि को अवरोधित करने की क्षमता रखते हैं। दूसरे शब्दों में, प्रतिजैविक (Antibiotic) एक प्रकार के रसायनिक पदार्थ हैं, जिनका निर्माण कुछ सूक्ष्मजीवियों द्वारा होता है। जैवप्रतिरोधी रसायन अन्य (रोग उत्पन्न करने वाले) सूक्ष्मजीवियों की वृद्धि को मंद कर सकते अथवा उन्हें मार सकते हैं। पैनीसीलिन सामान्य रूप से प्रयोग में लाया जाने वाला ऐंटीबायोटिक है। सूक्ष्मजीवों की सहायता से जैवरोधी रसायन के उत्पादन की खोज 20वीं शताब्दी की अत्यंत महत्त्वपूर्ण खोज और मानव समाज के कल्याण के लिए एक बहुत बड़ी उपलधि मानी जाती है। 'ऐंटी' एक ग्रीक भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ 'खिलाफ' तथा 'बॉयो' का अर्थ जीवन है। दोनाें को मिला देने से इसका अर्थ ‘जीवन के खिलाफ’ हुआ (रोग जिन जीवों से उत्पन्न होते हैं, उनके संदर्भ में) जबकि मनुष्यों के संदर्भ में यह जीवन के खिलाफ न होकर 'जीवन में सहायक' माने जाते हैं। पेनिसिलिन की खोज एक प्रकार का हादसा (अप्रत्याशित घटना) थी। एलैग्जैंडर फ्रलैमिंग जब स्टैफिलोकोकस बैक्टीरिया पर कार्य कर रहे थे तब उन्हें एक बार दिखाई दिया कि जिन प्लेटों पर वह कार्य कर रहे थे, उनमें एक बिना धुली प्लेट पर मोल्ड उत्पन्न हो गए हैं जिस कारण स्टैफिलोकोकस वृद्धि न कर सका। उन्होंने पाया कि यह प्रभाव मोल्ड द्वारा उत्पन्न एक रसायन ‘पैनीसिलीन’ द्वारा होता है। चूँकि पैनीसिलीन, 'पैनीसीलियम नोटेटम' नामक मोल्ड से उत्पन्न होता है, इस कारण इसका नाम उन्होंने ‘पैनीसिलीन’ रखा। बाद में अरनैस्ट चैन तथा हावर्ड फ्रलौरे ने इसकी एक शक्तिशाली एवं प्रभावशाली ऐंटीबॉयोटिक के रूप में पुष्टि की। इस ऐंटीबॉयोटिक का प्रयोग दूसरे विश्व युद्ध में घायल अमरीकन सिपाहियों के उपचार में व्यापक रूप से किया गया। फ्रलैमिंग, चैन तथा फ्रलौरे को इस खोज के लिए 1945 में नोबल पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
प्रतिजैविक meaning in english

Synonyms of Antibiotics

tobramycin
प्रतिजैविक

Tags: Pratijaivik meaning in Hindi. Antibiotics meaning in hindi. Antibiotics in hindi language. What is meaning of Antibiotics in Hindi dictionary? Antibiotics ka matalab hindi me kya hai (Antibiotics का हिन्दी में मतलब ). Pratijaivik in hindi. Hindi meaning of Antibiotics , Antibiotics ka matalab hindi me, Antibiotics का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Antibiotics ? Who is Antibiotics ? Where is Antibiotics English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Pratijaivik(प्रतिजैविक), Pratijaiviki(प्रतिजैविकी),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

प्रतिजैविक से सम्बंधित प्रश्न


प्रथम वियुक्त प्रतिजैविकी कौन - सा था ?

पहला पृथक किया गया प्रतिजैविक था ?


Antibiotics meaning in Gujarati: એન્ટિબાયોટિક
Translate એન્ટિબાયોટિક
Antibiotics meaning in Marathi: प्रतिजैविक
Translate प्रतिजैविक
Antibiotics meaning in Bengali: অ্যান্টিবায়োটিক
Translate অ্যান্টিবায়োটিক
Antibiotics meaning in Telugu: యాంటీబయాటిక్
Translate యాంటీబయాటిక్
Antibiotics meaning in Tamil: நுண்ணுயிர்க்கொல்லி
Translate நுண்ணுயிர்க்கொல்லி

Comments।