Glucose (Glucose) Meaning In Hindi

Glucose meaning in Hindi

Glucose = ग्लूकोज(noun) (Glucose)



ग्लूकोज संज्ञा पुं॰ [अं॰ ग्लूकोज]
1. फलों की चीनी ।
2. अंगूर की चीनी । जो रासायनिक रीति से तैयार की जाती है । उ॰—बच्चे का ग्लूकोज पिलाने का प्रयत्न करके विफल होकर.....सिर झुकाए थी । —जिप्सी, पृ॰ 511 ।
ग्लूकोज़ (Glucose) या द्राक्ष शर्करा (द्राक्षधु) सबसे सरल कार्बोहाइड्रेट है। यह जल में घुलनशील होता है तथा इसका रासायनिक सूत्र C6H12O6 है। यह स्वाद में मीठा होता है तथा सजीवों की कोशिकाओं के लिये उर्जा का सर्व प्रमुख स्रोत है। यह पौधों के फलों जैसे काजू, अंगूर व अन्य फलों में, जड़ों जैसे चुकुन्दर की जड़ों में, तनों में जैसे ईख के रूप में सामान्य रूप से संग्रहित भोज्य पदार्थों के रूप में पायी जाती है। ग्लूकोज़ प्रमुख आहार औषध है। इससे देह में उष्णता और शक्ति उत्पन्न होती है। मिठाइयों और सुराओं के निर्माण में भी यह व्यवहृत होता है। ग्लाइकोजन के रूप में यह यकृत और पेशियों में संचित रहता है। इसका अणुसूत्र (C6 H12 O6) और आकृतिसूत्र है:(CH2 OH. CHOH. CHOH. CHOH. CHOH. CHO)ग्लूकोज़ (Glucose) को द्राक्षा, शर्करा और डेक्सट्रोज भी कहते हैं। यह अंगूर और अंजीर सदृश मीठे फलों, कुछ वनस्पतियों और मधु में पाया जाता है। अल्प मात्रा में यह रक्त और मूत्र (विशेषत: मधुमेह-रोगी के मूत्र) सदृश जांतव उत्पादों, लसीका (lymph) और प्रमस्तिष्क मेरुतरल (cerebrospinal fluid) में भी पाया जाता है। स्टार्च, सेलुलोज, सेलोबायोस और माल्टोज़ सदृश कार्बोहाइड्रेट ग्लूकोज़ से ही बने हैं। चीनी और दुग्धशर्करा जैसी कुछ शर्कराओं में अन्य शर्कराओं के साथ यह संयुक्त पाया जाता है। प्राकृतिक ग्लूकोसाइडों का यह आवश्यक अवयव है। तनु सलफ्यूरिक अम्ल द्वारा स्टार्च के जलविश्लेषण से बड़ी मात्रा में ग्लूकोज़ तैयार किया जाता है। अल्प मात्रा में प्रयोगशालाओं में चीनी से यह तैयार हो सकता है। कृत्रिम रीति से भी इसका संश्लेषण हुआ है। ग्लूकोज़ ऐल्फा और बीटा रूपों में पाया जाता है। सामान्य ग्लूकोज़ अम्ल दशा में 146.5 डिग्री सें. पर और जलयोजित रूप में 86 डिग्री सें. पर पिघलता है। यह दक्षिणवर्ती होता है। तुरंत के तैयार विलयन का विशिष्ट घूर्णन (a) क़् उ अ 109.6 डिग्री हेत है, पर धीरे-धीरे घूर्णन कम होकर अ 52.5 पर स्थायी हो जाता है। ऐल्फा-ग्लूकोज़ का विशिष्ट घूर्णन अ 109.6 डिग्री और बीटा का अ 17.5 डिग्री
ग्लूकोज meaning in english

Synonyms of Glucose

Tags: Glucose meaning in Hindi. Glucose meaning in hindi. Glucose in hindi language. What is meaning of Glucose in Hindi dictionary? Glucose ka matalab hindi me kya hai (Glucose का हिन्दी में मतलब ). Glucose in hindi. Hindi meaning of Glucose , Glucose ka matalab hindi me, Glucose का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Glucose? Who is Glucose? Where is Glucose English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Glucose(ग्लूकोज), Glucose(ग्लुकोज),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

ग्लूकोज से सम्बंधित प्रश्न


ग्लूकोज का रासायनिक सूत्र

ग्लूकोज का सूत्र

ग्लूकोज का संरचना सूत्र

ग्लूकोज के पूर्ण ऑक्सीकरण के फलस्वरूप कितने अणु एटीपी का निर्माण होता है

ग्लूकोज और फ्रुक्टोज में क्या अंतर है ।


Glucose meaning in Gujarati: ગ્લુકોઝ
Translate ગ્લુકોઝ
Glucose meaning in Marathi: ग्लुकोज
Translate ग्लुकोज
Glucose meaning in Bengali: গ্লুকোজ
Translate গ্লুকোজ
Glucose meaning in Telugu: గ్లూకోజ్
Translate గ్లూకోజ్
Glucose meaning in Tamil: குளுக்கோஸ்
Translate குளுக்கோஸ்

Comments।