Porbander (Porbandar ) Meaning In Hindi

Porbandar meaning in Hindi

Porbandar = पोरबंदर() (Porbander)

Category: place



पोरबन्दर गुजरात का एक शहर है। पोरबन्दर बहुत ही पुराना बंदरगाह हुआ करता था। पोरबन्दर मे गुजरात का सबसे आछा समुंद्र किनारा है | पोरबंदर गुजरात राज्य के दक्षिण छोर पर अरब सागर से घिरा हुआ है। पोरबंदर का निर्माण जूनागढ़ से हुआ था। पोरबंदर महात्मा गाँधीजी का जन्म स्थान है इसलिए स्वाभाविक रूप से पोरबंदर में उनके जीवन से जुड़े कई स्थान हैं जो आज दर्शनीय स्थलों में बदल चुके हैं। 10वीं शताब्दी में पोरबंदर को पौरावेलाकुल कहा जाता था और बाद में इसे सुदामापुरी भी कहा गया। पोरबंदर गुजरात राज्य का एक ऐतिहासिक ज़िला है। पोरबंदर उत्तर-पश्चिम में देवभूमि द्वारका, उत्तर-पूर्व में जामनगर से, दक्षिण-पूर्व में जूनागढ़ से, पूर्व में राजकोट से और दक्षिण-पश्चिम में अरब सागर से घिरा है। महात्मा गाँधी के जन्म स्थल के रूप में प्रसिद्ध इस स्थान पर 16वीं शताब्दी के आसपास जेठवा राजपूतों का नियंत्रण था। ज़िला बनने से पहले पोरबंदर भूतपूर्व पोरबंदर रियासत (1785-1948) की राजधानी था। पोरबंदर में गाँधीजी का तिमंजिला पैतृक निवास है जहाँ ठीक उस स्थान पर एक स्वस्तिक चिन्ह बनाया गया है जहाँ गाँधीजी की माँ पुतलीबाई ने उन्हें जन्म दिया था। लकड़ी की संकरी सीढ़ी अभ्यागतों की ऊपरी मंजिल तक ले जाती है, जहाँ गाँधीजी का अध्ययन कक्ष है। गाँधीजी के जन्म की स्मृति को अमर बनाने के लिए 79 फीट ऊँची एक इमारत का निर्माण उस गली में किया गया जहाँ 2 अक्टूबर 1869 को बापू का जन्म हुआ था। कीर्तिमंदिर के पीछे नवी खादी है जहाँ गाँधीजी की पत्नी कस्तूरबा गाँधी का जन्म हुआ था। पोरबंदर का महत्व केवल यहाँ तक सीमित नहीं है। भगवान श्री कृष्ण के बालसखा सुदामाजी भी यही के थे। इसलिए इसका महत्त्व सुदामापुरी के रूप में भी खास है। सबसे नजदीकी हवाईअड्डा जामनगर हवाईअड्डा है और अच्छे रोड नेटवर्क की दृष्टि से राजकोट हवाईअड्डा नजदीक पड़ता है|पोरबंदर रेलवे स्टेशन एक टर्मिनस है। राजकोट और सोमनाथ के साथ साथ हावड़ा, सांत्रागाची, दिल्ली सराई रोहिल्ला, मुजफ्फरनगर, सिकंदराबाद और कोचुवेली से पोरबंदर के लिए रेल सुविधाएँ उपलब्ध हैं। राज्य परिवहन की बसें पोरबंदर को ज़िले व राज्य के अन्य हिस्सों से जोड़ती हैं। इसके अलावा हर घंटे नरसंग टेकरी से गैर-वातानुकूलित के साथ साथ आलिशान और वातानुकूलित निजी वॉल्वो बसे राजकोट और अहमदाबाद के लिए मिलती
पोरबंदर meaning in english

Synonyms of Porbandar

Tags: Porbander meaning in Hindi. Porbandar meaning in hindi. Porbandar in hindi language. What is meaning of Porbandar in Hindi dictionary? Porbandar ka matalab hindi me kya hai (Porbandar का हिन्दी में मतलब ). Porbander in hindi. Hindi meaning of Porbandar , Porbandar ka matalab hindi me, Porbandar का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Porbandar ? Who is Porbandar ? Where is Porbandar English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Porbander(पोरबंदर),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

पोरबंदर से सम्बंधित प्रश्न



Porbandar meaning in Gujarati: પોરબંદર
Translate પોરબંદર
Porbandar meaning in Marathi: पोरबंदर
Translate पोरबंदर
Porbandar meaning in Bengali: পোরবন্দর
Translate পোরবন্দর
Porbandar meaning in Telugu: పోర్బందర్
Translate పోర్బందర్
Porbandar meaning in Tamil: போர்பந்தர்
Translate போர்பந்தர்

Comments।