HIV (HIV) Meaning In Hindi

HIV meaning in Hindi

HIV = एचआईवी() (HIV)

Category: disease



एचआईवी (ह्युमन इम्युनडिफिशिएंशी वायरस) या मानवीय प्रतिरक्षी अपूर्णता विषाणु [मा.प्र.अ.स.] एक विषाणु है जो शरीर की रोग-प्रतिरक्षा प्रणाली पर प्रहार करता है और संक्रमणों के प्रति उसकी प्रतिरोध क्षमता को धीरे-धीरे कम करता जाता है। यह लाइलाज बीमारी एड्स का कारण है। मुख्यतः यौण संबंध तथा रक्त के जरिए फैलने वाला यह विषाणु शरीर की श्वेत रक्त कणिकाओं का भक्षण कर लेता है। इसमें उच्च आनुवंशिक परिवर्तनशीलता का गुण है। यह विशेषता इसके उपचार में बहुत बड़ी बाधा उत्पन्न करता है। इसके दो प्रमुख प्रकारहैं- एचआईवी -1 और एचआईवी 2। एचआईवी -1 चिम्पांजी और पश्चिमी अफ्रीका में रहने वाले गोरिला में पाए जानेवाले विषाणु हैं, जबकि एचआईवी -2 साँवले मंगबेयों में पाए जाने वाले विषाणु हैं। एचआईवी -1 को और समूहों में विभाजित किया जा सकता है। एचआईवी -1 एम ग्रुप विषाणु प्रबल होता है और एड्स के लिए जिम्मेदार है। आनुवंशिक अनुक्रम ब्यौरे के हिसाब से ग्रुप एम और कई रूपों में उब्विभाजित हो सकता है। उपप्रकारों में से कुछ अधिक उग्र होते हैं या अलग दवाओं से प्रतिरोधी रहे हैं। इसी तरह, एचआईवी - 2 वायरस कम उग्र और एचआईवी -1 कम संक्रामक माना गया है, हालांकि 2 एचआईवी 2 भी एड्स का कारण माना गया है। एचआईवी -1 विषाणु आम और सर्वाधिक रोगजनक है। इसे (समूह एम) और दो या दो से अधिक साधारण समूहों में रखा जाता है। प्रत्येक समूह के बारे में माना जाता है कि वह मानव जाती में एचआइवी के स्वतंत्र प्रसार (एक ग्रुप के भीतर उपप्रकार को छोड़कर) का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह एचआइवी-1 की तरह आम तौर पर पाया जाने वाला प्रकार नहीं है। यह एचाइवी-1 के पुनर्संयोजन से विकसित रूप है। 'एन' का मतलब "गैर - एम, गैर - ओ" समूह से है। इस समूह की खोज 1998 में हुई और यह केवल कैमरून में ही पाया गया है। 2006 ई. तक ग्रुप एन के केवल 10 संक्रमण पाए गए हैं। ओ समूह आम तौर पर पश्चिम - मध्य अफ्रीका के बाहर नहीं देखा गया है। यह कैमरून में सबसे आम है। 1997ई. में वहाँ किए गए एक सर्वेक्षण में एचआईवी धनात्मक नमूनों में लगभग 2% समूह ओ समूह से सम्बंधित पाए गए थे। इस समूह से संबंधित विषाणु एचआईवी -1 परीक्षण की प्रारंभिक प्रक्रिया के द्वारा चिन्हित नहीं किए जा सकते हैं। हालाँकि अधिक विकसित एचआईवी परीक्षण द्वारा अब ओ और एन दोनों समूहों के विषाणुओं
एचआईवी meaning in english

Synonyms of HIV

Tags: HIV meaning in Hindi. HIV meaning in hindi. HIV in hindi language. What is meaning of HIV in Hindi dictionary? HIV ka matalab hindi me kya hai (HIV का हिन्दी में मतलब ). HIV in hindi. Hindi meaning of HIV , HIV ka matalab hindi me, HIV का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is HIV? Who is HIV? Where is HIV English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: HIV(एचआईवी),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

एचआईवी से सम्बंधित प्रश्न


निम्नलिखित में से कौनसी किस्म गेंहू की एचआईवी नहीं है -

एचआईवी एड्स का पूर्ण रूप क्या है ?


HIV meaning in Gujarati: એચ.આઈ.વી
Translate એચ.આઈ.વી
HIV meaning in Marathi: एचआयव्ही
Translate एचआयव्ही
HIV meaning in Bengali: এইচআইভি
Translate এইচআইভি
HIV meaning in Telugu: HIV
Translate HIV
HIV meaning in Tamil: எச்.ஐ.வி
Translate எச்.ஐ.வி

Comments।